Feng Shui Tips: फेंगशुई के मुताबिक बेडरूम में करें ये बदलाव, पाएं सुकून भरी नींद

Feng Shui Tips: फेंगशुई के मुताबिक बेडरूम में करें ये बदलाव, पाएं सुकून भरी नींद

नई दिल्ली। फेंगशुई एक चीनी वास्तु शास्त्र है, जिसमें ऊर्जा (ची) को व्यवस्थित रखने के लिए कई बातें बताई गई हैं। अगर आप अपने घर में फेंगशुई के नियमों को अपनाते हैं, तो इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और जीवन में खुशहाली आती है। ऐसे में घर में पॉजिटिविटी बढ़ाने के लिए फेंगशुई के ये टिप्स अपनाए जा सकते हैं।

कहां होना चाहिए बेड
फेंगशुई के मुताबिक आपका पलंग हमेशा दक्षिण या फिर पश्चिम दीवार के सहारे रखा होना चाहिए। वहीं सोते समय आपका सिर दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए। इसके साथ ही आपका बिस्तर इस तरह होना चाहिए कि लेटते समय आपको दरवाजा दिखाई दे, लेकिन आप सीधे उसके सामने न हों। इन बातों का ध्यान रखने से आपको शांति मिलती है और तनाव कम होता है, जिसका असर आपकी नींद पर भी पड़ता है।

बेडरूम में रखें इन बातों का ध्यान
फेंगशुई में माना गया है कि इस अपने सोने के स्थान को जिस तरह से सजाते और व्यवस्थित करते हैं, उसका प्रभाव भी आपकी नींद पर पड़ता है। ऐसे में आपको अपने बेडरूम में हल्की रोशनी व हल्के रंगों का प्रयोग करना चाहिए। इसके साथ ही आप बेडरूम में प्राकृतिक दृश्य या फिर खुशहाल परिवार की तस्वीर लगा सकते हैं। इन फेंगशुई टिप्स को अपनाने से नींद अच्छी आती है।

Read More पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे

न करें ये गलतियां
आपके बेडरूम में फालतू का सामान इकट्ठा करने से बचें। बेडरूम बहुत ज्यादा भरा हुआ नहीं होना चाहिए और न ही इसे गंदा व अव्यवस्थित रखना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है जो आपकी नींद में भी बाधक बन सकता है। ऐसे में इन चीजों को घर से बाहर कर देना चाहिए। इसके साथ ही अच्छी नींद के लिए बेडरूम में आईना बिस्तर के ठीक सामने लगाने से बचना चाहिए। बेड के नीचे भारी सामान या अनावश्यक वस्तुएं को रखने से भी बचना चाहिए, वरना इससे तनाव और अनिद्रा की समस्या बढ़ सकती है।

Read More Vastu Tips: घर की दीवार पर लगा पुराना कैलेंडर बन सकता है रुकावट? जानें वास्तु में क्या है मान्यता

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच