आप करोड़पति बनेंगे या नहीं? हथेली पर सूर्य रेखा, भाग्य रेखा, अर्थ त्रिभुज को देखकर समझें पूरा कैलकुलेशन

आप करोड़पति बनेंगे या नहीं? हथेली पर सूर्य रेखा, भाग्य रेखा, अर्थ त्रिभुज को देखकर समझें पूरा कैलकुलेशन

बहुत से लोग करोड़पति बनने का सपना देखते हैं, लेकिन हर कोई अपने सपने को भाग्य के भरोसे छोड़ देता है. वहीं, कहा जाता है कि बिना मेहनत किए भाग्य भी साथ नहीं देता है. हालांकि हस्तरेखा शास्त्र बताता है कि इंसान के हाथ की रेखाएं उसका भविष्य बयां करती हैं कि वह करोड़पति बनने वाला है या फिर जीवन भर आर्थिक तंगी का सामना करने वाला है. हथेली पर कुछ खास निशान बताते हैं कि जीवन में धन-दौलत किस उम्र में आएगी और जीवन किस तरह का गुजरने वाला है. आइए जानते हैं कि वे कौन सी रेखाएं हैं जो आर्थिक पक्ष को मजबूत दिखाती हैं.

सूर्य रेखा
सबसे पहले सूर्य रेखा को देखें. अनामिका उंगली के नीचे दिखाई देने वाली सीधी खड़ी रेखा को सूर्य रेखा कहते हैं. हस्तरेखा जानकारों के अनुसार, यह रेखा जितनी गहरी और स्पष्ट होगी, प्रसिद्धि और धन प्राप्ति की संभावना उतनी ही अधिक होगी. यदि सूर्य रेखा हाथ के मध्य से स्पष्ट होने लगे, तो माना जाता है कि 30-35 साल की आयु के बाद आर्थिक भाग्य मजबूत होता है. ज्योतिषियों का कहना है कि यदि सूर्य रेखा कलाई से ऊपर की ओर बढ़ती है, तो जीवन में एक से अधिक बार बड़े आर्थिक अवसर आ सकते हैं.

भाग्य रेखा
हथेली के मध्य में ऊपर की ओर जाने वाली सीधी रेखा भाग्य रेखा कहलाती है. हस्तरेखा विशेषज्ञ इस रेखा से आयु का अनुमान लगाते हैं. कलाई से ऊपर की ओर उठती रेखा जीवन के उत्तरार्ध का संकेत देती है. यदि रेखा मध्य में गहरी हो (लगभग 35-40 वर्ष की आयु में) या कोई नई शाखा निकल आए, तो आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना होती है. यदि रेखा मध्य से नीचे गहरी हो, तो यह आय में नियमित वृद्धि का संकेत देती है.hasth-rekha

Read More Vastu Tips: घर की दीवार पर लगा पुराना कैलेंडर बन सकता है रुकावट? जानें वास्तु में क्या है मान्यता

अर्थ त्रिभुज
यदि मस्तिष्क रेखा, भाग्य रेखा और सूर्य रेखा हथेली पर एक स्पष्ट त्रिभुज बनाती हैं, तो इसे धन त्रिभुज कहा जाता है. ज्योतिष के अनुसार, यदि यह चिन्ह मौजूद हो, तो व्यापार या निवेश में लाभ की प्रबल संभावना होती है. त्रिभुज जितना स्पष्ट होगा, धन को सुरक्षित रखने की क्षमता उतनी ही बेहतर मानी जाती है. हालांकि, हथेली की रेखाएं संभावनाओं को दर्शाती हैं, गारंटी नहीं है. विशेषज्ञों के अनुसार, रेखाएं रास्ता जरूर दिखाती हैं, लेकिन सफलता कड़ी मेहनत, बुद्धिमत्ता और सही निर्णय लेने की क्षमता से ही मिलती है.

Read More Navratri 2026: हाथी से आएंगी मां दुर्गा, लेकिन किस वाहन से होगी विदाई? जानें क्या कहती है धार्मिक मान्यता

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. नेशनल जगत विज़न इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Tags:

Latest News

Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच
930 करोड़ की ठगी के आरोपी के बयान से सियासी भूचाल! शराब ठेकों पर ₹1 करोड़ के लेन-देन का दावा
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पर हाई कोर्ट की रोक, 2,292 पदों की अटकी परीक्षा, दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के आरक्षण पर चूक का आरोप
CG Crime News: विवाहिता की शिकायत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज, दुष्कर्म और परिवार को धमकाने के आरोप; तलाश में जुटी पुलिस
Mahadev Betting Case: बेटिंग ऐप के प्रचार से जुड़े ₹1.20 करोड़ ED को सौंपे, शेफाली बग्गा के मामले में क्या है पूरा अपडेट?
जिले में 18 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Gariaband News: गणित का जवाब नहीं दे पाई 8 साल की छात्रा तो शिक्षक ने मारे थप्पड़, बच्ची सहमी; परिजनों ने मांगी कार्रवाई
Bilaspur News: गरबा रील में सिगरेट और पिस्टल दिखाने पर बवाल, शिकायत के बाद 9 लोग गिरफ्तार; 5 युवतियां भी शामिल
Raipur News: फूल चौक की करोड़ों की वक्फ दुकान पर बड़ा फैसला, 45 दिन में कब्जा सौंपने का आदेश; किराये को लेकर था विवाद
Bilaspur Dandiya Night 2026: अंजलि अरोड़ा की मौजूदगी में सजेगी गरबा की शाम, 11 अक्टूबर को होगा खास आयोजन
Itarsi News: बकाया बिल के बदले रिश्वत लेने का आरोप, केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य पर CBI की कार्रवाई