रिटायर्ड DGP डीएम अवस्थी को मिली संविदा नियुक्ति…आदेश
ईओडब्लू में ओएसडी बनाया जाएगा

रिटायर्ड DGP डीएम अवस्थी को मिली संविदा नियुक्ति…आदेशईओडब्लू में ओएसडी बनाया जाएगा रायपुर : राज्य सरकार ने रिटायर डीजी डीएम अवस्थी को संविदा नियुक्ति दे दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अवस्थी के रिटायरमेंट की शाम 31 मार्च को उनकी संविदा नियुक्ति पर मुहर लगा दी थी। देर रात उनका आदेश भी जारी हो गया। […]

रिटायर्ड DGP डीएम अवस्थी को मिली संविदा नियुक्ति…आदेश
ईओडब्लू में ओएसडी बनाया जाएगा



रायपुर : राज्य सरकार ने रिटायर डीजी डीएम अवस्थी को संविदा नियुक्ति दे दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अवस्थी के रिटायरमेंट की शाम 31 मार्च को उनकी संविदा नियुक्ति पर मुहर लगा दी थी। देर रात उनका आदेश भी जारी हो गया।

अवस्थी की अभी सिर्फ संविदा नियुक्ति का आदेश जारी हुआ है। उन्हें ओएसडी बनाया गया है। उन्हें ओएसडी के रूप में दायित्व क्या मिलेगा, इसका आदेश अलग से निकलेगा। वैसे अवस्थी को ईओडब्ल्यू, एसीबी में ही पोस्टिंग की जाएगी, ऐसी खबर है। सामान्य प्रशासन विभाग इसका आदेश निकलेगा। 86 बैच के आईपीएस अवस्थी तीन साल डीजीपी रहे।

Read More पहली पत्नी से धोखा और डीएसपी को फंसाने की साजिश, जालसाज दीपक टंडन की जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज मगर सालों से पुलिस गिरफ्त से बाहर 

23 साल की उम्र में बन गए थे IPS
उत्तरप्रदेश के कानपुर के रहने वाले डीएम अवस्थी तीन साल गुजरात में इंजीनिरियंग सर्विस में रहे। 23 साल की उम्र में 1986 में उनका आईपीएस में चयन हुआ। पुलिस एकेडमी हैदराबाद से ट्रेनिंग कंप्लीट होने के बाद सतना से उनका प्रोबेशन प्रारंभ हुआ। एसपी में रूप में उनका पहला जिला छिंदवाड़ा रहा। फिर रायगढ़। रायगढ से वे एआईजी इंटेलिजेंस बनकर भोपाल गए। इस पद पर वे तीन साल रहे। इंटेलिजेंस के बाद उन्हें एसपी उज्जैन बनाया गया। छत्तीसगढ़ बनने से पहले सिर्फ एक पोस्टिंग उन्होंने रायगढ़ एसपी के तौर पर की थी। मगर राज्य के बंटवारे के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला तो फिर छत्तीसगढ़ के होकर रह गए।

Read More रफ्तार का तांडव: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो जिंदगियाँ खत्म, एक घायल

छत्तीसगढ़ में वे रायपुर के एसएसपी, रायपुर आईजी के पद पर रहे। वे चार साल तक इंटेलिजेंस चीफ रहे। रमन सरकार की तीसरी पारी में इंटेलिजेंस से हटने के बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन का दायित्व संभाला। दिसंबर 2018 में जब कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने एएन उपध्याय को हटाकर डीएम अवस्थी को डीजीपी बनाया था। इस पद पर वे करीब तीन साल रहे। फिर उन्हें पुलिस प्रशिक्षण का डायरेक्टर बनाया गया। तीन महीने पहले उन्हें ईओडब्लू और एसीबी का डायरेक्टर बनाया गया था।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

बिलासपुर प्रेस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 26 जनवरी को, सीएम विष्णु देव साय दिलाएंगे शपथ

राज्य

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासी भूचाल: ED ने ममता बनर्जी, DGP और पुलिस कमिश्नर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का किया रुख पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासी भूचाल: ED ने ममता बनर्जी, DGP और पुलिस कमिश्नर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का किया रुख
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही राजनीतिक हलचल तेज़ होती जा रही है। इसी बीच प्रवर्तन...
रांची का हादसा: दो मासूम भाई-बहन 10 दिन से लापता, टायर जलाकर प्रदर्शन, जांच में जुटी पुलिस
सिंगरौली में लोकायुक्त का सख्त संदेश: भ्रष्ट बाबू 3,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, जमीन नामांतरण के लिए मांगी थी घुस
पन्ना में खाद के लिए ‘महाभारत’ ! सरकार विरोधी नारों से गूंजा नेशनल हाईवे, पुलिस से हुई तीखी झड़प
रांची में मेयर की कुर्सी पर महिलाओं का राज, पुरुष उम्मीदवार हर बार रहे पीछे