WhatsApp कॉलिंग में आएगा बड़ा बदलाव! अब शोर-शराबे में भी साफ सुनाई देगी आवाज

WhatsApp कॉलिंग में आएगा बड़ा बदलाव! अब शोर-शराबे में भी साफ सुनाई देगी आवाज

यदि आप मैसेजिंग और कॉलिंग के लिए व्हाट्सएप (WhatsApp) का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. व्हाट्सएप जल्द ही अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट लाने की तैयारी में है. कंपनी वॉइस और वीडियो कॉल के दौरान बैकग्राउंड नॉइज को कम करने वाला नया फीचर जोड़ने जा रही है. इस फीचर की मदद से कॉल के दौरान आसपास का शोर अपने आप कम हो जाएगा और सामने वाले की आवाज ज्यादा साफ सुनाई देगी. खास बात यह है कि यह सुविधा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को प्रभावित किए बिना काम करेगी.

क्या है नया Noise Cancellation फीचर?
WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप का यह नया फीचर कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया जा रहा है. इसके तहत वॉइस और वीडियो कॉल के दौरान बैकग्राउंड में मौजूद अनचाहे शोर को फिल्टर किया जाएगा. यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा जो अक्सर शोरगुल वाली जगहों से कॉल करते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फीचर फिलहाल एंड्रॉयड ऐप के बीटा वर्जन में डेवलप किया जा रहा है और आने वाले अपडेट में इसे रोल आउट किया जा सकता है.

कैसे काम करेगा यह फीचर?
नॉइज कैंसिलेशन टेक्नोलॉजी यूजर की आवाज को पहचानकर बाकी आवाजों को कम कर देती है. जैसे ट्रैफिक, हवा या आसपास की बातचीत को दबाकर सिर्फ आपकी आवाज को साफ तरीके से सामने लाया जाएगा. यह तकनीक ANC ईयरफोन्स में भी आजकल देखने मिलती है, लेकिन यहां यह सीधे फोन के माइक्रोफोन के जरिए लागू होगी. इससे कॉल के दौरान सामने वाले को आपकी बात बिना किसी रुकावट के सुनाई देगी.

Read More OnePlus N6 Lite: 20 हजार से कम में आ सकता है नया फोन, इसी महीने लॉन्च की चर्चा

प्राइवेसी और कंट्रोल दोनों बरकरार
WABetaInfo के अनुसार, मेटा प्लेटफॉर्म के इस फीचर की खास बात यह है कि यह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को प्रभावित नहीं करेगा. नॉइज फिल्टरिंग का पूरा प्रोसेस डिवाइस पर ही होगा, यानी आपकी आवाज पहले साफ होगी और फिर एन्क्रिप्ट होकर भेजी जाएगी. इसके अलावा यूजर्स को इसे ऑन या ऑफ करने का पूरा कंट्रोल भी मिलेगा, जिससे वे अपनी जरूरत के हिसाब से इसका इस्तेमाल कर सकेंगे.

Read More 7,200mAh बैटरी के साथ iQOO का धांसू 5G फोन लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 44W चार्जिंग; कीमत ₹28,999

एंड्रॉयड यूजर्स को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
फिलहाल व्हाट्सएप में एंड्रॉयड पर यह सुविधा मौजूद नहीं है, जबकि आईफोन और आईपैड में पहले से कुछ हद तक माइक्रोफोन कंट्रोल्स दिए जाते हैं. ऐसे में यह नया फीचर खासतौर पर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट साबित हो सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉल शुरू होते ही यह फीचर अपने आप एक्टिव हो जाएगा, जिससे यूजर्स को अलग से कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और हर कॉल पहले से ज्यादा क्लियर होगी.

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ के जजों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़कर 62 वर्ष हुई: सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर राज्य शासन का फैसला, राजपत्र में अधिसूचना जारी छत्तीसगढ़ के जजों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़कर 62 वर्ष हुई: सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर राज्य शासन का फैसला, राजपत्र में अधिसूचना जारी
Raipur No Flex Zone: कागजों में प्रतिबंध, सड़कों पर बैनर का कब्जा! नियमों की धज्जियां उड़ने पर निगम की कार्रवाई पर बड़े सवाल
लंबे इंतजार के बाद मिली खुशखबरी! कांस्टेबल भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की SLP की खारिज, 400 से अधिक अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग का रास्ता खुला
बच्चा SNCU में, मां अस्पताल से लापता… रातभर खोजते रहे परिजन, जेंजरा में पेड़ पर मिला नवप्रसूता का शव, जांच में जुटी पुलिस
PM Awas Yojana: भूपेश बघेल और विजय शर्मा आमने-सामने, आवास के आंकड़ों पर छिड़ी तीखी बहस, जानें किसने क्या कहा..
Promotion से ज्यादा Peace जरूरी! Gen Z क्यों ठुकरा रहा Manager बनने का मौका? ‘Conscious Unbossing’ के पीछे छिपी है नई Career Thinking
PM Surya Ghar Yojana: सोलर सिस्टम में गड़बड़ी का आरोप, पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव ने उठाए सवाल; उच्चस्तरीय जांच की मांग
Blood For Mobile EMI: मोबाइल की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक! खून बेचने के लिए ब्लड बैंक ले जाने का आरोप, पुलिस पर भी उठे सवाल
Hasdeo Arandh News: तारा कोल ब्लॉक की नीलामी से फिर गरमाया हसदेव का मुद्दा, जंगल, आदिवासी अधिकार और सरकार की नीति पर उठे बड़े सवाल
Gurugram Hit and Run Case: सड़क पर महिला बाइकर को टक्कर… फिर कार लेकर फरार! CCTV वायरल होते ही पुलिस ने राजस्थान से आरोपी को दबोचा, 307 में केस
अकेले अफगानिस्तान घूमना पड़ा भारी! बामियान में भारतीय महिला व्लॉगर को रोका, ‘गिरफ्तारी’ की बात से डरीं; सोशल मीडिया पर मांगी मदद
UPI Payment Charges: 2,000 तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार ने बैंकों को दिया बड़ा निर्देश