Cyber Fraud News: शेयर मार्केट में 5% रोजाना मुनाफे का झांसा, महिला से 2.27 करोड़ की ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार

Cyber Fraud News: शेयर मार्केट में 5% रोजाना मुनाफे का झांसा, महिला से 2.27 करोड़ की ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर एक महिला से 2.27 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई। इस हाई-प्रोफाइल मामले में साइबर सेल और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने खुद को निवेश सलाहकार बताकर महिला को रोजाना 5 प्रतिशत मुनाफे का लालच दिया और उसे अपने जाल में फंसा लिया। शुरुआत में भरोसा जीतने के लिए छोटे-छोटे रिटर्न दिखाए गए, जिसके बाद महिला ने बड़ी रकम निवेश कर दी। इसी दौरान आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से कुल 2 करोड़ 27 लाख रुपये ठग लिए।

कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को पानीपत (हरियाणा) से और मुख्य आरोपी को नागपुर (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी अभिषेक विश्वकर्मा पहले से ही साइबर ठगी के मामलों में लिप्त रहा है और नागपुर जेल में बंद था। उसे प्रोडक्शन वारंट के तहत गिरफ्तार कर जबलपुर लाया गया है।

Read More CG-RERA का बड़ा आदेश: प्लॉट खरीदार को मिलेगा 6.87 लाख रुपये ब्याज, हर महीने 7,314 रुपये देने के निर्देश

जांच में सामने आया कि इस गिरोह ने ठगी के लिए फर्जी कंपनियां बनाईं और रकम को इधर-उधर करने के लिए कई बैंक खातों करंट और जॉइंट अकाउंट्स का इस्तेमाल किया। मई 2025 में पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद से ही पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई थी।

Read More बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी का वादा टूटने पर हर बार दुष्कर्म नहीं माना जाएगा, आरोपी की बरी होने के खिलाफ अपील खारिज

अधिकारियों का मानना है कि यह गिरोह सिर्फ एक ही मामले तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों में कई लोगों को इसी तरह निशाना बनाया गया हो सकता है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

यह मामला निवेश के नाम पर बढ़ते साइबर फ्रॉड की गंभीरता को उजागर करता है। विशेषज्ञों की सलाह है कि निवेश से पहले कंपनी और प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता की जांच जरूर करें और अवास्तविक रिटर्न के लालच में न आएं।

Latest News

उमर अब्दुल्ला ने थामा निधि राजदान का हाथ, शादी की तस्वीर से मचाई हलचल! उमर अब्दुल्ला ने थामा निधि राजदान का हाथ, शादी की तस्वीर से मचाई हलचल!
बलौदाबाजार में 9 नाबालिग छात्राओं से दुर्व्यवहार करने वाला शिक्षक दोषी, कोर्ट ने सुनाई 6 साल की सजा
बंगाल की खाड़ी में फिर सक्रिय हुआ मौसमी सिस्टम, 31 अक्टूबर को डिप्रेशन बनने की संभावना; आंध्र प्रदेश-ओडिशा में बारिश का अलर्ट
गोबरा नवापारा में नाली में मिला सात माह का भ्रूण, इलाके में मचा हड़कंप; निजी अस्पतालों की जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ DMF घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 31.70 करोड़ की संपत्ति कुर्क; 17 आरोपियों पर चार्जशीट
मरवाही में आपराधिक मामले में गिरफ्तार शासकीय शिक्षक निलंबित, DEO ने जारी किया आदेश
मुक्त विश्वविद्यालय का भव्य दीक्षांत समारोह, राज्यपाल-सीएम की मौजूदगी में 72 मेधावियों को मिलेंगे 119 स्वर्ण पदक
दुर्ग जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना को मिली रफ्तार, 90% मकान बनकर तैयार; 15,279 में से 13,693 आवास पूरे
CM हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करना महिला अधिकारी को पड़ा भारी, फोन पर दीं गालियां, दर्ज कराई एफआईआर
नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल, कई कर्मचारियों के तबादले
छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा में कटौती, Z+ से Z श्रेणी में आए 9 बड़े नेता; बस्तर में घटेंगे 1000 से ज्यादा जवान
रायपुर कलेक्टोरेट में चौकीदार ने लगाई फांसी, परिसर में मचा हड़कंप; 20 लाख से अधिक कर्ज की बात आई सामने