Middle East Crisis: कतर के गैस हब पर मिसाइल हमले, क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात, ट्रंप की कड़ी चेतावनी

Middle East Crisis: कतर के गैस हब पर मिसाइल हमले, क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात, ट्रंप की कड़ी चेतावनी

नई दिल्ली। मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव अब गंभीर सैन्य टकराव की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। कतर के प्रमुख गैस हब पर हुए ताजा मिसाइल हमलों ने वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। इन हमलों के बीच ईरान और उसके विरोधी देशों के बीच तनाव और तेज हो गया है।

कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी के अनुसार, देश की कई एलएनजी (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) सुविधाओं को निशाना बनाते हुए मिसाइल हमले किए गए, जिससे बड़े पैमाने पर आग लग गई और पहले से हुए नुकसान में और बढ़ोतरी हुई। इससे पहले भी रास लफान इंडस्ट्रियल सिटी स्थित गैस-टू-लिक्विड्स प्लांट को भारी क्षति पहुंची थी।

ताजा हमलों में रास लफान इंडस्ट्रियल सिटी एक बार फिर निशाने पर रहा, जहां हमले के बाद आग और धुएं के गुबार उठते देखे गए। ईरानी मीडिया ने भी इन हमलों की पुष्टि की है, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि यह घटनाएं किसी बड़े रणनीतिक टकराव का हिस्सा हो सकती हैं।

Read More सुबह की खामोशी में चोरों ने उड़ाई करोड़ों की कलाकृतियां, रेनॉयर म्यूजियम की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

इस बीच सऊदी अरब ने भी आक्रामक रुख अपनाया है। विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान ने स्पष्ट कहा कि ईरान क्षेत्रीय दबाव बनाने के लिए हमलों का सहारा ले रहा है और यदि आवश्यक हुआ तो सऊदी अरब सैन्य कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा।

Read More ट्रंप सरकार का AI पोस्टर बना विवाद की वजह, ‘Mr. Singh’ के नाम पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जताई नाराजगी

वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल से जुड़े हमलों पर सीधा पल्ला झाड़ते हुए कहा कि अमेरिका स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कतर के ऊर्जा ढांचे पर फिर हमला हुआ तो अमेरिका कड़ा जवाब देगा। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि अमेरिका अकेले भी निर्णायक कार्रवाई करने में सक्षम है।

इस पूरे घटनाक्रम ने मिडिल ईस्ट में अस्थिरता को और बढ़ा दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात जल्द नियंत्रित नहीं हुए, तो इसका असर वैश्विक तेल और गैस बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर भी गहरा पड़ सकता है।

Latest News

छत्तीसगढ़ के जजों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़कर 62 वर्ष हुई: सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर राज्य शासन का फैसला, राजपत्र में अधिसूचना जारी छत्तीसगढ़ के जजों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़कर 62 वर्ष हुई: सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर राज्य शासन का फैसला, राजपत्र में अधिसूचना जारी
Raipur No Flex Zone: कागजों में प्रतिबंध, सड़कों पर बैनर का कब्जा! नियमों की धज्जियां उड़ने पर निगम की कार्रवाई पर बड़े सवाल
लंबे इंतजार के बाद मिली खुशखबरी! कांस्टेबल भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की SLP की खारिज, 400 से अधिक अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग का रास्ता खुला
बच्चा SNCU में, मां अस्पताल से लापता… रातभर खोजते रहे परिजन, जेंजरा में पेड़ पर मिला नवप्रसूता का शव, जांच में जुटी पुलिस
PM Awas Yojana: भूपेश बघेल और विजय शर्मा आमने-सामने, आवास के आंकड़ों पर छिड़ी तीखी बहस, जानें किसने क्या कहा..
Promotion से ज्यादा Peace जरूरी! Gen Z क्यों ठुकरा रहा Manager बनने का मौका? ‘Conscious Unbossing’ के पीछे छिपी है नई Career Thinking
PM Surya Ghar Yojana: सोलर सिस्टम में गड़बड़ी का आरोप, पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव ने उठाए सवाल; उच्चस्तरीय जांच की मांग
Blood For Mobile EMI: मोबाइल की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक! खून बेचने के लिए ब्लड बैंक ले जाने का आरोप, पुलिस पर भी उठे सवाल
Hasdeo Arandh News: तारा कोल ब्लॉक की नीलामी से फिर गरमाया हसदेव का मुद्दा, जंगल, आदिवासी अधिकार और सरकार की नीति पर उठे बड़े सवाल
Gurugram Hit and Run Case: सड़क पर महिला बाइकर को टक्कर… फिर कार लेकर फरार! CCTV वायरल होते ही पुलिस ने राजस्थान से आरोपी को दबोचा, 307 में केस
अकेले अफगानिस्तान घूमना पड़ा भारी! बामियान में भारतीय महिला व्लॉगर को रोका, ‘गिरफ्तारी’ की बात से डरीं; सोशल मीडिया पर मांगी मदद
UPI Payment Charges: 2,000 तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार ने बैंकों को दिया बड़ा निर्देश