Bilaspur Education Scam: बिना मान्यता CBSE पैटर्न की पढ़ाई, अभिभावकों के विरोध के बाद जांच शुरू

Bilaspur Education Scam: बिना मान्यता CBSE पैटर्न की पढ़ाई, अभिभावकों के विरोध के बाद जांच शुरू

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां बिना मान्यता के CBSE पैटर्न पर पढ़ाई कराने का मामला उजागर हुआ है। अभिभावकों के विरोध और हंगामे के बाद शिक्षा विभाग ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है, जिसे सात दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, कुछ निजी स्कूलों ने एडमिशन के समय खुद को CBSE से संबद्ध बताकर छात्रों को दाखिला दिया और पूरे सत्र में CBSE कोर्स पढ़ाया। लेकिन सत्र के अंत में 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए मजबूर किया गया, जिससे अभिभावकों में भारी नाराजगी फैल गई।lyn4ob_1773891750

इस विवाद में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल और नारायण ई-टेक्नो स्कूल समेत कई संस्थानों के नाम सामने आए हैं। आरोप है कि इन स्कूलों में केवल 8वीं तक कक्षाएं संचालित हो रही हैं, जबकि CBSE से मान्यता प्राप्त करने के लिए 12वीं तक कक्षाओं का संचालन अनिवार्य होता है। ऐसे में इन स्कूलों को CBSE से मान्यता नहीं मिली है, बावजूद इसके CBSE पैटर्न पर पढ़ाई कराई जा रही थी।

Read More ओडिशा से सस्ते दाम में खरीदकर मटियारी क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी, 13 किलो गांजा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

मामला तब और बढ़ गया जब छात्रों से वार्षिक परीक्षा भी CBSE पैटर्न पर ली गई, लेकिन राज्य सरकार के निर्णय के चलते उन्हें CG बोर्ड की परीक्षा देने के लिए कहा गया। इससे छात्रों और अभिभावकों के सामने असमंजस की स्थिति बन गई।unzdr2_1773891798

Read More CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस

स्थिति से नाराज अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी। विवाद बढ़ने पर शिक्षा विभाग हरकत में आया और जांच समिति का गठन किया गया।

गठित टीम में सहायक संचालक जे.के. शास्त्री, पी. दासरथी और तखतपुर के बीईओ को शामिल किया गया है। विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।image-2_1773891957

यह मामला अभिभावकों के लिए एक अहम सीख भी है कि बच्चों के एडमिशन से पहले स्कूल की मान्यता की पूरी जांच जरूरी है। विशेषज्ञों की सलाह है कि अभिभावक संबंधित बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर स्कूल की संबद्धता जांचें, शिक्षा विभाग से पुष्टि करें और सभी दस्तावेजों की जानकारी लेने के बाद ही प्रवेश दिलाएं।

Latest News

छत्तीसगढ़ के जजों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़कर 62 वर्ष हुई: सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर राज्य शासन का फैसला, राजपत्र में अधिसूचना जारी छत्तीसगढ़ के जजों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़कर 62 वर्ष हुई: सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर राज्य शासन का फैसला, राजपत्र में अधिसूचना जारी
Raipur No Flex Zone: कागजों में प्रतिबंध, सड़कों पर बैनर का कब्जा! नियमों की धज्जियां उड़ने पर निगम की कार्रवाई पर बड़े सवाल
लंबे इंतजार के बाद मिली खुशखबरी! कांस्टेबल भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की SLP की खारिज, 400 से अधिक अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग का रास्ता खुला
बच्चा SNCU में, मां अस्पताल से लापता… रातभर खोजते रहे परिजन, जेंजरा में पेड़ पर मिला नवप्रसूता का शव, जांच में जुटी पुलिस
PM Awas Yojana: भूपेश बघेल और विजय शर्मा आमने-सामने, आवास के आंकड़ों पर छिड़ी तीखी बहस, जानें किसने क्या कहा..
Promotion से ज्यादा Peace जरूरी! Gen Z क्यों ठुकरा रहा Manager बनने का मौका? ‘Conscious Unbossing’ के पीछे छिपी है नई Career Thinking
PM Surya Ghar Yojana: सोलर सिस्टम में गड़बड़ी का आरोप, पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव ने उठाए सवाल; उच्चस्तरीय जांच की मांग
Blood For Mobile EMI: मोबाइल की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक! खून बेचने के लिए ब्लड बैंक ले जाने का आरोप, पुलिस पर भी उठे सवाल
Hasdeo Arandh News: तारा कोल ब्लॉक की नीलामी से फिर गरमाया हसदेव का मुद्दा, जंगल, आदिवासी अधिकार और सरकार की नीति पर उठे बड़े सवाल
Gurugram Hit and Run Case: सड़क पर महिला बाइकर को टक्कर… फिर कार लेकर फरार! CCTV वायरल होते ही पुलिस ने राजस्थान से आरोपी को दबोचा, 307 में केस
अकेले अफगानिस्तान घूमना पड़ा भारी! बामियान में भारतीय महिला व्लॉगर को रोका, ‘गिरफ्तारी’ की बात से डरीं; सोशल मीडिया पर मांगी मदद
UPI Payment Charges: 2,000 तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार ने बैंकों को दिया बड़ा निर्देश