कांग्रेस को तगड़ा झटका, सांसद ने छोड़ी पार्टी, हिमंत सरमा के सामने जॉइन की BJP

कांग्रेस को तगड़ा झटका, सांसद ने छोड़ी पार्टी, हिमंत सरमा के सामने जॉइन की BJP

गुवाहाटी: असम में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। उनके इस कदम से राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। आज हिमंत बिस्वा सरमा की मौजूदगी में बोरदोलोई ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

एक दिन पहले दिया था इस्तीफा
बोरदोलोई ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपना त्यागपत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा। अपने संक्षिप्त इस्तीफे में उन्होंने लिखा कि “अत्यंत दुख के साथ मैं कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं।”

भाजपा ने किया स्वागत
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बोरदोलोई का भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने भी उनका स्वागत किया। बताया जा रहा है कि बोरदोलोई के शामिल होने को भाजपा नेतृत्व से पहले ही मंजूरी मिल चुकी थी।

Read More सिस्टम के छेद - कमीशन के बंगलों से लेकर सट्टेबाजों की सरपरस्ती तक

कांग्रेस की प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेताओं ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बोरदोलोई पार्टी के पुराने और अहम सदस्य रहे हैं। जितेंद्र सिंह ने कहा कि “बोरदोलोई की रगों में कांग्रेस का खून दौड़ता है, हम एक परिवार हैं और रहेंगे।” वहीं गौरव गोगोई ने भी उनसे बातचीत की, हालांकि पार्टी ने उनके फैसले पर खुलकर टिप्पणी नहीं की।

Read More CG News: मुख्यमंत्री निवास में सजा छत्तीसगढ़ी रंग, तीजा-पोरा तिहार में दिखी लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक

चुनाव से पहले बढ़ी सियासी सरगर्मी
गौरतलब है कि प्रद्युत बोरदोलोई कांग्रेस के महत्वपूर्ण नेताओं में से एक थे और विधानसभा चुनावों के लिए घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष भी थे। ऐसे में उनका भाजपा में जाना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Latest News

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में  छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में 
Bengal Politics: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में बड़ा ‘खेला’? TMC के 17 बागी सांसदों के BJP में जाने का दावा, पार्टी ने कहा- फैसला इतना आसान नहीं
Disha Salian Case: 6 साल बाद फिर खुला दिशा सालियान मौत का मामला, CBI ने दर्ज की FIR; आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती समेत कई नाम चर्चा में
CG News: लव अफेयर के बीच खूनी वारदात! रायपुर में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, हालत गंभीर, आरोपी बॉयफ्रेंड फरार
CG News: रायपुर में 5 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल भी निगम की निगरानी में; नियम तोड़ा तो जब्ती के साथ कार्रवाई
CG News: चीन की धरती पर भारत का तिरंगा, कवर्धा की गीता यादव बनीं एशिया कप चैंपियन; जूनियर महिला हॉकी में भारत की हैट्रिक
CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस
RTO चालान के नाम पर भेजी APK, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ऐंठे हजारों रुपये
Indore News: कहीं क्रिकेट खेलते गणेश, कहीं लैपटॉप चलाते बप्पा! इंदौर के इस घर में सजे हैं 5000 से ज्यादा अनोखे गणपति
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर हेडमास्टर पर गिरी गाज, जरी हुआ नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा से सस्ते दाम में खरीदकर मटियारी क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी, 13 किलो गांजा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार