Train Cancelled Alert: छत्तीसगढ़ रूट पर ट्रेनों की ब्रेक, 10 एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल, यात्रा से पहले जरूर देखें लिस्ट

Train Cancelled Alert: छत्तीसगढ़ रूट पर ट्रेनों की ब्रेक, 10 एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल, यात्रा से पहले जरूर देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। रेलवे ने 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों में कुल 14 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। इनमें 10 एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं, जिससे राज्य समेत कई अन्य राज्यों के यात्रियों की आवाजाही प्रभावित होने की संभावना है।

इस फैसले का असर खासतौर पर रायपुर और बिलासपुर से गुजरने वाले रेल रूट पर पड़ेगा। साथ ही कुछ ट्रेनें गोंदिया के रास्ते संचालित होती हैं, जहां चल रहे कार्य के कारण रेल यातायात बाधित रहेगा। इससे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश और दिल्ली जैसे राज्यों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

रेलवे के अनुसार, गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर मरम्मत और ट्रैक सुधार का काम किया जाना है। इस कार्य के लिए ब्लॉक लिया गया है, जिसके चलते अप मेन लाइन नंबर 5 लगभग 20 दिनों तक बंद रहेगी। यही वजह है कि सुरक्षा और संचालन को ध्यान में रखते हुए संबंधित ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया है।

Read More हाईवा से करता था वायर चोरी, 30 हजार के माल सहित आरोपी गिरफ्तार

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच अवश्य कर लें और वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर ही सफर करें। यह निर्णय भले ही अस्थायी असुविधा पैदा करे, लेकिन लंबे समय में रेल सुरक्षा और बेहतर संचालन के लिए जरूरी बताया जा रहा है।

Read More लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

Latest News

छत्तीसगढ़ के जजों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़कर 62 वर्ष हुई: सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर राज्य शासन का फैसला, राजपत्र में अधिसूचना जारी छत्तीसगढ़ के जजों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़कर 62 वर्ष हुई: सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर राज्य शासन का फैसला, राजपत्र में अधिसूचना जारी
Raipur No Flex Zone: कागजों में प्रतिबंध, सड़कों पर बैनर का कब्जा! नियमों की धज्जियां उड़ने पर निगम की कार्रवाई पर बड़े सवाल
लंबे इंतजार के बाद मिली खुशखबरी! कांस्टेबल भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की SLP की खारिज, 400 से अधिक अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग का रास्ता खुला
बच्चा SNCU में, मां अस्पताल से लापता… रातभर खोजते रहे परिजन, जेंजरा में पेड़ पर मिला नवप्रसूता का शव, जांच में जुटी पुलिस
PM Awas Yojana: भूपेश बघेल और विजय शर्मा आमने-सामने, आवास के आंकड़ों पर छिड़ी तीखी बहस, जानें किसने क्या कहा..
Promotion से ज्यादा Peace जरूरी! Gen Z क्यों ठुकरा रहा Manager बनने का मौका? ‘Conscious Unbossing’ के पीछे छिपी है नई Career Thinking
PM Surya Ghar Yojana: सोलर सिस्टम में गड़बड़ी का आरोप, पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव ने उठाए सवाल; उच्चस्तरीय जांच की मांग
Blood For Mobile EMI: मोबाइल की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक! खून बेचने के लिए ब्लड बैंक ले जाने का आरोप, पुलिस पर भी उठे सवाल
Hasdeo Arandh News: तारा कोल ब्लॉक की नीलामी से फिर गरमाया हसदेव का मुद्दा, जंगल, आदिवासी अधिकार और सरकार की नीति पर उठे बड़े सवाल
Gurugram Hit and Run Case: सड़क पर महिला बाइकर को टक्कर… फिर कार लेकर फरार! CCTV वायरल होते ही पुलिस ने राजस्थान से आरोपी को दबोचा, 307 में केस
अकेले अफगानिस्तान घूमना पड़ा भारी! बामियान में भारतीय महिला व्लॉगर को रोका, ‘गिरफ्तारी’ की बात से डरीं; सोशल मीडिया पर मांगी मदद
UPI Payment Charges: 2,000 तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार ने बैंकों को दिया बड़ा निर्देश