Cyber Fraud News: थामे नहीं थम रहा ‘डिजिटल अरेस्ट’, 2.07 करोड़ की ठगी, हाईकोर्ट ने CBI को सौंपी जांच

Cyber Fraud News: थामे नहीं थम रहा ‘डिजिटल अरेस्ट’, 2.07 करोड़ की ठगी, हाईकोर्ट ने CBI को सौंपी जांच

चंडीगढ़। देश में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के बीच एक बड़े ‘डिजिटल अरेस्ट’ फ्रॉड मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने 2.07 करोड़ रुपये की हाई-प्रोफाइल ठगी की जांच केंद्रीय एजेंसी को सौंपते हुए कहा कि इस तरह के संगठित और बहु-राज्यीय साइबर अपराधों की जांच उन्नत तकनीकी क्षमता वाली एजेंसी द्वारा ही प्रभावी तरीके से की जा सकती है।

यह आदेश जस्टिस जसजीत सिंह बेदी की पीठ ने पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता सुखमंदर सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि उसे ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर सुनियोजित तरीके से मानसिक दबाव में डालकर करोड़ों रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया।

मामले में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने खुद को पुलिस, रिजर्व बैंक और अन्य सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बताकर भरोसा जीता। इसके बाद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने की धमकी देकर पीड़ित को डराया गया और कथित जांच के नाम पर उसे वीडियो कॉल के जरिए लगातार निगरानी में रखा गया। इस दौरान फर्जी दस्तावेज और नकली आदेश दिखाकर उसे अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया गया।

Read More Rajasthan Nikay Chunav Result 2026: राजस्थान के शहरों में खिला ‘कमल’, 309 निकायों में BJP का दबदबा; कांग्रेस 103 पर, निर्दलीयों ने भी दिखाया दम

जांच में यह भी सामने आया कि 9 मई से 16 जून 2025 के बीच पीड़ित के पेंशन खाते से आरटीजीएस के जरिए कई ट्रांजेक्शन कर कुल 2.07 करोड़ रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर लिए गए। ठगों ने पूरे ऑपरेशन में फर्जी RBI दस्तावेज और नकली ‘डिजिटल अरेस्ट वारंट’ का इस्तेमाल किया, जिससे मामला और गंभीर हो गया।

Read More Bengal Politics: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में बड़ा ‘खेला’? TMC के 17 बागी सांसदों के BJP में जाने का दावा, पार्टी ने कहा- फैसला इतना आसान नहीं

अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को जांच सौंपने का आदेश दिया है और कहा है कि इस तरह के साइबर गिरोह देशभर में सक्रिय हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए हाई-टेक और समन्वित जांच जरूरी है। यह मामला न केवल साइबर सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है, बल्कि आम लोगों के लिए भी चेतावनी है कि वे खुद को सरकारी अधिकारी बताकर आने वाले कॉल, वीडियो वेरिफिकेशन और किसी भी प्रकार के दबाव में आकर पैसे ट्रांसफर करने से पहले पूरी जांच जरूर करें।

Latest News

छत्तीसगढ़ के जजों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़कर 62 वर्ष हुई: सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर राज्य शासन का फैसला, राजपत्र में अधिसूचना जारी छत्तीसगढ़ के जजों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़कर 62 वर्ष हुई: सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर राज्य शासन का फैसला, राजपत्र में अधिसूचना जारी
Raipur No Flex Zone: कागजों में प्रतिबंध, सड़कों पर बैनर का कब्जा! नियमों की धज्जियां उड़ने पर निगम की कार्रवाई पर बड़े सवाल
लंबे इंतजार के बाद मिली खुशखबरी! कांस्टेबल भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की SLP की खारिज, 400 से अधिक अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग का रास्ता खुला
बच्चा SNCU में, मां अस्पताल से लापता… रातभर खोजते रहे परिजन, जेंजरा में पेड़ पर मिला नवप्रसूता का शव, जांच में जुटी पुलिस
PM Awas Yojana: भूपेश बघेल और विजय शर्मा आमने-सामने, आवास के आंकड़ों पर छिड़ी तीखी बहस, जानें किसने क्या कहा..
Promotion से ज्यादा Peace जरूरी! Gen Z क्यों ठुकरा रहा Manager बनने का मौका? ‘Conscious Unbossing’ के पीछे छिपी है नई Career Thinking
PM Surya Ghar Yojana: सोलर सिस्टम में गड़बड़ी का आरोप, पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव ने उठाए सवाल; उच्चस्तरीय जांच की मांग
Blood For Mobile EMI: मोबाइल की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक! खून बेचने के लिए ब्लड बैंक ले जाने का आरोप, पुलिस पर भी उठे सवाल
Hasdeo Arandh News: तारा कोल ब्लॉक की नीलामी से फिर गरमाया हसदेव का मुद्दा, जंगल, आदिवासी अधिकार और सरकार की नीति पर उठे बड़े सवाल
Gurugram Hit and Run Case: सड़क पर महिला बाइकर को टक्कर… फिर कार लेकर फरार! CCTV वायरल होते ही पुलिस ने राजस्थान से आरोपी को दबोचा, 307 में केस
अकेले अफगानिस्तान घूमना पड़ा भारी! बामियान में भारतीय महिला व्लॉगर को रोका, ‘गिरफ्तारी’ की बात से डरीं; सोशल मीडिया पर मांगी मदद
UPI Payment Charges: 2,000 तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार ने बैंकों को दिया बड़ा निर्देश