Raipur Railway Action: ‘ऑपरेशन क्लीन’ में अवैध वेंडरों पर बड़ी कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, नकली पानी समेत भारी माल जब्त

Raipur Railway Action: ‘ऑपरेशन क्लीन’ में अवैध वेंडरों पर बड़ी कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, नकली पानी समेत भारी माल जब्त

रायपुर। यात्रियों की सुरक्षा और गुणवत्ता से जुड़े मामलों पर सख्ती दिखाते हुए भारतीय रेलवे के रायपुर रेल मंडल ने ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत बड़ा अभियान चलाया। यह गुप्त कार्रवाई करीब 18 घंटे तक चली, जिसमें अवैध वेंडिंग के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी कर 5 वेंडरों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में सामान जब्त किया गया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह सीक्रेट ऑपरेशन 17 मार्च की दोपहर से शुरू होकर 18 मार्च की सुबह तक लगातार जारी रहा। अभियान के दौरान विशेष रूप से रात में गुजरने वाली ट्रेनों को टारगेट किया गया, क्योंकि इसी समय अवैध वेंडरों की गतिविधियां अधिक सक्रिय पाई जाती हैं। टीम ने स्टेशन और ट्रेनों दोनों जगहों पर सघन जांच अभियान चलाया।

कार्रवाई के दौरान बिना अनुमति सामान बेच रहे 5 वेंडरों को पकड़कर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के हवाले किया गया। इनके खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 144 और 147 के तहत केस दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की गतिविधियां यात्रियों की सेहत और सुरक्षा दोनों के लिए खतरा बनती हैं।

Read More म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 11 राज्यों से जुड़े तार, छह गिरफ्तार

जांच के दौरान सबसे चौंकाने वाली बात नकली और अनधिकृत ब्रांड की पानी की बोतलों की बरामदगी रही। कुल 456 बोतलें जब्त की गईं, जिन्हें बाद में पार्सल विभाग को सौंप दिया गया। इसके अलावा करीब 2 क्विंटल ऐसा सामान भी पकड़ा गया, जिसकी वैध बुकिंग नहीं कराई गई थी। इस पर मौके पर ही जुर्माना वसूला गया।

Read More रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त

सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी ने स्पष्ट किया कि यात्रियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देना रेलवे की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अवैध वेंडिंग, नकली उत्पाद और बिना अनुमति सामान ले जाने जैसी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रेलवे ने यह भी संकेत दिए हैं कि ऐसे गोपनीय अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि स्टेशनों और ट्रेनों में केवल अधिकृत वेंडरों द्वारा ही सेवाएं दी जा सकें और यात्रियों के स्वास्थ्य के साथ किसी तरह का समझौता न हो।

Latest News

Odisha News: मयूरभंज में मिला ‘BAN-2024’ टैग वाला कबूतर, बांग्लादेश कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस Odisha News: मयूरभंज में मिला ‘BAN-2024’ टैग वाला कबूतर, बांग्लादेश कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस
मां की मौत के दो साल बाद भी नहीं मिली नौकरी, हाई कोर्ट ने दिया 30 दिन में निर्णय का निर्देश
राशन के लिए पहाड़ से 2 किमी का सफर… फिर भी नहीं मिला अनाज! 3-4 दिन से दुकान के चक्कर काट रहे ग्रामीण
अड्डेबाजी और नशाखोरी पर पुलिस की कार्रवाई, 6 गिरफ्तार
Saudi Arabia: मक्का के आसमान में ड्रोन से मचा हड़कंप! सऊदी एयर डिफेंस ने किया इंटरसेप्ट, हूतियों ने मक्का को निशाना बनाने से किया इनकार
90 साल की बुजुर्ग पर जुल्म का आरोप! गर्म पानी डालने से झुलसी पीठ, आंख के ऊपर चोट; जख्म लेकर इंसाफ की गुहार लगाने पहुंची जनपद
रावतपुरा में निगम का बड़ा एक्शन: 4 बुलडोजर के साथ पहुंची टीम, चिन्हित अवैध निर्माण पर कार्रवाई; पुलिस बल रहा तैनात
Jhiram Ghati Case: 13 साल बाद आज आएगा इंसाफ का फैसला! 10 दोषियों की सजा पर NIA कोर्ट में सुनवाई, अभियोजन ने कोर्ट से मांगी फांसी
Redmi Note 17 Pro Series: 10,000mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुए नए फोन, जानें कीमत और फीचर्स
मुंह की बदबू से राहत के लिए घर पर बनाएं नेचुरल टूथपेस्ट, जानिए आसान तरीका और जरूरी सावधानियां
643 को ट्रेनिंग, 550 को रोजगार का दावा; हकीकत में सिर्फ सर्टिफिकेट लेकर भटक रहे युवा....
अरपा-भैंसाझार बैराज में बड़ा खेल: मूल ठेका दरकिनार, टुकड़ों में बांटे जा रहे करोड़ों के टेंडर