Kerala Election 2026: BJP की दूसरी लिस्ट जारी, 39 उम्मीदवारों का ऐलान, सियासी मुकाबला तेज

Kerala Election 2026: BJP की दूसरी लिस्ट जारी, 39 उम्मीदवारों का ऐलान, सियासी मुकाबला तेज

नई दिल्ली। केरल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी दूसरी सूची जारी करते हुए 39 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। इस सूची के साथ ही राज्य में चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

पार्टी द्वारा जारी लिस्ट में कोल्लम सीट से डॉ. एन प्रताप कुमार को मैदान में उतारा गया है, जबकि कोंगद सीट से रेनू सुरेश को टिकट दिया गया है। बीजेपी इस बार केरल में अपनी पकड़ मजबूत करने और पारंपरिक राजनीतिक समीकरणों को चुनौती देने की रणनीति पर काम कर रही है।

इधर, राज्य की सियासत में एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पिनाराई विजयन ने धर्मदम विधानसभा सीट से लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया है। मौजूदा मुख्यमंत्री विजयन इस बार लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी का लक्ष्य लेकर चुनावी मैदान में उतरे हैं।Kerala-Vidhan-Sabha-Election-(2)-1773900533467

Read More UPI Payment Charges: 2,000 तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार ने बैंकों को दिया बड़ा निर्देश

Kerala-Vidhan-Sabha-Election-(3)-1773900551139चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग ने 15 मार्च को केरल सहित पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी। केरल की 140 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई को अन्य राज्यों के साथ ही की जाएगी।

Read More राजनीति का नया अंदाज! गिटार बजा रहे नेता, नुक्कड़ नाटक से छात्रों से संवाद; ‘छात्रों की गूंज’ के लिए Gen Z कनेक्ट

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, केरल में सत्ता परिवर्तन की परंपरा लंबे समय से रही है, लेकिन 2021 में LDF ने इस ट्रेंड को तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी। अब इस बार मुकाबला और भी रोचक हो गया है, जहां LDF हैट्रिक लगाने की कोशिश में है, वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) और BJP सत्ता में बदलाव लाने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। यह चुनाव न केवल केरल की राजनीति की दिशा तय करेगा, बल्कि दक्षिण भारत में राष्ट्रीय दलों की पकड़ को भी नया आकार दे सकता है।

Latest News

जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी
कन्हार बांध विस्थापन फंड में 18 करोड़ का घोटाला: अफसरों को बचाने प्रमुख अभियंता कार्यालय में दबा दी गई फाइल, राजेश सुकुमार टोप्पो की भूमिका भी ...........
भूपेश को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर अब आगे बढ़ेगी सुनवाई
फ़ोन पर ‘फ्री फायर’ का आखिरी गेम, एक किशोर की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत
एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO
48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज
Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप
आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान
Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO