डिस्टलरों पर कार्यवाही को लेकर रमन सिंह का भूपेश बघेल पर पलटवार,…… कहा- दाऊ सरकार आपकी, आरोप भी आप लगा रहे, जांच क्यों नहीं करवाते?

डिस्टलरों पर कार्यवाही को लेकर रमन सिंह का भूपेश बघेल पर पलटवार,…… कहा- दाऊ सरकार आपकी, आरोप भी आप लगा रहे, जांच क्यों नहीं करवाते? रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की डिस्टलरों पर कार्यवाही वाले बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि दाऊ भूपेश बघेल सरकार आपकी […]

डिस्टलरों पर कार्यवाही को लेकर रमन सिंह का भूपेश बघेल पर पलटवार,…… कहा- दाऊ सरकार आपकी, आरोप भी आप लगा रहे, जांच क्यों नहीं करवाते?

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की डिस्टलरों पर कार्यवाही वाले बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि दाऊ भूपेश बघेल सरकार आपकी और आरोप भी आप ही लगा रहे हो। जांच क्यों नहीं करवाते हो? कहीं आपको यह डर तो नहीं सता रहा कि जांच हुई तो सच जनता के सामने आ जाएगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को मीडिया से चर्चा में कहा था कि यदि शराब फैक्ट्री से शराब की पेटी निकली तो सबसे पहले डिस्टलरों पर कार्यवाही होनी चाहिए थी, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई। रमन सिंह की सरकार ने शराब को लेकर पॉलिसी बनाई। कॉर्पोरेशन के माध्यम से शराब बिक्री का प्रावधान किया गया। इन लोगों से रमन सिंह का क्या संबंध है। सिर्फ 3 डिस्टलरों से रमन सिंह का क्या संबंध है, क्यों दूसरे डिस्टलरों को मौका ही नहीं दिया गया। डिस्टलरों को नोटिस जारी किया गया है। राजस्व में कमी आई है तो कार्यवाही भी होगी और वसूली भी की जाएगी।

Read More प्रशासनिक फेरबदल: सौरभ श्रीवास्तव मुख्यमंत्री के ओएसडी नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को नगरीय प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार

मुख्यमंत्री के आरोप पर डॉ. रमन सिंह ने आज ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने भूपेश बघेल से सवाल किया है कि आखिर डिस्टलरों और 31 अधिकारियों पर अभी तक एफआईआर क्यों नही हुआ? आखिर कौन सा संबंध बीच में आ रहा है? सरकार आपकी, पुलिस आपकी, आरोप भी आप ही लगा रहे हैं। आखिर जांच क्यों नही करते? विपक्ष की भूमिका अभी से निभा रहे, 4 महीने बाद तो निभानी ही है।

Read More शिक्षा मिशन में बड़ी गड़बड़ी: 30 हजार का लैपटॉप 65 में खरीदा; चौगुने दाम पर डमी, अब तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

होली पर बिलासपुर पुलिस का सख्त पहरा, 128 बदमाश भेजे गए जेल चप्पे चप्पे पर तैनात है पुलिस बल

राज्य

Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई
मुंबई/नई दिल्ली। देश की प्रमुख फूड कंपनी Britannia Industries को जीएसटी विभाग ने 6.37 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस जारी...
कमिश्नरी सिस्टम पर कानूनी सवाल: हाईकोर्ट ने गृह सचिव और इंदौर पुलिस आयुक्त को जारी किया नोटिस, जाने क्या है मामला.....
सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश: देरी की कीमत चुकानी होगी, मुआवजा लेट तो पेनल्टी खुद भरेगा नियोक्ता
School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
HPV Vaccine India: सर्वाइकल कैंसर से बेटियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 9–14 साल की लड़कियों को मिलेगा मुफ्त टीका