रांची में मेयर की कुर्सी पर महिलाओं का राज, पुरुष उम्मीदवार हर बार रहे पीछे

रांची में मेयर की कुर्सी पर महिलाओं का राज, पुरुष उम्मीदवार हर बार रहे पीछे

रांची। झारखंड राज्य गठन के बाद अब तक हुए तीनों नगर निकाय चुनावों में रांची नगर निगम का मेयर पद महिलाओं के नाम ही रहा है। दिलचस्प बात यह है कि हर बार चुनावी मैदान में पुरुष उम्मीदवारों की संख्या अधिक रही, बावजूद इसके महिला प्रत्याशियों ने निर्णायक बढ़त के साथ जीत दर्ज की।

2008 से शुरू हुआ महिला नेतृत्व का सिलसिला
वर्ष 2008 में रांची नगर निगम मेयर सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) महिला के लिए आरक्षित थी। इस ऐतिहासिक चुनाव में रमा खलखो ने जीत हासिल कर रांची की पहली महिला मेयर बनने का गौरव प्राप्त किया।

2014 उपचुनाव: पुरुषों की भीड़, जीत महिला के नाम
इसके बाद 2014 के उपचुनाव में मेयर सीट एसटी (अन्य) के लिए आरक्षित रही। इस चुनाव में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें 9 पुरुष और 5 महिला प्रत्याशी शामिल थे। इस कड़े मुकाबले में आशा लकड़ा ने नवीन लकड़ा को 14,969 वोटों के अंतर से हराकर मेयर पद पर कब्जा जमाया।

Read More पीछा, धमकी और थाने में हंगामा... फिर दोनों तरफ से एफआईआर, भाजपा नेता और इन्फ्लुएंसर विवाद ने पकड़ा तूल

  • आशा लकड़ा: 40,941 वोट
  • नवीन लकड़ा: 25,972 वोट

2018: दलीय चुनाव में भी महिला का दबदबा
वर्ष 2018 में पहली बार झारखंड में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव दलीय आधार पर हुआ। इस ऐतिहासिक चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा लकड़ा ने झामुमो की वर्षा गाड़ी को करीब 39 हजार वोटों के भारी अंतर से हराया और लगातार दूसरी बार रांची की मेयर बनीं। इस चुनाव में कुल 5 प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन नतीजा एक बार फिर यही साबित कर गया कि रांची की राजनीति में मेयर की कुर्सी महिलाओं के लिए अभेद्य किला बन चुकी है।

Read More Raipur TeliBandha Chowk: नहीं बदलेगा तेलीबांधा चौक का नाम, ‘सेवा ज्योति संकल्प’ थीम पर होगा कायाकल्प; CM साय ने साफ किया रुख

2026 में बदलेगा चुनावी तरीका
आगामी 2026 नगर निकाय चुनाव में मेयर का चयन अप्रत्यक्ष रूप से (पार्टी समर्थित प्रणाली) किया जाएगा। वहीं, चुने गए पार्षदों द्वारा डिप्टी मेयर का चुनाव किया जाएगा।

2014 मेयर चुनाव परिणाम (वोट आंकड़े)

  • कुल मतदान: 1,27,965
  • आशा लकड़ा – 40,941
  • नवीन लकड़ा – 25,972
  • वर्षा गाड़ी – 22,534
  • रमा खलखो – 11,604
  • अजीत उरांव – 5,857

2018 मेयर चुनाव परिणाम

  • आशा लकड़ा (भाजपा) – 1,49,623
  • वर्षा गाड़ी (झामुमो) – 1,10,007
  • कुसुम रंजीता सिंह (आजसू) – 23,824
  • अजय तिर्की (निर्दलीय/कांग्रेस समर्थित) – 20,979
  • शिव कुमार कच्छप (जेवीएम-प्र) – 19,768
Tags:

Latest News

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश