पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ पॉक्सो का अपराध दर्ज, किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने किया कार्यवाही

पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ पॉक्सो का अपराध दर्ज, किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने किया कार्यवाही कर्नाटक : भाजपा के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में बेंगलुरु में प्राथमिकी दर्ज की गई है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, उनके […]

पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ पॉक्सो का अपराध दर्ज, किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने किया कार्यवाही

कर्नाटक : भाजपा के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में बेंगलुरु में प्राथमिकी दर्ज की गई है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, उनके खिलाफ POCSO और भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (A) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 17 वर्षीय लड़की की मां की शिकायत के आधार पर बेंगलुरु की सदाशिवनगर पुलिस ने ये मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कथित यौन उत्पीड़न 2 फरवरी को हुआ, जब एफआईआर दर्ज कराने वाली महिला और उनकी बेटी धोखाधड़ी के एक मामले में सहायता मांगने के लिए येदियुरप्पा के पास गईं थीं।

   इस मामले में येदियुरप्पा के दफ्तर से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें ऐसे 53 मामलों की एक लिस्ट जारी की गई है, जिसमें शिकायतकर्ता महिला ने अलग-अलग कारणों से केस दाखिल करवाया है। येदियुरप्पा के दफ्तर से जारी बयान में कहा गया है कि इस महिला को इस तरह की शिकायतें दर्ज करने की आदत है। बता दें कि येदियुरप्पा तीन बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने 2008 से 2011 और 2019 से 2021 के अलावा अल्प अवधि के लिए मई 2018 में भी राज्य की कमान संभाली है।

Read More ये क्या...ओ पी चौधरी की आलोचना करने वाले ने अचानक क्यों पढ़े तारीफ में कसीदे?

लेखक के विषय में

More News

छत्तीसगढ़ में GST की बड़ी कार्रवाई: तीन जिलों के कोलवाशरी कारोबारियों में मचा हड़कंप 

राज्य

जेल की हाई सिक्योरिटी में अमिताभ ठाकुर के पेन और पेपर ने बढ़ाई अधिकारियों की बेचैनी, जाने क्या है मामला....  जेल की हाई सिक्योरिटी में अमिताभ ठाकुर के पेन और पेपर ने बढ़ाई अधिकारियों की बेचैनी, जाने क्या है मामला....
देवरिया। प्‍लॉट की खरीद-बिक्री में जालसाजी के मामले में रिटायर्ड आईपीएस अमिताभ ठाकुर को जिला कारागार के हाई सिक्योरिटी बैरक...
दिल्ली HC का बड़ा फैसला: गावस्कर की तस्वीर और नाम का गलत इस्तेमाल करने वाले URLs हटाने के लिए कंपनियों को निर्देश
यात्रियों की परेशानी पर DGCA ने दिखाई सख्ती, इंडिगो ऑपरेशन टीम के चार अधिकारी सस्पेंड
कफ सीरप काले कारोबार पर ED का बड़ा शिकंजा: यूपी–झारखंड–गुजरात में धड़ाधड़ छापे
जबलपुर में स्कूल शिक्षा विभाग में घोटाले का खुलासा: अकाउंटेंट ने फर्जी शिक्षकों के नाम पर उड़ाए करोड़ों, रिकॉर्ड खंगालने पर सामने आई सच्चाई