कांग्रेस नेत्री की शिकायत पर युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास BV को पुलिस ने जारी किया समन

कांग्रेस नेत्री की शिकायत पर युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास BV को पुलिस ने जारी किया समन गुवाहाटी : असम पुलिस ने रविवार को भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. को कांग्रेस से निष्कासित नेता अंगकिता दत्ता द्वारा दर्ज कराई गई उत्पीड़न की शिकायत पर पुलिस स्टेशन में उपस्थित होने के लिए […]

कांग्रेस नेत्री की शिकायत पर युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास BV को पुलिस ने जारी किया समन


गुवाहाटी : असम पुलिस ने रविवार को भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. को कांग्रेस से निष्कासित नेता अंगकिता दत्ता द्वारा दर्ज कराई गई उत्पीड़न की शिकायत पर पुलिस स्टेशन में उपस्थित होने के लिए नोटिस दिया है। श्रीनिवास को 2 मई को दिसपुर पुलिस स्टेशन में उपस्थित होने के लिए कहा गया है, ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा सकता है।

दत्ता की शिकायत पर श्रीनिवास के खिलाफ दर्ज मामलों का उल्लेख करते हुए असम पुलिस के पत्र की प्रति में कहा गया है, यह पता चला है कि वर्तमान जांच के संबंध में तथ्यों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए आपसे (श्रीनिवास बी.वी.) से पूछताछ करने के उचित आधार हैं। अत: आपको दिनांक दो मई (मंगलवार) को पूर्वाह्न् 11 बजे दिसपुर थाने में उपस्थित होने का निर्देश दिया जाता है। पत्र में कहा गया है, इस नोटिस की शर्तों का पालन करने में विफल रहने पर आपको गिरफ्तार किया जा सकता है।

Read More ‘डरो मत, सच और संविधान हमारे साथ…’ उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी का तीखा वार, केंद्र पर तानाशाही का आरोप

इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अंगकिता के मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, असम के दलबदलू मुख्यमंत्री खबरों में बने रहने के लिए अपनी हरकतों के लिए बदनाम हो गए हैं। कभी पवन खेड़ा को गिरफ्तार करना चाहते हैं, तो कभी बीवी श्रीनिवास को गिरफ्तार करना चाहते हैं। सुरजेवाला ने कहा, शायद वह उस बदनामी को बचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं कि मोदी कभी सारदा और लुइस बर्जर घोटाले के लिए उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे थे। इसलिए वह भाजपा में चले गए। उन्हें अस्वीकार करें, उन पर कोई ध्यान न दें।

Read More भारतमाला मुआवजा घोटाला: 11 जिलों में जांच तेज, इसी महीने ACB-EOW मार सकती है छापा; बड़े अफसर और नेता निशाने पर

सुरजेवाला पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सरमा ने ट्विटर पर पोस्ट किया, असम पुलिस कानून के अनुसार काम कर रही है। वे वर्तमान में आईपीसी की धारा 354 के तहत आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा दर्ज मामले की जांच कर रहे हैं। मुझे दोष देना अनुचित है

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

होली पर बिलासपुर पुलिस का सख्त पहरा, 128 बदमाश भेजे गए जेल चप्पे चप्पे पर तैनात है पुलिस बल

राज्य

Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई
मुंबई/नई दिल्ली। देश की प्रमुख फूड कंपनी Britannia Industries को जीएसटी विभाग ने 6.37 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस जारी...
कमिश्नरी सिस्टम पर कानूनी सवाल: हाईकोर्ट ने गृह सचिव और इंदौर पुलिस आयुक्त को जारी किया नोटिस, जाने क्या है मामला.....
सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश: देरी की कीमत चुकानी होगी, मुआवजा लेट तो पेनल्टी खुद भरेगा नियोक्ता
School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
HPV Vaccine India: सर्वाइकल कैंसर से बेटियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 9–14 साल की लड़कियों को मिलेगा मुफ्त टीका