चर दिया पटवारी ने चारागाह की शासकीय जमीन को, उसी भूमि को पंचायत ने दिया मुरूम खदान के लिए लीज पर ……अब किसान अपने जानवरों को घर पर बांधने को हुए मजबूर

चर दिया पटवारी ने चारागाह की शासकीय जमीन को, उसी भूमि को पंचायत ने दिया मुरूम खदान के लिए लीज पर ……अब किसान अपने जानवरों को घर पर बांधने को हुए मजबूर

चर दिया पटवारी ने चारागाह की शासकीय जमीन को, उसी भूमि को पंचायत ने दिया मुरूम खदान के लिए लीज पर ……अब किसान अपने जानवरों को घर पर बांधने को हुए मजबूर छत्तीसगढ़ : रायपुर जिले के ग्राम अभनपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत ठेलकाबांधा में नियम विरुद्ध एवं राजस्व विभाग के दस्तावेजों में हेराफेरी कर […]


चर दिया पटवारी ने चारागाह की शासकीय जमीन को, उसी भूमि को पंचायत ने दिया मुरूम खदान के लिए लीज पर ……अब किसान अपने जानवरों को घर पर बांधने को हुए मजबूर

छत्तीसगढ़ : रायपुर जिले के ग्राम अभनपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत ठेलकाबांधा में नियम विरुद्ध एवं राजस्व विभाग के दस्तावेजों में हेराफेरी कर शासकीय चरागाह को मुरुम खनन लीज पर देने का बड़ा मामला सामने आया है। इस हेराफेरी से गांव के सरपंच से लेकर पटवारी और खनिज विभाग के अधिकारी की मिलीभगत सामने आयी है।

मुरूम खनन के लिए लीज पर जिस जमीन को पंचायत द्वारा दिया गया है, वहां मनरेगा अंतर्गत तालाब का निर्माण होना राजस्व विभाग के दस्तावेजों में बताया गया है, जबकि मनरेगा के अधिकारियों का कहना है कि तालाब का निर्माण यहां हुआ ही नहीं है।

Read More कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम

नियमों का पालन नहीं, बनाई फर्जी रिपोर्ट
अभनपुर तहसील अंतर्गत ग्राम ठेलकाबांधा के मोतीबांधा से लगी खसरा नंबर-39 भूमि 3 हेक्टेयर क्षेत्र पर मुरुम उत्खनन के लिए खनिज विभाग द्वारा लीज पर दी गई है। लेकिन लीज पर भूमि देने से पहले ना ही राजस्व विभाग के दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया है और ना ही नियमों का पालन किया गया है।

Read More CG आबकारी घोटाला: 3000 कर्मचारियों के पसीने की कमाई डकार गया सिंडिकेट, ओवरटाइम और बोनस के नाम पर 183 करोड़ की लूट 

मनरेगा के तहत जहां तालाब का निर्माण कार्य होता है, वहीं मुरुम उत्खनन की अनुमति दी जाती है, लेकिन यहां पटवारी ने दस्तावेजों में हेराफेरी करके उक्त खसरा भूमि पर मनरेगा के तहत तालाब निर्माण कार्य होना बताया गया है, जबकि यहां कभी तालाब निर्माण का कार्य हुआ ही नहीं है।

वहीं जहां मुरुम उत्खनन का कार्य चल रहा है, उसके पास में ही मोतीबांध भी है। जबकि नियमानुसार बांध से लगी जमीन पर खनन की अनुमति नहीं दी जा सकती है। इस तरह पटवारी ने राजस्व विभाग के दस्तावेजों में हेराफेरी करके फर्जी रिपोर्ट तैयार कर मुरुम उत्खनन को लीज पर देने अहम भूमिका निभाई है।

Tags:

Latest News

कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल
खाकी का फुल भौकाल, बीच सड़क पर खून बहाने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, SP के एक निर्देश ने निकाल दी गुंडों की हेकड़ी
चिकित्सा शिक्षा विभाग में 100 करोड़ का टेंडर सेट: चहेती कंपनी को रेवड़ी बांटने का खेल, नियम बदलकर स्थानीय एजेंसियों को किया बाहर
महाघोटाला: खदानों की धूल फांकते रहे गरीब, इधर DMF के 500 करोड़ डकार गया अफसर-ठेकेदार सिंडिकेट
CG आबकारी घोटाला: 3000 कर्मचारियों के पसीने की कमाई डकार गया सिंडिकेट, ओवरटाइम और बोनस के नाम पर 183 करोड़ की लूट 
CG में नए 'वन बल प्रमुख' की तलाश: 31 मई को राव और झा की रिटायरमेंट; क्या मिलेगा एक्सटेंशन या प्रभारी के भरोसे चलेगा महकमा?
कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज
दुनिया में फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा! इबोला पर WHO की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत भी अलर्ट मोड में
बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक
डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'