ऑनलाइन सट्टा एप महादेव बुक पर ईडी की तिरछी नजर… दुबई में छिपे गैंग का मांगा ब्यौरा, आईटी और ईडी कर रही सट्टा रैकेट से जुड़े सभी प्लेटफार्म की जांच…

ऑनलाइन सट्टा एप महादेव बुक पर ईडी की तिरछी नजर… दुबई में छिपे गैंग का मांगा ब्यौरा, आईटी और ईडी कर रही सट्टा रैकेट से जुड़े सभी प्लेटफार्म की जांच…

ऑनलाइन सट्टा एप महादेव बुक पर ईडी की तिरछी नजर… दुबई में छिपे गैंग का मांगा ब्यौरा, आईटी और ईडी कर रही सट्टा रैकेट से जुड़े सभी प्लेटफार्म की जांच… नई दिल्ली: केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब सट्टेबाजी के ऑनलाइन प्लेटफार्म महादेव बुक और रेड्डी अन्ना की जांच शुरू कर दी है। ईडी अफसरों […]

ऑनलाइन सट्टा एप महादेव बुक पर ईडी की तिरछी नजर… दुबई में छिपे गैंग का मांगा ब्यौरा, आईटी और ईडी कर रही सट्टा रैकेट से जुड़े सभी प्लेटफार्म की जांच…

नई दिल्ली: केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब सट्टेबाजी के ऑनलाइन प्लेटफार्म महादेव बुक और रेड्डी अन्ना की जांच शुरू कर दी है। ईडी अफसरों ने शहर के कुछ बड़े पुलिस अफसरों से दुबई में छिपे महादेव बुक के सरगना सौरभ चंद्राकर और उसके करीबी साथी रवि उत्पल, कपिल चेलानी, सतीश कुमार की जानकारी मांगी है। इन सभी के फोटो भी मांगे गए हैं। ईडी को प्रारंभिक जानकारी दे दी गई है। पुलिस के पास सभी आरोपियों की फोटो नहीं है, इसलिए फोटो ईडी को नहीं भेजी गई है।

कुछ माह पहले ही ईडी अधिकारियों ने मोहननगर, छावनी, सुपेला और रायपुर पुलिस से संपर्क किया था। उनसे महादेव बुक से जुड़े सरगनाओं की जानकारी मांगी थी। रायपुर पुलिस ने भी महादेव बुक से जुड़े लोगों पर कार्यवाही की है। कुछ ही समय में 64 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी आरोपी आईडी चला रहे थे। कमीशन लेकर ऑनलाइन दांव ले रहे थे। तेलीबांधा पुलिस ने 8 अक्टूबर की कार्रवाई के दौरान 12 लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके पूछताछ के बाद पहली बार पुलिस ने एफआईआर में कपिल चेलानी, सौरभ चंद्राकर, रवि उत्पल का नाम दर्ज किया गया था।

Read More राजधानी में फिर गैंगस्टर स्टाइल का प्रदर्शन! हथियारों के साथ VIDEO वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

दुबई से अमेरिका शिफ्ट होने की फिराक में सरगना
पुलिस की पड़ताल में यह महत्वपूर्ण खुलासा हुआ है कि रवि का करीबी रिश्तेदार अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसने ही महादेव बुक और अन्य प्लेटफार्म को तैयार किया है। इस इंजीनियर ने ऑनलाइन भारत के अलावा कई देशों में फैलाया है। फिलहाल दुबई और अमेरिका से ही उनका ऑनलाइन सिस्टम ऑपरेट हो रहा है। रवि और सौरभ भी दुबई से अपने परिजनों को अमेरिका शिफ्ट करने की तैयारी कर रहे है। इसके लिए बड़ी प्लानिंग भी हो रही है।

Read More Bihar-Assam Student Cases: छात्रों को बड़ी राहत का दावा! CJP बोला- बिहार और असम में दर्ज मुकदमे होंगे वापस, केंद्र से बातचीत सफल

फरारी के बाद दुर्ग लौटा सतीश, पकड़ाया नहीं
डीडी नगर इलाके में तीन मकान-फ्लैट पर महादेव बुक का रैकेट चलाने वाले सतीश कुमार को पुलिस अब तक पकड़ नहीं पाई है। पुलिस का दावा है कि वह अभी फरार है। लेकिन बताया जा रहा है कि दिवाली के समय सतीश दुर्ग लौट आया था। उसे रायपुर और दुर्ग में घूमते हुए देखा गया है। उसने कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों से भी मुलाकात की है। उसके बाद भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस अभी जायका बिरयानी सेंटर के मालिक की भी तलाश कर रही है। कोतवाली में उसके खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज है।

एलओसी और रेड कॉर्नर नोटिस अब तक जारी नहीं
छत्तीसगढ़ पुलिस अब तक सौरभ, रवि और अन्य के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) और रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) जारी नहीं करवा पाई है। महादेव बुक में काम करने वाले छोटे लोगों को ही गिरफ्तार किया गया है। इसमें अधिकतर जमानत में रिहा हो गए हैं। अभी तक कोई बड़ा व्यक्ति या सरगना को नहीं पकड़ पाई है या फिर पकडना नहीं चाहती है।

Tags:

Latest News

जल संसाधन विभाग में हजारों करोड़ का टेंडर घोटाला अयोग्य कंपनियों को ठेका देने चीफ सेक्रेटरी को किया गुमराह जल संसाधन विभाग में हजारों करोड़ का टेंडर घोटाला अयोग्य कंपनियों को ठेका देने चीफ सेक्रेटरी को किया गुमराह
हाई कोर्ट के आदेश की अनदेखी, महिला आरक्षण मामले में स्वास्थ्य सचिव और PSC सचिव को अवमानना नोटिस
चर्चित सीडी कांड सहित सांसदों और विधायकों के खिलाफ लंबित मामलों की हाईकोर्ट ने जारी की स्टेटस रिपोर्ट
CG Crime News: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर हो रही थी करोड़ों के गांजे की तस्करी! सुकमा पुलिस ने 223 किलो गांजा के साथ 3 तस्करों को दबोचा
नक्सलियों के नाम पर दहशत की साजिश! फर्जी बैनर लगाने के आरोप में BJP नेता समेत 2 गिरफ्तार
मोबाइल में लिखा 'गॉड मुझे बुला रहे हैं.........', और झूल गया फांसी पर
छत्तीसगढ़ में स्कूल में मचा सियासी घमासान! साइकिल योजना पर उठे भ्रष्टाचार के सवाल, रवि भगत को पुलिस ने लिया हिरासत में
CM Vishnu Deo Sai Announcement: सावन से पहले भोरमदेव पहुंचे सीएम साय, भगवान भोलेनाथ का किया जलाभिषेक; कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा
सक्ती राजपरिवार में सुप्रीम कोर्ट की दखल, कथित यौन उत्पीड़न मामले में हाई कोर्ट के फैसले पर राज्य और आरोपी को नोटिस
रायपुर में Viral Reel बना मुसीबत! बीच सड़क बाइक पर खतरनाक स्टंट, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर उठे सवाल
रायपुर में Social Media पर वायरल Pool Party Poster से बवाल! 4999 में एंट्री, लोकेशन सीक्रेट, पुलिस अलर्ट
Raipur Breaking: मेकाहारा अस्पताल में अचानक लगी आग, कैजुअल्टी वार्ड में मची अफरा-तफरी; दमकल की कई गाड़ियां मौके पर