बेमेतरा बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद एक की मौत हुई है 8 लोग लापता है  और शरीर के कई अवशेष मिले है, कलेक्टर ने की पुष्टि, DNA टेस्ट के लिए भेजे गये शरीर के अवशेष…….. कलेक्टर

बेमेतरा बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद एक की मौत हुई है 8 लोग लापता है  और शरीर के कई अवशेष मिले है, कलेक्टर ने की पुष्टि, DNA टेस्ट के लिए भेजे गये शरीर के अवशेष……… कलेक्टर बेमेतरा  : बेमेतरा में बारूद की फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट मामले में अब कलेक्टर रणवीर शर्मा का बड़ा […]

बेमेतरा बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद एक की मौत हुई है 8 लोग लापता है  और शरीर के कई अवशेष मिले है, कलेक्टर ने की पुष्टि, DNA टेस्ट के लिए भेजे गये शरीर के अवशेष……… कलेक्टर

बेमेतरा  : बेमेतरा में बारूद की फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट मामले में अब कलेक्टर रणवीर शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। घटना के लगभग 36 घंटे के बाद कलेक्टर रणवीर शर्मा ने कहा कि, ब्लास्ट की घटना दुखद है। कलेक्टर ने कहा कि जिन आठ लोग को लापता बताया जा रहा है, उन्हें हम लगातार ढूंढ रहे हैं। लेकिन जिस तरह से बारूद फैक्ट्री के मलबे से बॉडीज के अवशेष,पार्ट्स निकल रहे हैं उसे प्रथमदृष्टया यह माना जा रहा है कि वह लोग हमारे बीच नहीं है।

DNA टेस्ट के लिए भेजे गए शरीर के अवशेष
कलेक्टर रणवीर शर्मा ने कहा कि, देर रात को रेस्क्यू का काम पूरा किया गया है। ह्यूमन बॉडी के कुछ अवशेष मिले है, जिन्हे DNA टेस्ट के लिए भेजा गया। कलेक्टर ने कहा कि, उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन से इस मामले में चर्चा की है। कंपनी प्रबंधन की तरफ से मृतकों के परिजनों को 5-5 लॉक रुपए सहायता राशि दी जाएगी।

Read More CG Breaking: कंटेनर बना चलता-फिरता गोदाम! 9 क्विंटल गांजा बरामद, 5 करोड़ की खेप जब्त

रणवीर शर्मा ने कहा कि, अभी किसी तरह की एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। पूरे मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच होगी। इस हादसे को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान आया था। दीप्ती सीएम ने कहा था कि, यह बहुत ही खतरनाक घटना है जिसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उधर, घटना के बाद राहत और बचाव के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगाई गईं थी। जिन लोगों के परिजन गायब हैं उन्हें सामने बिठाकर बचाव कार्य किया जा रहा है।

Read More ‘डरो मत, सच और संविधान हमारे साथ…’ उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी का तीखा वार, केंद्र पर तानाशाही का आरोप

मुख्यमंत्री ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
इस घटना पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने X पर लिखा, “बेमेतरा जिले के बोरसी गांव के बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट होने की दुःखद खबर आई है। घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जिसकी सतत निगरानी की जा रही है।”

सीएम साय ने किया मुआवजे का ऐलान
इसके साथ ही सीएम साय ने इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं और मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राज्य सरकार की तरफ से दी जाएगी। वहीं सीएम साय ने घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का आदेश भी दिया है। सीएम विष्णुदेव साय ने आगे कहा कि, राहत और बचाव कार्य की उच्चस्तरीय निगरानी की जा रही है। मैं ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

बता दें कि, बेमेतरा में स्थित बोरसी की पिरदा गांव में स्थित स्पेशल ब्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री में शनिवार को एक बड़ा विस्फोट हुआ था। प्रशासन की ओर से इस ब्लास्ट में चार लोगों की मौत होने की पुष्टि की गई थी। वहीं घायलों को इलाज के लिए राजधानी रायपुर के मेकाहारा रेफर किया गया था।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

मिडिल ईस्ट में जंग जैसे हालात: बेरूत में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली हमला, बहरीन स्थित अमेरिकी बेस पर ईरान की जवाबी कार्रवाई का दावा

राज्य

School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के दौरान तीन प्रतिष्ठित...
HPV Vaccine India: सर्वाइकल कैंसर से बेटियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 9–14 साल की लड़कियों को मिलेगा मुफ्त टीका
मुंबई में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट बेनकाब: विदेशी महिलाओं को नौकरी के नाम पर लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
Srinagar News: खामेनेई की हत्या के विरोध में कश्मीर में उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, घाटी में दूसरे दिन भी बंद से जनजीवन प्रभावित
Delhi Excise Policy Case: आबकारी घोटाले में CBI की बड़ी कानूनी कार्रवाई, ट्रायल कोर्ट के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती