सीपत में हिन्दू नववर्ष को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प वैभव तंबोली बने आयोजन समिति के अध्यक्ष

seapat सीपत। क्षेत्र में हिन्दू नववर्ष के भव्य स्वागत को लेकर तैयारियों का शंखनाद हो चुका है। स्थानीय विश्रामगृह में सम्राट विक्रमादित्य हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति की प्रथम बैठक आयोजित की गई जिसमें सीपत परिक्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए इस वर्ष के आयोजन को ऐतिहासिक और यादगार बनाने का संकल्प लिया गया।


                        बैठक में सर्वसम्मति से समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी वैभव तंबोली को सौंपी गई। इसके साथ ही उपाध्यक्ष के रूप में ओम प्रकाश साहू और दीपक वैष्णव कोषाध्यक्ष ललित यादव तथा सहकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी भूपेंद्र गिरी गोस्वामी व रघुनंदन श्रीवास को दी गई है। प्रचार प्रसार प्रमुख का दायित्व चंद्रहास साहू और यशवंत साहू संभालेंगे जबकि सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में सतीश गिरी गोस्वामी और ओंकार साहू को नियुक्त किया गया है। सह प्रचार प्रमुख नीतीश साहू तथा व्यवस्था प्रमुख का महत्वपूर्ण दायित्व परमेश्वर रजक को सौंपा गया है।


आयोजन को सफल बनाने और उचित मार्गदर्शन के लिए एक सशक्त संरक्षक मंडल का भी गठन किया गया है। इसमें राजेंद्र धीवर दिलेन्द्र कौशिल प्रणव शर्मा अभिलेष यादव दीपक शर्मा देवेश शर्मा रविकांत राजवाड़े तुषार चंद्राकर प्रमोद कश्यप रिंकू शर्मा और राजेश केवट सहित अन्य वरिष्ठजनों को शामिल किया गया है।
बैठक के दौरान नववर्ष पर निकलने वाली शोभायात्रा को अभूतपूर्व और आकर्षक बनाने पर विशेष जोर दिया गया। रूपरेखा के अनुसार इस बार आयोजन में जीवन्त धार्मिक झांकियां भगवान हनुमान की भव्य प्रतिमा श्रीराम दरबार पारंपरिक धुमाल भक्ति संगीत से सुसज्जित डीजे मंचीय सांस्कृतिक कार्यक्रम संतों के आशीर्वचन सुंदरकांड पाठ तथा सामूहिक हनुमान चालीसा जैसे धार्मिक कार्यक्रमों का समावेश रहेगा जिस पर समिति के सदस्यों ने विस्तार से चर्चा की।

Read More दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार


समिति पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस बार का आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए आस्था एकता और सांस्कृतिक गौरव का बड़ा प्रतीक बनेगा। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए गांव गांव जाकर लोगों को आयोजन से जोड़ा जाएगा ताकि यह पूरी तरह से जनभागीदारी का एक भव्य उत्सव बन सके। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर क्षेत्र में धार्मिक जागरण और सांस्कृतिक एकता का संदेश जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Read More CG Crime News: शादी का रिश्ता तय कराने के नाम पर 5.65 लाख की ठगी, 4 महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Tags:

Latest News

ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद
जंतर-मंतर पहुंचना सीजेपी के इन दो नेता को पड़ा भारी, न्यायिक हिरासत में भेजे गये तिहाड़ जेल, जमानत के लिए कोर्ट पहुंची अर्जी
फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला
QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक
व्याख्याता का छात्राओं से गलत संबंध और धर्मांतरण के आरोपों पर मचा बवाल, आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना
चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा
छत्तीसगढ़ में बस सफर हुआ महंगा: नई दरें लागू, साधारण से लेकर स्लीपर तक का किराया तय; हड़ताल की चेतावनी के बाद फैसला
डीईओ दफ्तर का 'खेल': ट्रांसफर के आखिरी दिन पूर्व डीईओ ने दिया बैकडेट प्रमोशन, नए अफसर ने आते ही किया निरस्त
चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई
Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन