मुंबई में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट बेनकाब: विदेशी महिलाओं को नौकरी के नाम पर लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

मुंबई में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट बेनकाब: विदेशी महिलाओं को नौकरी के नाम पर लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

मुंबई। होली के दौरान बढ़ी भीड़ और होटल बुकिंग के बीच मुंबई पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। शहर के अंधेरी ईस्ट स्थित एक होटल में चल रहे अवैध देह व्यापार नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विदेशी नागरिकों से जुड़े मानव तस्करी गिरोह का खुलासा किया है।

होटल में चल रहा था संगठित अंतरराष्ट्रीय रैकेट
यह कार्रवाई अंधेरी ईस्ट के एके रोड स्थित Hotel Villa Palace में की गई। गोपनीय सूचना मिलने के बाद Mumbai Police की सांताक्रूज यूनिट ने छापेमारी की, जहां होटल के अंदर संगठित तरीके से देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। रेड के दौरान युगांडा की 30 और 36 वर्षीय दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। शुरुआती जांच में सामने आया कि उन्हें नौकरी का झांसा देकर भारत लाया गया और बाद में जबरन देह व्यापार में धकेल दिया गया।

विदेशी महिला संचालित कर रही थी नेटवर्क
जांच एजेंसियों के अनुसार केन्या की नागरिक जैस्मिन इस पूरे नेटवर्क की प्रमुख कड़ी बताई जा रही है। वह कथित तौर पर विदेशी महिलाओं को मुंबई लाने, होटल में ठहराने और ग्राहकों की व्यवस्था करने का काम करती थी। पीड़ित महिलाओं की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाती थी, जिससे उनके भागने या संपर्क करने की संभावना खत्म हो सके।

Read More Raipur News: डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, दहेज में करोड़ों रुपये और कार मांगने की शिकायत पर FIR

होटल प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध
पुलिस कार्रवाई में होटल मैनेजर सहित तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि होटल मालिक अक्षय शेडगे और इस पूरे नेटवर्क की कथित मुख्य संचालक जैस्मिन अब भी फरार हैं। जांच के दौरान होटल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई है। विदेशी मेहमानों के लिए अनिवार्य सी-फॉर्म जमा नहीं किया गया था और होटल रजिस्टर में संबंधित महिलाओं की एंट्री तक दर्ज नहीं मिली।

Read More डिप्टी कलेक्टर की पत्नी ने खोला राज: शादी के दूसरे दिन से ताने, प्रेग्नेंसी में मारपीट और 3 करोड़ की डिमांड

इसके अलावा पहचान और ठहरने से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज भी गायब पाए गए। शुरुआती जांच में इन अनियमितताओं को सबूत छिपाने और संगठित तरीके से अवैध गतिविधियों को संचालित करने की साजिश से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मामले को मानव तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़ा मानते हुए जांच तेज कर दी है।

अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी नेटवर्क से जुड़ाव की आशंका
पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं। अधिकारियों को संदेह है कि यह नेटवर्क केवल एक होटल तक सीमित नहीं बल्कि बड़े अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी सिंडिकेट का हिस्सा हो सकता है। पुलिस अब विदेशी नागरिकों की एंट्री, ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स और फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन की जांच कर रही है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां तथा बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Latest News

चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा
छत्तीसगढ़ में बस सफर हुआ महंगा: नई दरें लागू, साधारण से लेकर स्लीपर तक का किराया तय; हड़ताल की चेतावनी के बाद फैसला
डीईओ दफ्तर का 'खेल': ट्रांसफर के आखिरी दिन पूर्व डीईओ ने दिया बैकडेट प्रमोशन, नए अफसर ने आते ही किया निरस्त
चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई
Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर
जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन
फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो मालिक और ड्राइवर की जेब से निकलेगा मुआवजा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज