बिलासपुर पुलिस के द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार 3 दिनों तक गुंडा बदमाशों, वारंटियों को लेकर चलाया गया विशेष अभियान….

बिलासपुर पुलिस के द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार 3 दिनों तक गुंडा बदमाशों, वारंटियों को लेकर चलाया गया विशेष अभियान…. बिलासपुर  : पुलिस के द्वारा पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर लगातार 3 दिनों तक चलाया गया विशेष अभियान विगत 1 वर्ष में संपत्ति संबंधी मामलों में चलाया गया अभियान। साथ ही […]

बिलासपुर पुलिस के द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार 3 दिनों तक गुंडा बदमाशों, वारंटियों को लेकर चलाया गया विशेष अभियान….

बिलासपुर  : पुलिस के द्वारा पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर लगातार 3 दिनों तक चलाया गया विशेष अभियान विगत 1 वर्ष में संपत्ति संबंधी मामलों में चलाया गया अभियान। साथ ही जेल से रिहा हुए 227आरोपियों को किया गया चेक..152 गुंडा एवं 72 निगरानी बदमाशों के की गई गुज़र जांच और दी गयी विशेष हिदायत एवं 12 स्थायी वारंट तथा 69 गिरफ्तारी वारंटों की तामीली भी कराया गया।
साथ ही समंस, गिरफ्तारी वारंट एवं स्थायी गिरफ्तारी वारंटों की चेकिंग हेतु भी अभियान चलाया जा रहा है। और सभी अपराधियों को सप्ताह में एक दिन थाने में हाजरी लगवाने की चेतावनी भी दी गई है।

इस पुरे अभियान में 12राजपत्रित अधिकारी एवं 200से अधिक पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Read More अंधविश्वास की आड़ में तिहरा क़त्ल? तांत्रिक क्रिया के दौरान 3 शव कमरे से बरामद, कोरबा में दहशत


यह अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  राजेंद्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) श्रीमती पूजा कुमार (भापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन)  उमेश कुमार गुप्ता, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उदयन बेहार, उप पुलिस अधीक्षक (रक्षित केंद्र) श्रीमती मंजुलता केरकेट्टा, नगर पुलिस अधीक्षक (चकरभाठा) कृष्ण कुमार पटेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (कोटा)  सिद्धार्थ बघेल तथा प्रशिक्षु आईपीएस अजय कुमार के पर्यवेक्षण में चलाया गया।
चेकिंग के दौरान अपने अपने थाना क्षेत्र में निवासरत गुंडा एवं निगरानी बदमाशों, एवं पिछले 1 वर्ष में जेल से रिहा हुए संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों को शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे के मध्य उनके निवास स्थान पर जाकर भौतिक रूप से चेक किया गया। कुछ को थाने बुलाकर जांच किया गया ।

Read More नाइट शिफ्ट के बाद गायब हुई नर्स, अगली सुबह छत पर मिला शव, मचा हड़कंप, पुलिस के सामने कई सवाल

इसमें आरोपियों के वर्तमान में प्रयुक्त मोबाइल नम्बर, उनके आजीविका के साधन, उनके निवास आदि में हुए परिवर्तन सहित अन्य जानकारियां एकत्र की गयी। गुंडा तथा निगरानी बदमाशों के आजीविका के वर्तमान साधनों के बारे में जानकारी ली गयी तथा इन्हें आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने हेतु कड़ी चेतावनी दी गयी। अपने निवास स्थान पर अनुपस्थित पाए गए व्यक्तियों की पतासाजी की जाकर उनकी भी गुजर जांच की जा रही है। इसके साथ ही समंस, गिरफ्तारी वारंट तथा स्थायी वारंट की तामीली हेतु भी विशेष अभियान चलाया गया।
इस विशेष अभियान में 12 राजपत्रित अधिकारी, सभी थानाप्रभारी तथा लगभग 200 पुलिसकर्मी शामिल रहे।

इस विशेष अभियान के अंतर्गत 3 दिनों में शहरी थानों के अंतर्गत किए गए कार्यों का विवरण इस प्रकार है-

गुंडा चेक – 152
निगरानी चेक – 72
गिरफ्तारी वारंट तामील – 69
स्थायी वारंट तामील – 12
जेल से रिहा हुए बदमाश चेक – 227

लेखक के विषय में

More News

रायपुर में नेशनल हेराल्ड केस को लेकर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, पुलिस बैरिकेडिंग पर झूमाझटकी

राज्य

गुजरात में प्रेम विवाह पर सख्ती की तैयारी, माता-पिता की सहमति अनिवार्य करने के लिए अध्यादेश लाएगी सरकार गुजरात में प्रेम विवाह पर सख्ती की तैयारी, माता-पिता की सहमति अनिवार्य करने के लिए अध्यादेश लाएगी सरकार
अहमदाबाद। गुजरात सरकार प्रेम विवाह से जुड़े मामलों में नया अध्यादेश लाने की तैयारी कर रही है, जिसके तहत लड़की...
देवरिया प्लॉट घोटाला केस: अमिताभ ठाकुर की जमानत पर नहीं हुई पैरवी, कोर्ट ने याचिका की खारिज
वेब सीरीज से प्रेरित होकर छात्रों ने घर पर छापे नकली नोट, इंदौर पुलिस ने किया खुलासा...
GST चोरी के संदेह में कटनी में BJP नेता के घर आयकर विभाग की दबिश, जबलपुर-मॉडल का इस्तेमाल
अहमदाबाद और कलोल के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क