हे भगवान, ठगों ने महाकुंभ को भी नहीं छोड़ा, एडवोकेट जनरल व डिप्टी एडवोकेट जनरल से ठगी

हे भगवान, ठगों ने महाकुंभ को भी नहीं छोड़ा, एडवोकेट जनरल व डिप्टी एडवोकेट जनरल से ठगी

बिलासपुर : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले का 13 जनवरी से शानदार आगाज हो चुका है, जो 26 फरवरी, 2025 तक चलेगा। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस बार महाकुंभ मेले 40 करोड़ से ज्यादा भक्त शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है, ऐसे में सरकार ने रहने के लिए टेंट सिटी की व्यवस्था […]

बिलासपुर : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले का 13 जनवरी से शानदार आगाज हो चुका है, जो 26 फरवरी, 2025 तक चलेगा। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस बार महाकुंभ मेले 40 करोड़ से ज्यादा भक्त शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है, ऐसे में सरकार ने रहने के लिए टेंट सिटी की व्यवस्था की है, लेकिन कई भक्त सस्ते कमरों के चक्कर में प्राइवेट होटल-रिजॉर्ट भी बुकिंग कर रहे हैं और स्कैम का शिकार हो रहे हैं। अगर आप भी महाकुंभ मेले में आ रहे हैं और साइबर ठगों का शिकार हो रहे है,तो ये खबर आपके लिए जरुरी है।
इन साइबर ठगों के झांसे में बिलासपुर हाई कोर्ट के एडिशनल एडवोकेट जनरल और डिप्टी एडवोकेट जनरल आ गए है। साइबर ठगों ने इनसे ऑनलाइन ठगी की है। जानकारी के मुताबिक प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान रूम बुकिंग के नाम पर ठगों ने उन्हें चूना लगाया है। इस मामले में थाने में शिकायत की गयी है।
 
जानकारी के मुताबिक एडिशनल एजी सुनील काले और डिप्टी एजी विनय पाण्डेय साइबर ठगों ने ऑनलाइन बुकिंग और बेहतर फैसिलिटी के नाम पर ठगी की। डिप्टी एजी के पीए ने चकरभाठा थाने में ठगी हो जाने की सूचना दी है। हालांकि इस मामले में शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में चकरभाठा पुलिस जांच के बाद एफआईआर दर्ज करेगी।
 
अगर आप भी महाकुंभ मेले में आ रहे हैं और अच्छे और कंफर्टेबल कमरे की तलाश कर रहे हैं, तो पहले ये जरूरी जानकारी जान लें, उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू करें। ​महाकुंभ मेले में होटल-रिजॉर्ट की ऑनलाइन या ऑफलाइन बुकिंग करने से पहले वेबसाइट पर खास ध्यान देने की सलाह दी जाती है। बता दें, होटल की बुकिंग करने वाले भक्तों को दोनों तरीके से ठगा जा रहा है। बता दें, ऑनलाइन बुकिंग करने वाले भक्त जिस वेबसाइट से बुकिंग करते हैं, बाद में उनका फोन नंबर नहीं लगता है और जिस लोकेशन पर अपने होटल की जानकारी देते हैं, वहां कोई होटल भी नहीं होता। ऐसे में भक्तों को सलाह दी जाती है, कि वह होटल बुकिंग के दौरान सतर्क रहें।

ये है आधिकारिक वेबसाइट

अगर आप होटल- रिजॉर्ट की सही बुकिंग करना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट kumbh.gov.in पर जाने की सलाह दी जाती है। इस वेबसाइट पर आपको जो भी होटल की बुकिंग मिलती है, उसे ही बुक करें। अगर आप किसी अन्य वेबसाइट से बुकिंग करते हैं, तो आपके साथ स्कैम हो सकता है।
Tags:

Latest News

नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं
जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े बड़ी लूट: घर में घुसकर महिला से मारपीट, 10 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, सरकार से वार्ता विफल; ड्राइवरों ने दी चक्काजाम की चेतावनी
रायपुर रेलवे स्टेशन पर 300 किलो संदिग्ध नकली पनीर जब्त, भोपाल से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप
रेलवे कर्मचारियों के राशन कार्ड पर रेलवे बोर्ड सख्त, NFSA सूची में नाम मिलने पर जांच और सरेंडर का फरमान जारी
Raipur Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर बचपन की सहेली से ठगे 1.88 लाख रुपये, iPhone खरीदने का आरोप
CG School Aadhaar Update: छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में लगेंगे आधार कैंप, बच्चों का नया रजिस्ट्रेशन और बायोमेट्रिक अपडेट होगा
दुर्ग में नगर निगम सफाईकर्मी की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग हिरासत में; परिजनों ने जताई अन्य लोगों की संलिप्तता की आशंका
छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को बड़ी सौगात, पुरानी पेंशन पर सरकार की मुहर
बेमेतरा में सरकारी रिकॉर्ड में जिंदा महिला को बताया मृत, 4 महीने से नहीं मिला राशन; दफ्तरों के चक्कर काट रही जेठिया बाई
5100 दीपों से जगमगाया अरपा तट, वैदिक मंत्रोच्चार, महाआरती और सामूहिक हनुमान चालीसा से भक्तिमय हुआ छठ घाट
Kangana Ranaut FIR: शिमला में बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज, गांधी परिवार पर विवादित पोस्ट करने का आरोप