लड़की ने स्कैमर के साथ ही कर दिया स्कैम, फिर वीडियो बनाकर कर दिया खेला, देखे...

लड़की ने स्कैमर के साथ ही कर दिया स्कैम, फिर वीडियो बनाकर कर दिया खेला, देखे...

लड़की ने स्कैमर के साथ ही कर दिया स्कैम, फिर वीडियो बनाकर कर दिया खेला, देखे...

डिजिटल पेमेंट ने अब हमारी दुनिया को काफी ज्यादा आसान बना दिया है. अब हमें किसी को पेमेंट करने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होती बल्कि कुछ ही क्लिक में पैसा सामने वाले के अकाउंट में चला जाता है. यही कारण है कि इससे इंसान अब लोगों से इतनी जल्दी जुड़ पा रहा है. हालांकि इसका फायदा स्कैमर भी उठा रहे हैं और सीधे-साधे लोगों को अपना शिकार बना रहे है. जिस कारण लोग अब काफी ज्यादा परेशान रहने लगे हैं. हालांकि कई बार देखा जाता है कि लोग स्कैमर के साथ ही खेल कर देते हैं. ऐसा ही एक किस्सा इन दिनों सामने आया है. जहां लड़की ने स्कैमर के साथ ही खेल कर दिया.

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़की स्कैमर से बात करते हुए नजर आ रही है. इस कॉल के दौरान स्कैमर कहता है कि लड़की के पापा ने उसे 12,500 रुपये देने के लिए कहा है. जिसके बाद लड़की उसे पैसे भेजने के लिए कहती है, लेकिन यहां स्कैमर अपनी चाल चलता है और लड़की को कंफ्यूज करने के लिए बैंक जैसा फर्जी मैसेज भेज देता है, जिसमें अमाउंट और डिटेल्स लिखी होती हैं. हालांकि लड़की इस चीज को समझ जाती है.

इसके बाद वो स्कैमर कहता है कि बेटा पैसे आ गए…जिस पर लड़की स्कैमर की चाल को समझकर कहती है कि अंकल 10 हजार आ गए और 2000…जिस पर स्कैमर फिर से मैसेज के रूप में ही दोबारा 2500 भेजने की जगह 250000 भेज देता है और कहता है, ‘बेटा मैने गलती से 25 हजार रुपये भेज दिए हैं. अब अंकल की चाल को लड़की समझती हुए कहती है कि जी अंकल आप मुझे अकाउंट नंबर दीजिए मैं आपको 22500 रुपये रिर्टन करती हूं. जिस पर स्कैमर गूगल पे का नंबर देता है.

Read More Mumbai Ganesh Aagman Tragedy: गणपति आगमन की खुशियां बदलीं मातम में, विशाल प्रतिमा गिरने से 2 की मौत; 5 घायल

इसके बाद लड़की भी कुछ ऐसा ही खेल खेलती है और स्कैमर ने जैसे उसे पैसे भेजे हैं…वो भी उसे उसी तरीके से पैसे भेजती है. इसके बाद हैकर समझ जाता है कि उसकी मुलाकात आज प्रो-हैकर से हुई है. इस पूरे वीडियो को एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. जिसे देखने के बाद लोग उस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दिए जा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि स्कैमर को लड़की ने सही मजा चखा दिया है आज तो! वहीं दूसरे ने लिखा कि आज तो स्कैमर का इस लड़की ने खेल ही बिगाड़ दिया. एक अन्य ने लिखा कि इस तरह की इस वीडियो को देखने के बाद मजा आ गया.

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

सिर्फ खराब खानपान नहीं, ये 5 वजहें भी बढ़ा सकती हैं वजन; आज ही दें ध्यान सिर्फ खराब खानपान नहीं, ये 5 वजहें भी बढ़ा सकती हैं वजन; आज ही दें ध्यान
पढ़ाई के 50 दिन बीते, अब मानदेय का नया पेंच: अतिथि व्याख्याताओं को रोज के दो हजार का नियम नहीं आ रहा रास 
पर्यटन के नाम पर ऑनलाइन लूट: 4 FIR के बाद जागा महकमा अधिकृत वेबसाइट से करें बुकिंग 
पूजा में दीपक से अगरबत्ती जलाना क्यों माना जाता है गलत? जानें क्या कहती हैं धार्मिक मान्यताएं
फसल बीमा का उलझा गणित: प्रीमियम भरने के बाद भी 'औसत' की भेंट चढ़ रहा मुआवजा, दो साल में 73 लाख किसानों ने किया किनारा
पटरी पहुंची, सड़क नहीं! जोबट के तड़वी फलिये में एक किलोमीटर रास्ते के लिए तरस रहे ग्रामीण, बारिश में खटिया ही बनती है एंबुलेंस
रायपुर में गूंजा हर-हर महादेव! कांवड़ यात्रा में कांवड़िए बने CM साय, भगवान हटकेश्वरनाथ का किया रुद्राभिषेक, देखे वीडियो
मंत्री केदार कश्यप के काफिले में बड़ा हादसा! स्कॉर्पियो ने पहले कार को मारी टक्कर, फिर फॉलो वाहन से भिड़ी; 4 जवान घायल
पहले नहीं जताया शक, अगले दिन बदली कहानी! रक्षा मंत्रालय की महिला अफसर की संदिग्ध मौत, पति-ससुराल पर FIR
जेल से पहले अस्पताल पहुंच गए आरोपी डॉक्टर! फर्जी ट्रांसफर केस में गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी तबीयत, मेडिकल रिपोर्ट पर उठे सवाल
शिकायतों के बाद गैस एजेंसी पर बड़ा एक्शन! 471 LPG सिलेंडर जब्त, स्टॉक-रिकॉर्ड की अनदेखी भी आई सामने
घोंघा नदी पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आये 3 स्कूली बच्चों की मौत, गांव में मचा कोहराम