इंग्लैंड में फोड़ा रिकॉर्ड 'शतकीय बम', धोनी को पछाड़कर बने भारत के नंबर-1 विकेटकीपर

इंग्लैंड में फोड़ा रिकॉर्ड 'शतकीय बम', धोनी को पछाड़कर बने भारत के नंबर-1 विकेटकीपर

भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड में 'शतकीय बम' फोड़ा है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को 146 गेंदों में सेंचुरी कंप्लीट की। उन्होंने छक्के के साथ अपने टेस्ट करियर का सातवां शतक बनाया और भारत के नंबर-1 विकेटकीपर बन गए। 27 वर्षीय पंत ने दिग्गज विकेटकीपर एमएस धोनी का दमदार रिकॉर्ड तोड़ा है। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट सेंचुरी जड़ने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। धोनी ने 90 टेस्ट में 6 शतक लगाए। वहीं, पंत ने 44वें टेस्ट में धोनी को पछाड़ दिया।

पंत ने छक्का लगाकर तीसरी बार टेस्ट शतक पूरा किया है। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने तीनों ही बार इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजों के सामने यह कारनामा अंजाम दिया है। उन्होंने लीड्स में जहां स्पिनर शोएब बशीर की गेंद को हवाई फायर के लिए भेजकर सैकड़ा बनाया तो उससे पहले आदिल रशीद और जो रूट की गेंदों पर सिक्स मारकर सेंचुरी पूरी कर चुके हैं। 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने भी यह कमाल तीन बार किया है, जो पिछले महीने टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो गए है। भारत के लिए सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा मर्तबा सेंचुरी मारकर शतक बनाया। उन्होंने 6 बार ऐसा किया।

लीड्स टेस्ट की पहली पारी में पंत ही नहीं बल्कि सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल ने भी शतक लगाया। यशस्वी ने 159 गेंदों में 101 और गिल ने 227 गेंदों में 147 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजों द्वारा एशिया के बाहर एक पारी में तीन शतक जड़ने का कमाल चौथी बार हुआ है। वहीं, 19 सालों में पहली बार यह नजारा दिखा है। इससे पहले, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़ और मोहम्मद कैफ ने 2006 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध एक पारी में सेंचुरी जमाई थी। द्रविड़, तेंदुलकर और सौरव गागुल ने 2002 में इंग्लैंड के सामने शतक जमाए। सुनील गावस्कर, के श्रीकांत और मोहिंद अरमदनाथ ने 1986 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी में सैकड़ा बनाया।

Read More ट्विशा शर्मा मौत केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 636 पन्नों की चार्जशीट दाखिल; पति समर्थ और सास गिरिबाला पर गंभीर आरोप

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 60 दिन बाद SIT की रिपोर्ट शासन को, अब तय होगी जिम्मेदारी; पीड़ित परिवारों को कार्रवाई का इंतजार लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 60 दिन बाद SIT की रिपोर्ट शासन को, अब तय होगी जिम्मेदारी; पीड़ित परिवारों को कार्रवाई का इंतजार
मणिपुर फिर सुलगा! सेनापति में घरों में आगजनी के बाद भारी गोलीबारी, CRPF जवान घायल; NH-2 पर चक्काजाम
छत्तीसगढ़ घूमने का प्लान है? बुकिंग से पहले हो जाएं सावधान, फर्जी वेबसाइटों के जाल को लेकर पर्यटन बोर्ड का अलर्ट
सूरजपुर में Gen-Alpha का गुस्सा! छात्रावास की छात्राएं सड़क पर उतरीं, भोजन की कमी का आरोप; अधीक्षिका हटाने की मांग, देखे वीडियो
करनाल में हर्ष एनकाउंटर को लेकर सड़क पर उतरा रोड़ समाज, CBI जांच की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी; शहर में रूट डायवर्ट
रायपुर की ‘खूनी रात’! छेड़खानी से भड़के दो विवाद, दो युवकों की हत्या; 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार
मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सुनी रोने की आवाज, ह्यूम पाइप में मिला नवजात
महासमुंद में गांजा तस्करों पर ‘ट्रिपल स्ट्राइक’! 3 मामलों में 60.920 किलो नशे की खेप जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार
सूरजपुर में चोर का अनोखा जुगाड़! चादर से चेहरा ढका, पेड़ में ठोकी लकड़ियां और बाउंड्री पार कर घर में घुसा; CCTV ने खोली पोल
कवर्धा में पुलिस भर्ती पर हल्लाबोल! गृहमंत्री से तीखी बहस के बाद कार्यालय घेरा, CM साय से सीधी बातचीत पर अड़े अभ्यर्थी
‘महाभारत’ की कृपी अब नहीं रहीं, आशा सिंह जायसवाल का निधन; बेटे ने भावुक पोस्ट लिखकर दी श्रद्धांजलि
अमरावती के जिला महिला अस्पताल में बड़ा हादसा: NICU में आग से 3 नवजातों की मौत, 36 को बचाया; 6 की हालत गंभीर