बिहार में खुली जीप पर CM नीतीश और सम्राट संग मंच तक पहुंचे PM मोदी, बाजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने गाना गाकर किया स्वागत

बिहार में खुली जीप पर CM नीतीश और सम्राट संग मंच तक पहुंचे PM मोदी, बाजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने गाना गाकर किया स्वागत

सीवान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीवान पहुंच गए हैं, जसौली की जनसभा के मंच तक नरेंद्र मोदी खुली जीप में सवार होकर पहुंचे है। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी जीप पर मौजूद थे। 'जिसका मुझे था इंतजार, वो घड़ी आ गई', गीत गाकर बाजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। 

सभा स्थल पर मौजूद लोगों ने पीएम मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। लोग खड़े होकर खुली जीप पर सवार नरेंद्र मोदी के आगमन का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड करते दिखे। पीएम भी हाथ हिलाकर लगातार लोगों का अभिवादन स्वीकार करते दिखाई दिए। पीएम जब मंच पर पहुंचे तो वहां मौजूद सभी नेताओं ने उनका झुककर स्वागत किया। पीएम को मंच पर कई उपहार दिए गए। उन्हें अंगवस्त्र देकर भी सम्मानित किया गया। इस दौरान बीजेपी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल काफी उत्साहित दिखे।

सीवान की सभा में 3132 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व 2229 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन करने के साथ ही पाटलिपुत्र-गोरखपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बहरहाल, प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, जिले के पचरुखी प्रखंड के जसौली खर्ग में शुक्रवार को होने वाली सभा के लिए पीएम मोदी का विमान यूपी के कुशीनगर एयरपोर्ट पर उतरेगा। पीएम मोदी यहां से हेलिकॉप्टर में सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। जसौली खर्ग में सभा के मंच से 28 योजनाओं का शिलान्यास का उदघाटन करेंगे। 

Read More नालागढ़ थाने के पास IED ब्लास्ट की साजिश का खुलासा! तीन आरोपी जांच के घेरे में, NIA खंगाल रही आतंक के पूरे नेटवर्क की कड़ियां

इनमें नगर विकास एवं आवास विभाग की आवासन व शहरी कार्य, जल शक्ति, ऊर्जा व रेल मंत्रालय से जुड़ी योजना शामिल है। सीवान की सभा में पीएम मोदी नगर विकास एवं आवास विभाग के पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के तहत दूसरे चरण में 53,666 नए आवासों की स्वीकृति के बाद इन लाभार्थियों के एकाउंट में ऑनलाइन प्रथम किस्त की 536.66 करोड़ राशि का स्थानांतरण करेंगे। साथ ही इस योजना के तहत 6684 लाभुकों का गृह प्रवेश व 5 लाभुओं को चाबी भी सौपेंगे। 

Read More हिमाचल में बारिश का रौद्र रूप: पहाड़ टूटकर पटरी पर गिरा, कालका-शिमला ट्रेन थमी; हाईवे भी मलबे में घिरा

साथ ही ऊर्जा विभाग की बिहार के विभिन्न ग्रिड उप स्टेशनों पर 500 मेगावाट क्षमता की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली की 135.00 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास करेंगे। पूर्व मध्य रेलवे की वैशाली-देवरिया के बीच 29 किमी नई रेल लाइन, हाजीपुर-सुगौली नई रेल लाइन 148 किमी का उद्घाटन करेंगे, वहीं, पूर्व मध्य रेलवे की पाटलिपुत्र-गोरखपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन व वैशाली-देवरिया सेक्शन के बीच ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। लोकोमोटिव फैक्ट्री, मढ़ौरा सारण से गिनी को निर्यात करने के लिए पहले लोकोमोटिव का उदघाटन करेंगे।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद
मोपका में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार
रात्रि गश्त में चाकूबाज गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त, आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट, निगरानी बदमाश और पत्नी गिरफ्तार
साइबर अपराध पर आईजी की सख्ती, साइबर पोर्टल पर रोजाना लॉगिन अनिवार्य, फर्जी सिम बेचने वाले एजेंटों पर FIR के निर्देश
स्थगन आदेश के बावजूद नामांतरण का आरोप! तखतपुर में राजस्व विभाग पर उठे सवाल, SDM बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
मिड-डे मील की थाली में मिली काली गोलीनुमा चीज, 30 छात्राओं को पेट दर्द; बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हड़कंप
व्यक्तिगत प्रचार के लिए नहीं है जनहित याचिका , कथित पत्रकार की पीआईएल हाईकोर्ट से ख़ारिज
10 दिन पहले खरीदी ई-स्कूटी बनी आफत! तड़के धमाके के साथ घर में लगी आग, मां-बेटी 60% झुलसीं; सामान जलकर खाक
‘जिसे खोज रहा था, उसी की हत्या का आरोपी निकला!’ CCTV से खुला राज, पुणे में 9 साल की मासूम के केस में पड़ोसी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! हाईवे पर पहाड़ का मलबा, सैकड़ों वाहन फंसे; बच्चों को कंधे पर लेकर स्कूल पहुंच रहे अभिभावक
बिलासपुर में मूर्ति निर्माण पर सख्ती, पीओपी और रासायनिक रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध