दिल्ली से दुबई और मेलबर्न तक यात्री होंगे परेशान, एयर इंडिया ने रद्द कीं 8 उड़ानें...

दिल्ली से दुबई और मेलबर्न तक यात्री होंगे परेशान, एयर इंडिया ने रद्द कीं 8 उड़ानें...

नई दिल्ली: अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद से चर्चा में चल रही एयर इंडिया ने आज 8 फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया है। इनमें 4 इंटरनेशनल फ्लाइट्स भी हैं। रद्द की गईं फ्लाइट्स को चेन्नै, दिल्ली, दुबई, मेलबर्न, पुणे, अहमदाबाद, हैदराबाद और मुंबई से उड़ान भरना था। जानकारी के मुताबिक एयरक्राफ्ट्स की तकनीकी जांच, खराब मौसम और एयरस्पेस की पाबंदियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया। एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया कि, 'एयर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट दुबई टू चेन्नै AI906, दिल्ली से मेलबर्न AI308 और AI309 मेलबर्न से दिल्ली को रद्द किया जाता है।'

एयर इंडिया ने बताया कि, 'दुबई से हैदराबाद की फ्लाइट भी कैंसल की जाती है। पुणे से दिल्ली, अहमदाबाद से दिल्ली, हैदराबाद से मुंबई और चेन्नै से मुंबई की फ्लाइट भी कैंसल की जाती है। मेंटनेंस और ऑपरेशनल कारणों से यह फैसला लिया गया है।' एयरलाइन कंपनी का कहना है कि जिन लोगों की यात्रा प्रभावित हुई है, उन्हें पूरा रिफंड दिया जाएगा। इसके अलावा वैकल्पिक यात्रा का प्लान भी उनसे साझा किया जाएगा। एयर इंडिया के बयान में कहा गया कि इस असुविधा के लिए हमें खेद है। हमारा स्टाफ वैकल्पिक हवाई यात्रा की सुविधा देने के लिए तत्पर है ताकि यात्री जल्दी और सुरक्षित अपना सफर तय कर सकें। यात्रियों को फुल रिफंड और रिशेड्यूलिंग का ऑफर दिया जाता है।

कंपनी ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपने फ्लाइट्स का स्टेट्स वेबसाइट पर चेक करते रहें। इसके अलावा किसी भी अपडेट के लिए कस्टमर केयर पर कॉल कर लें। एयर इंडिया का कहना है कि हमने अपने एयरक्राफ्ट्स की चेकिंग बढ़ा दी है और एयरस्पेस से जुड़ी पाबंदियां हैं। इसके अलावा कुछ रूटों पर मौसम बिगड़ने की चिंता भी है। ऐसी स्थिति में हमें कुछ फ्लाइट्स को कैंसल करन पड़ रहा है। पैसेंजर्स से आग्रह है कि वे फ्लाइट्स का स्टेटस इस लिंक http://airindia.com/in/en/manage/flight-status.html पर चेक करते रहें। इसके अलावा कस्टमर केयर नंबर्स 011 69329333, 011 69329999 पर भी कॉल कर सकते हैं।

Read More राजनीति का नया अंदाज! गिटार बजा रहे नेता, नुक्कड़ नाटक से छात्रों से संवाद; ‘छात्रों की गूंज’ के लिए Gen Z कनेक्ट

इससे पहले गुरुवार को एयर इंडिया ने कहा था कि वह बहुत से इंटरनेशनल रूट्स पर फ्लाइट्स का संचालन कम करेगा। इसके अलावा अस्थायी तौर पर तीन रूटों पर 21 जून से 15 जुलाई तक संचालन ठप रहेगा। दरअसल अहमदाबाद से लंदन जा रहे प्लेन के क्रैश होने के बाद से विमानों की तकनीकी खामी को लेकर एयर इंडिया चिंतित है।

Read More IIT Bombay Student Death: आईआईटी बॉम्बे में छात्र की मौत के बाद उबाल, 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन; ChatGPT से जुड़ा परीक्षा मामला चर्चा में

Tags:

Latest News

CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल
Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल