वर्ल्ड कप फाइनल की हर गेंद पर लगा दांव; महादेव एप के जरिए सट्टा खिलाने वाले 10 सटोरियों की खुलेगी हिस्ट्रीशीट

वर्ल्ड कप फाइनल की हर गेंद पर लगा दांव; महादेव एप के जरिए सट्टा खिलाने वाले 10 सटोरियों की खुलेगी हिस्ट्रीशीट

बिलासपुर।टी-20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुई रोमांचक भिड़ंत के दौरान न्यायधानी में सट्टेबाजी का बड़ा खेल उजागर हुआ है। शहर के सटोरियों ने क्रिकेट एक्सचेंज और महादेव एप जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सहारा लेकर मैच की हर गेंद पर करोड़ों का दांव लगवाया। इस मामले में अब तक 10 प्रमुख सटोरियों के नाम सामने आए हैं, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने उनकी कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है।

शहर से बाहर और गुप्त ठिकानों से संचालन

जांच में यह तथ्य सामने आया है कि सट्टा खिलाने वाले अधिकांश बुकी गिरफ्तारी से बचने के लिए शहर से बाहर चले गए थे, जबकि कुछ सटोरिये शहर के भीतर ही गुप्त ठिकानों पर छिपकर अपना नेटवर्क संचालित करते रहे। पूरे सीजन के दौरान किसी भी बड़े सटोरिये की गिरफ्तारी न हो पाना स्थानीय पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। सट्टेबाजों की बेखौफ गतिविधियों के चलते अब पुलिस महकमे पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।

Read More नगर निगम बिलासपुर के दावे ध्वस्त, बिलासपुर की निचली बस्तियों में घुसा पानी, सरकंडा अशोक नगर बंधवा पारा क्षेत्र में बर्तन तैर रहे, गौवंश पानी में तैरते दिखे....

एसएसपी के कड़े निर्देश: खंगाले जा रहे पुलिस लिंक

Read More केंद्रीय जेल में 4 कैदियों की मौत के बाद हाई अलर्ट, कलेक्टर ने दिए स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि ऐसे सटोरिये जिनके खिलाफ दो या उससे अधिक मामले दर्ज हैं, उनकी तत्काल हिस्ट्रीशीट खोली जाए। इसके साथ ही, एसएसपी ने सटोरियों और पुलिस विभाग के बीच संभावित 'नेक्सस' या संपर्कों की भी बारीकी से जांच करने के आदेश दिए हैं। पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि क्या इन सट्टेबाजों को विभाग के भीतर से ही कोई संरक्षण प्राप्त था।

अन्य जिलों से जुड़े तार

पुलिस की कार्रवाई के दौरान अब तक शहर के 10 से अधिक ऐसे नाम चिन्हित किए गए हैं, जो अलग-अलग थानों या प्रदेश के दूसरे जिलों में सट्टेबाजी के मामलों में पकड़े जा चुके हैं। इनपुट के आधार पर इन आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ऑनलाइन एप्स के जरिए सट्टे का यह कारोबार अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैला हुआ है, जिसकी कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Tags:

Latest News

सर्पदंश के बाद अब SC-ST एक्ट में फर्जीवाडे की सुगबुगाहट, FIR दर्ज कराकर सरकारी मुआवजा डकारने का खेल, सीपत की एक महिला पर शक ! सर्पदंश के बाद अब SC-ST एक्ट में फर्जीवाडे की सुगबुगाहट, FIR दर्ज कराकर सरकारी मुआवजा डकारने का खेल, सीपत की एक महिला पर शक !
J&K Terror Attack: अनंतनाग में पुलिसकर्मी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, शहीद जवान पर 5 गोलियां मारने का दावा; TRF ने ली हमले की जिम्मेदारी
NEET Protest Impact: रायपुर में आमने-सामने आए BJP और कांग्रेस कार्यकर्ता, पत्थरबाजी के बीच पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले और वॉटर कैनन
Jhunjhunu Murder Case: पत्नी की हत्या के बाद संदूक में छिपाई लाश! झुंझुनूं में सनसनी, पति हिरासत में; शराब के पैसों को लेकर विवाद की आशंका
हाई कोर्ट ने तय की उच्च पेंशन की पात्रता, सेवा के दौरान विकल्प नहीं चुना तो नहीं मिलेगा लाभ
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: मृतक कमलेश और रोहन के नाम पर फर्जीवाड़ा, जांच में कोटा-बेलगहना के दलालों के नाम आए सामने
Raipur Breaking: महिला थाना के पास खून से लथपथ युवक की लाश मिलने से सनसनी, सिर पर गंभीर चोट के निशान; हत्या की आशंका
रायपुर में करोड़ों का विदेशी ट्रांजेक्शन का खेल: ED की रेड के बाद 'डमी डायरेक्टर' बनाने का सनसनीखेज आरोप, अब दर्ज हुई FIR
इलाज नहीं, लापरवाही का केंद्र बना अस्पताल; प्रशासन ने किया सील, लाइसेंस भी रद्द
Sai Cabinet Decisions: किसानों और अग्निवीरों के लिए साय कैबिनेट के बड़े फैसले, खाद वितरण पर बनेगी मंत्री समिति; पुलिस-वन-जेल भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण
CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका: छात्रों की याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- 'नियमित प्रक्रिया से ही आगे बढ़ेगा मामला'
केंद्रीय जेल में 4 कैदियों की मौत के बाद हाई अलर्ट, कलेक्टर ने दिए स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश