राष्ट्रीय जगत विजन छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में शराबबंदी पर हावी माफिया राज, CM भूपेश बघेल की दो टूक, जब लॉकडाउन में शराब बंदी नहीं हो सकी तो अब कैसे होगी ? कहा- मैं कोई ऐसी घोषणा नहीं करूंगा, जिससे लोगों की जान जाए, बीजेपी ने बताया “पल्टूराम”

राष्ट्रीय जगत विजन छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में शराबबंदी पर हावी माफिया राज, CM भूपेश बघेल की दो टूक, जब लॉकडाउन में शराब बंदी नहीं हो सकी तो अब कैसे होगी ? कहा- मैं कोई ऐसी घोषणा नहीं करूंगा, जिससे लोगों की जान जाए, बीजेपी ने बताया “पल्टूराम”

राष्ट्रीय जगत विजन छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में शराबबंदी पर हावी माफिया राज, CM भूपेश बघेल की दो टूक, जब लॉकडाउन में शराब बंदी नहीं हो सकी तो अब कैसे होगी ? कहा- मैं कोई ऐसी घोषणा नहीं करूंगा, जिससे लोगों की जान जाए, बीजेपी ने बताया “पल्टूराम” दुर्ग / रायपुर : छत्तीसगढ़ में शराबबंदी को […]

सभी फोटो सोशल मीडिया से प्राप्त

राष्ट्रीय जगत विजन छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में शराबबंदी पर हावी माफिया राज, CM भूपेश बघेल की दो टूक, जब लॉकडाउन में शराब बंदी नहीं हो सकी तो अब कैसे होगी ? कहा- मैं कोई ऐसी घोषणा नहीं करूंगा, जिससे लोगों की जान जाए, बीजेपी ने बताया “पल्टूराम”


दुर्ग / रायपुर : छत्तीसगढ़ में शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एक बयान के बाद राजनीतिक सरगर्मियां जोरों पर है। मुख्यमंत्री बघेल के बयान से भड़की बीजेपी ने कांग्रेस पर जनता से छल करने का आरोप लगाया है। उसने मुख्यमंत्री बघेल को पल्टूराम कह कर उन पर भी जन भावनाओ से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है।

दरअसल चुनाव करीब आते ही लोगो को कांग्रेस के सबसे बड़े शराब बंदी के वादे की चिंता सताने लगी है। बताते है कि बड़ी तादाद में महिलाओ समेत एक बड़ी आबादी ने प्रदेश में शराब बंदी लागू होने की उम्मीद में कांग्रेस को वोट दिया था। लेकिन दुर्ग में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले में बड़ा बयान देकर राजनीति गरमा दिया है।

Read More पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल , डीएसपी विशेष शाखा समेत 13 पुलिस अधिकारियों का तबादला

सीएम भूपेश बघेल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि, मैं कोई ऐसी घोषणा नहीं करूंगा, जिससे लोगों की जान जाए। इस बयान के बाद बीजेपी और बघेल आमने-सामने है। दरअसल, दुर्ग में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में कई लोगो ने शराब बंदी लागू किए जाने को लेकर सीएम भूपेश बघेल को उनका वादा याद दिलाया था।

Read More लद्दाख में ड्रग नेटवर्क पर बड़ा एक्शन! निजी एयरलाइन का इंजीनियर हेरोइन के साथ गिरफ्तार, बड़े रैकेट की जांच तेज

बताते है कि जनता से संवाद के दौरान महिलाएं और बच्चे भी शराबबंदी की मांग कर रहे थे। कार्यक्रम में ग्रामीणों के सवाल पर बघेल ने कहा कि मैं कोई ऐसी घोषणा नहीं करूंगा, जिससे लोगों की जान जाए, जब लॉकडाउन में शराब बंदी नहीं हो सकी तो अब कैसे होगी ? सीएम भूपेष बघेल ने कहा कि लॉकडाउन में लोग नशीली दवाई और स्प्रिट पीकर मर रहे थे. इसलिए पहले जन जागरूकता अभियान चलाया जाए. लोग नशा छोड़ने का संकल्प करें, तभी शराबबंदी होगी।

बताते है कि शराबबंदी पर अपना ज्ञान उड़ेलते हुए बघेल ने गुजरात और बिहार में लागू की गई, शराबबंदी का उदाहरण भी दिया उन्होंने कहा कि यहां आज भी शराब बिक रही है। बताया जा रहा है कि अपनी मंशा जाहिर कर सीएम बघेल अपनी अगली मंजिल की ओर निकल गए। लेकिन उनके जवाब से आहत ग्रामीण सरकार की वादा खिलाफी से खिन्न दिखाई दिए।

शराबबंदी के लिए जनता से शराब न पीने का वचन मांग रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ऐसा पलटू मुख्यमंत्री हमने आज तक नहीं देखा है जो साफ साफ अपने वादे से मुकर जाए।

यही भूपेश बघेल कांग्रेस के अध्यक्ष थे जब उन्होंने जन घोषणापत्र में कहा कि हमारी सरकार आ जाएगी तो हम शराबबंदी करेंगे। बृजमोहन ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि केवल अवैध कमाई करने के लिए, अपनी जेब भरने के लिए आज लोगों के साथ भूपेश बघेल और उनकी कांग्रेस सरकार विश्वासघात कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि शराबबंदी से जनता की जान जोखिम में डालना जैसी बाते मुख्यमंत्री का करना बेहद दुखद है। शराबबंदी का वादा तो जनता से पूछ कर किया नहीं था। क्या तब उनको परिस्थितियां नहीं मालूम थी ? उन्होंने कहा बिना शराब जिनकी जान जोखिम में आ जाएगी उनको परमिट जारी करिए। डॉक्टर किसी मरीज का इलाज करते है तो दवा लिखते है यहा भी वो लिख सकते है यह व्यक्ति नशे का आदि है,इसे शराब नहीं मिलेगी तो जीवन चला जाएगा इसलिए इन्हे शराब उपलब्ध करवाई जाए।

बृजमोहन ने कहा की शराब से सरकार व सरकार से जुड़े लोग हजारों करोड़ की अवैध कमाई कर रहे हैं। इसलिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपना किया वादा छोड़कर जनता के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। वैसे भी ईडी के छापों से कांग्रेसियों की शराब से अवैध कमाई उजागर हो रही है

साभार न्यूज टुडे

Tags:

Latest News

48 घंटे भीतर एक और रेल हादसा , कोटा में माल गाडी फिर हुई बेपटरी 48 घंटे भीतर एक और रेल हादसा , कोटा में माल गाडी फिर हुई बेपटरी
युवक पर जान लेवा हमला, आतें आई बाहर , पिता-पुत्र गिरफ्तार
खेत जुताई का पैसे देकर घर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार
आज से भक्तो के लिए खुले मंदिर के पट, 16 को रथयात्रा में देंगे दर्शन
लद्दाख में ड्रग नेटवर्क पर बड़ा एक्शन! निजी एयरलाइन का इंजीनियर हेरोइन के साथ गिरफ्तार, बड़े रैकेट की जांच तेज
बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामला: CCTV फुटेज और SIT जांच के बाद नामजद आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
बांकीपुर उपचुनाव में हाई-वोल्टेज ड्रामा! नामांकन के तुरंत बाद तेज प्रताप यादव की पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार
PM मोदी की जींद रैली और गुरुग्राम के स्कूलों को बम धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; विदेशी आईपी की जांच में जुटीं एजेंसियां
बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की हत्या, परिजनों का आरोप- 'सिंह साहब' और अधीक्षक मैडम ने करवाया मर्डर सिंह मैडम भी चर्चा में.......
रायपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! तारकेश्वर पटेल को सेंट्रल, दीपमाला कश्यप को नॉर्थ जोन की कमान; कई थाना प्रभारी भी बदले
छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहले ही दिन घमासान! राम मंदिर चंदा विवाद पर गूंजा सदन, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित
नौगई तिहरा हत्याकांड में CBI की एंट्री! पांच सदस्यीय टीम पहुंची कोरिया, घटनास्थल से शुरू हुई बड़ी जांच