फरसा लहराकर लोगो में दह्शत फ़ैलाने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

फरसा लहराकर लोगो में दह्शत फ़ैलाने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

बिलासपुर : तखतपुर क्षेत्र में एक युवक द्वारा फरसा लहराकर लोगो में दह्शत फ़ैलाने का मामला सामने आया हैं l पुलिस ने मुख्य मार्ग पर  दहशत फैलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से फरसा जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली कि ग्राम नवापारा जरौधा के मुख्य मार्ग पर एक युवक हाथ में धारदार फरसा लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस पेट्रोलिंग वाहन और स्टाफ के साथ मौके पर पहुंची।

मौके पर पुलिस ने घेराबंदी कर ग्राम नवापारा जरौधा निवासी सतकुमार खाण्डे (25) को पकड़ लिया। गवाहों की मौजूदगी में उसके कब्जे से धारदार फरसा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा हथियार रखने के संबंध में लाइसेंस प्रस्तुत करने के लिए नोटिस देने पर आरोपी कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका।

Read More रायपुर की ‘खूनी रात’! छेड़खानी से भड़के दो विवाद, दो युवकों की हत्या; 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

पुलिस ने फरसा जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज किया तथा उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया।

Read More भेष बदलकर हो रही थी गांजे की तस्करी, दो आरोपी चढ़े आरपीएफ के हत्थे

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक गंगाधर कंवर तथा आरक्षक हरिश यादव, सत्यार्थ शर्मा, कलेश्वर यादव और संतोष पोर्ते की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद
मानहानि मामले में वन अधिकारी को हाई कोर्ट से राहत, कार्यवाही पर रोक
CGPSC केस के बीच टामन सोनवानी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; हार्ट की समस्या के बाद पेसमेकर लगाया
इंदौर में रफ्तार का कहर: बेकाबू इनोवा ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, घायलों को 200 फीट तक घसीटने का आरोप
बासी समोसे की शिकायत पर भड़का होटल संचालक, ग्राहक की कर दी जमकर पिटाई
एलसीआईटी कॉलेज में सजा ‘वेनिस कार्निवल’, आईजी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, एनसीसी कैडेट्स हुए सम्मानित
ओणम पर सजा केरल, फूलों की रंगोली से लेकर ओणसद्या तक दिखी उत्सव की रंगत
नेपाल में नदी का रौद्र रूप! भोटे कोशी के सैलाब ने मचाई तबाही, कई लोग लापता; रेस्क्यू तेज
‘विमान में बम है’… एक कॉल से मचा हड़कंप! लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के बाद जांच
एक झील, 6 लाशें और अनसुलझा सवाल! भूतनाल में तैरते मिले शव, गहराया मौत का राज
‘अवैध कमाई आएगी तो बराबर बांटेंगे’… गंगाजल लेकर पार्षदों की शपथ का VIDEO वायरल, मचा बवाल
यात्रीगण कृपया ध्यान दे: रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा! दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 27 से 29 अगस्त तक तीन फेरे