भिलाई में 57 टन स्टील चोरी या इंश्योरेंस का खेल? टैक्स बचाने कंपनी संचालक पर ही फर्जी FIR दर्ज कराने का शक

भिलाई में 57 टन स्टील चोरी या इंश्योरेंस का खेल? टैक्स बचाने कंपनी संचालक पर ही फर्जी FIR दर्ज कराने का शक

भिलाई (दुर्ग)। रायपुर-दुर्ग रेलवे चौथी लाइन निर्माण प्रोजेक्ट में 57 टन टीएमटी स्टील (सरिया) की चोरी के मामले में नया मोड़ आ गया है। भिलाई भट्टी थाने में पावरमैक प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की ओर से जो एफआईआर (FIR 0094) लिखवाई गई है, सूत्रों के मुताबिक वह फर्जी हो सकती है। चर्चा है कि कंपनी के संचालक ने इंश्योरेंस का पैसा और टैक्स का लाभ लेने के लिए माल गायब होने की यह पूरी स्क्रिप्ट तैयार की है। इतना ही नहीं, मामले में मनचाही कार्रवाई के लिए कंपनी मालिक एक रसूखदार पुलिस अफसर के जरिए स्थानीय भट्टी पुलिस पर लगातार दबाव डलवा रहा है।

एफआईआर में कंपनी के जनरल मैनेजर संतोष कुमार सिन्हा ने शिकायत दी है कि भिलाई पावर हाउस स्थित अस्थायी गोदाम से 57.046 मीट्रिक टन सरिया गायब हो गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(4) और 3(5) में केस दर्ज किया है। इस मामले में चार लोगों को नामजद किया गया है। इनमें पावरमैक के स्टोर सुपरवाइजर आकर्षित यादव, आरआरपीएल (सब-कॉन्ट्रैक्टर) के साइट इंचार्ज ओम प्रकाश तिवारी के साथ-साथ टीजीएस लॉजिस्टिक्स के दो ट्रेलर ड्राइवर आमीर खान (ट्रेलर CG 19 HA 9923) और ईरशाद खान (ट्रेलर CG 04 JC 6511) शामिल हैं।

सूत्रों का कहना है कि पूरी शिकायत में कई झोल हैं। आशंका है कि टैक्स बचाने और बीमा राशि का बड़ा क्लेम उठाने की नीयत से माल की चोरी दिखाई गई है। जिन चार कर्मचारियों को इस केस में फंसाया गया है, उन्हें सिर्फ मोहरा बनाया गया है। गोदाम में सुरक्षा गार्ड की तैनाती थी, ऐसे में इतने भारी मात्रा में सरिया बिना ऊपरी इशारे के गायब होना मुमकिन नहीं लगता। ऊपर से पुलिस के बड़े अफसर का दबाव इस पूरे प्रकरण को और भी संदिग्ध बना रहा है।

Read More पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, 6 बदमाशों पर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई, तलवार-चाकू जब्त

कंपनी का गणित और शिकायत की कहानी

Read More महिंद्रा शोरूम में बीमार वृद्ध महिला को बनाया बंधक, मामूली टक्कर से बढ़ा था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मामला

जीएम संतोष सिन्हा ने पुलिस को बताया कि 18 से 30 अप्रैल 2026 के बीच जेएसडब्ल्यू और बजरंग पावर से कुल 508.590 मीट्रिक टन टीएमटी सरिया खरीदा गया था। रेलवे लाइन प्रोजेक्ट में करीब 30.764 मीट्रिक टन सरिया इस्तेमाल कर लिया गया। इसके बाद 27 से 29 मई 2026 के बीच राजनांदगांव के मां भगवती इलेक्ट्रॉनिक वेट ब्रिज पर बचे हुए सरिये को तौला गया। वहां वजन 420.780 मीट्रिक टन निकला। हिसाब करने पर कुल 57.046 मीट्रिक टन सरिया कम पाया गया। कंपनी का आरोप है कि स्टोर सुपरवाइजर आकर्षित यादव की जिम्मेदारी वाले गोदाम से ही यह गबन हुआ है।

कैसे हुई इंटरनल जांच

वजन कम निकलने की जानकारी सबसे पहले राजनांदगांव स्टोर इंचार्ज वेंकट चौधरी को मिली थी। उन्होंने हैदराबाद मुख्यालय के बड़े अफसरों को बताया। इसके बाद विजय वर्मा, प्रणव परमार और राहुल रिचारिया की तीन सदस्यीय आंतरिक जांच समिति बनी। समिति ने अपनी रिपोर्ट दी और उसके बाद पुलिस में शिकायत की गई।

फिलहाल भट्टी पुलिस के सामने चुनौती यह है कि वह शिकायत के मुताबिक चोरी गए सरिये की पड़ताल करे या फिर सूत्रों के हवाले से आ रही 'फर्जी रिपोर्ट और इंश्योरेंस घोटाले' वाले एंगल की जांच करे। मामले की जांच जारी है।

Tags:

Latest News

सरकारी कर्मचारियों के निलंबन पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, आखिर क्यों खारिज किया सिंगल बेंच का आदेश? सरकारी कर्मचारियों के निलंबन पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, आखिर क्यों खारिज किया सिंगल बेंच का आदेश?
अधीक्षक गायब तो ठप हुई छात्रावास की व्यवस्था! न खाना मिला, न सुरक्षा का भरोसा… 40 में से 38 छात्राएं घर लौटने को मजबूर
‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खेल! नदी के बहाव से ओडिशा भेज रहे थे बेशकीमती लकड़ी, 3 तस्कर गिरफ्तार; 3 फरार
CDSCO Drug Alert: दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल, 199 सैंपल फेल; एक प्रोडक्ट जांच में निकला नकली, कई जरूरी दवाओं पर भी उठे सवाल
NSUI प्रदेश अध्यक्ष पर 29 लाख से ज्यादा की ठगी का आरोप, रेत खदान और कैंटीन ठेका दिलाने के नाम पर रकम लेने की शिकायत
कपलिंग टूटी और चलते-चलते दो हिस्सों में बंट गई मालगाड़ी, जांजगीर-नैला स्टेशन पर मचा हड़कंप; रेल परिचालन प्रभावित
नाबालिग से जुड़े अपराध में पुलिस की लापरवाही पर गिरी गाज, SP अंकिता शर्मा का बड़ा एक्शन; TI और ASI सस्पेंड
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी 50 साल पुरानी इमारत, 6 मौतों से मचा हड़कंप; PG मालिक पर FIR, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Poco X8 5G Launched: 9,000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले से लैस POCO X8, ₹29,999 से शुरू हुई कीमत
Sea Buckthorn Nutrition: पोषक तत्वों का पावरहाउस है सी बकथॉर्न, जानें इसमें कितने विटामिन-मिनरल और कैसे करें सेवन
बिलासपुर नगर निगम: एमआईसी के भरोसे सत्ता, पांच महीने से पार्षदों को सदन से रखा दूर
आयुष्मान योजना: प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी, रेफर करने के बाद भी कागजों में भर्ती हैं मरीज