पुलिस के बड़े अफसरों के पास जाता था महादेव सट्टा एप का पैसा ED के वकील का बड़ा खुलासा …….. क्या है महादेव सट्टा एप का दुबई कनेक्शन

पुलिस के बड़े अफसरों के पास जाता था महादेव सट्टा एप का पैसा ED के वकील का बड़ा खुलासा …….. क्या है महादेव सट्टा एप का दुबई कनेक्शन

पुलिस के बड़े अफसरों के पास जाता था महादेव सट्टा एप का पैसा ED के वकील का बड़ा खुलासा …….. क्या है महादेव सट्टा एप का दुबई कनेक्शन रायपुर : महादेव आनलाइन सट्टे को लेकर ईडी की गिरफ्त में आया एएसआई चंद्रभूषण वर्मा,सट्टे के पैसे को कलेक्ट कर एप के कर्ताधर्ता को पुलिस कार्रवाई न […]

पुलिस के बड़े अफसरों के पास जाता था महादेव सट्टा एप का पैसा ED के वकील का बड़ा खुलासा …….. क्या है महादेव सट्टा एप का दुबई कनेक्शन

रायपुर : महादेव आनलाइन सट्टे को लेकर ईडी की गिरफ्त में आया एएसआई चंद्रभूषण वर्मा,सट्टे के पैसे को कलेक्ट कर एप के कर्ताधर्ता को पुलिस कार्रवाई न होने का भरोसा दिलाता था। ईडी के वकील सौरभ पांडे ने सुनवाई के बाद मीडिया से कहा कि यह पैसा पुलिस के कई अधिकारियों को भी जाता था। डॉ.पांडे ने कहा कि एप के कर्ताधर्ताओं संरक्षण देने वालों में विनोद वर्मा का भी नाम सामने आया है।

बता दें कि ऑनलाइन सट्टा केस में ASI समेत 4 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने ED को 6 दिन की रिमांड दे दी है। अगली सुनवाई 29 अगस्त को होगी। सट्टा कारोबारी से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर बुधवार को रायपुर जिला कोर्ट में पेश किया गया था। जिनमें ASI चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, कारोबारी अनिल दामानी और सुनील दामानी को आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपियों को मंगलवार को पूछताछ के लिए ED ने हिरासत में लिया था। मामले में वकील, पुलिस, ट्रांसपोर्टर, सीए और जमीन कारोबारियों को शिकंजे में लिया गया है। ASI को ED ने बीजापुर से हिरासत में लिया था।

Read More ‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खेल! नदी के बहाव से ओडिशा भेज रहे थे बेशकीमती लकड़ी, 3 तस्कर गिरफ्तार; 3 फरार

रवि दुबई जो आज ईडी के लिए सबसे महत्वपूर्ण कड़ी साबित हुई है।
छत्तीसगढ़ में अभी हाल की ही दो बड़ी रेड ने राज्य में चल रहे एक और सिंडिकेट का चौंकाने वाला खुलासा किया है जिसके तार देश के बाहर भी जुड़े हैं।

Read More दुर्गंध ने खोला खूनी राज! बंद फ्लैट में मिला नवविवाहिता का शव, फ्रिज से बरामद हुआ सिर; पति ने किया सरेंडर

एक साधारण ओहदे पर बैठे एएसआई चंद्र भूषण वर्मा इस रैकेट की महत्वपूर्ण कड़ी साबित हुआ और अब इससे जुड़े बड़े पुलिस अधिकारी और राजनेताओें तक इसके माध्यम से ईडी पहुंचने के लिए पूरे प्रमाण जुटा रही है।एक साधारण ओहदे पर बैठे एक एएसआई से कुछ बड़े पुलिस अधिकारी व राजनेताओें का लेनदेन उनके लिए बड़ी बेचैनी का सबब बन गया है।

सूत्रों की मानें तो राज्य के ईओडब्ल्यू यानि आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो में रह चुके एक अधिकारी की भूमिका की जाँच बहुत बारीकी से की जा रही है और ये तथ्य जुटाए जा रहे हैं कि मनी लॉन्ड्रींग होती रही और इसकी भनक राज्य के ज़िम्मेदार अधिकारियों को क्यों नहीं लगी ? वहीं एक माईक 2 ( पुलिस अधिकारी का ग्रेड ) की भूमिका की चर्चा इसमें ज़ोरों पर है

कल ईडी के द्वारा न्यायालय में 37 पेज का दस्तावेज प्रस्तुत किया गया है जिसमें सिलसिलेवार प्रमाण के उल्लेख हैं।
जोर शोर से राजधानी से लेकर ज़िले के पुलिस अधिकारियों की ज़ुबान पर है।

कल सुबह जैसे ही ईडी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य सलाहकार विनोद वर्मा के देवेंद्र नगर स्थित सरकारी आवास पर रेड की वैसे ही पूरे राज्य समेत देश में भी ये ख़बर सुर्ख़ियों में आ गई।

आज भूपेश बघेल दिल्ली जाकर कांग्रेस के कार्यालय से प्रेस कॉन्फ़्रेंस करने वाले हैं।देखना ये है कि अभी से लेकर प्रेस कॉन्फ़्रेंस तक ईडी छत्तीसगढ़ में और क्या कार्यवाही को अंजाम देती है।

एक बात जो हैरान करने वाली है वो है खाकी की आड़ में जिस तरह से इस सिंडिकेट को चलाया गया और ज़िम्मेदार पुलिस धृतराष्ट्र बने रहे उन पर भी ज़िम्मेदारी तय होनी चाहिए जिससे इस तरह के सुनियोजित अपराध को करने से वो भारत की कानून व्यवस्था व दंड विधान से तो डरें सहमें


Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ में देर रात दो सड़क हादसे, कहीं पुलिया पर पलटा सीमेंट लदा ट्रक तो कहीं कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत छत्तीसगढ़ में देर रात दो सड़क हादसे, कहीं पुलिया पर पलटा सीमेंट लदा ट्रक तो कहीं कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
मरवाही में हाथियों की आहट से ग्रामीण सतर्क, 7 जगह फसलों को नुकसान… वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
गिरफ्तारी के बाद हाईकोर्ट पहुंचे स्वतंत्र भारद्वाज, लेकिन सुनवाई से पहले ही 14 दिन की न्यायिक हिरासत
स्वतंत्रता दिवस के दिन औरापानी पर्यटन स्थल से चोरी हुई बाइक बरामद, पुलिस की पकड़ में एक नाबालिग
हाईकोर्ट में बदली न्यायिक व्यवस्था, 8 सितंबर से लागू हुआ नया रोस्टर, जानिए किस बेंच में होगी किस मामले की सुनवाई
स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे व्याख्याता पर गिरी गाज, बिना अनुमति गैरहाजिरी भी पड़ी भारी; शिक्षा विभाग ने किया निलंबित
अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर
तहसील के चक्कर खत्म! अब घर बैठे होगा जमीन का सीमांकन, 7 दिन में शुरू होगी ऑनलाइन व्यवस्था
OnePlus N6 Lite: 20 हजार से कम में आ सकता है नया फोन, इसी महीने लॉन्च की चर्चा
झारसुगुड़ा से ट्रॉली बैग में लेकर आ रहा था गांजा, मुखबिर की सूचना पर 6.396 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Acidity Relief: बार-बार होती है एसिडिटी? रोजमर्रा की ये 3 आदतें दे सकती हैं राहत
प्रमोशन में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुरानी सीआर का मूल्यांकन बदलकर अफसर ने हथिया लिया उच्च पद