प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल से कमजोर हो रहे हैं फेफड़े, आज ही शुरू करें ये 5 योगासन और एक्सरसाइज

प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल से कमजोर हो रहे हैं फेफड़े, आज ही शुरू करें ये 5 योगासन और एक्सरसाइज

नई दिल्ली। बढ़ते प्रदूषण का सबसे गंभीर असर हमारे फेफड़ों पर पड़ रहा है। हवा में मौजूद PM2.5 और PM10 फेफड़ों के टिश्यूज को डैमेज करते हैं, जिसके कारण सीओपीडी, लंग इन्फेक्शन, अस्थमा आदि जैसी फेफड़ों से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। 

प्रदूषण के अलावा एक्सरसाइज की कमी और खराब डाइट का भी फेफड़ों पर असर होता है। इसलिए फेफड़ों की सेहत का ध्यान रखना और भी जरूरी हो जाता है। लंग्स को मजबूत बनाने के लिए कुछ आसान एक्सरसाइज कर सकते हैं, जिनसे फेफड़ों की काम करने की क्षमता बढ़ती है। 

डायफ्रामेटिक ब्रीदिंग (पेट से सांस लेना)
इसे 'बेली ब्रीदिंग' भी कहा जाता है। यह तकनीक फेफड़ों की गहराई तक हवा पहुंचाने में मदद करती है और डायाफ्राम को मजबूत बनाती है।

Read More AI Regulation India: AI पर बढ़ेगी सरकारी निगरानी? अश्विनी वैष्णव ने रेगुलेशन को लेकर दिया बड़ा अपडेट

कैसे करें- 

Read More Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच

  • पीठ के बल लेट जाएं या सीधे बैठें। 
  • एक हाथ छाती पर और दूसरा पेट पर रखें। 
  • नाक से धीरे-धीरे सांस लें ताकि आपका पेट बाहर की ओर फूले, जबकि छाती स्थिर रहे। 
  • फिर धीरे-धीरे मुंह से सांस छोड़ें।
  • फायदे- यह फेफड़ों की काम करने की क्षमता को बढ़ाता है और तनाव कम करता है।

अनुलोम-विलोम प्राणायाम
योग में अनुलोम-विलोम को रेस्पिरेटरी सिस्टम के लिए रामबाण माना गया है। यह फेफड़ों की काम करने की क्षमता को बढ़ाता है।

कैसे करें- 

  • सुखासन में बैठें। 
  • दाएं अंगूठे से दाईं नाक बंद करें और बाईं ओर से गहरी सांस लें। 
  • अब बाईं नाक बंद करें और दाईं ओर से सांस छोड़ें। 
  • यही प्रक्रिया दूसरी तरफ से दोहराएं।
  • फायदे- यह फेफड़ों के ऊतकों को लचीला बनाता है और अस्थमा जैसी समस्याओं में राहत देता है।

पर्स-लिप्ड ब्रीदिंग 
यह एक्सरसाइज खासतौर से उन लोगों के लिए असरदार है, जिन्हें सांस फूलने की समस्या होती है। यह सांस छोड़ने की गति को धीमा करता है और वायुमार्ग को लंबे समय तक खुला रखता है।

कैसे करें- 

  • नाक से सामान्य रूप से सांस लें। 
  • सांस छोड़ते समय अपने होंठों को ऐसे सिकोड़ें जैसे आप किसी मोमबत्ती को फूंक मार रहे हों या सीटी बजाने वाले हों। 
  • सांस लेने की तुलना में सांस छोड़ने में दोगुना समय लगाएं।
  • फायदे- यह फेफड़ों में फंसी हुई पुरानी हवा को बाहर निकालने में मदद करता है।

कार्डियो एक्सरसाइज
फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए केवल सांस लेने वाले एक्सरासाइज ही काफी नहीं हैं, बल्कि हार्ट बीट बढ़ाने वाले एक्सरसाइज भी जरूरी हैं।

कैसे करें- 

  • हर दिन कम से कम 30 मिनट तेज चलें, दौड़ें या स्विमिंग करें।
  • फायदे- जब आप कार्डियो करते हैं, तो आपकी मांसपेशियों को ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत होती है। इसे पूरा करने के लिए फेफड़ों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, जिससे वे समय के साथ बेहतर और शक्तिशाली हो जाते हैं।

भुजंगासन (कोबरा पोज)
यह योगासन छाती को फैलाने और फेफड़ों की काम करने की क्षमता को बेहतर बनाने के लिए बहुत फायदेमंद है।

कैसे करें- 

  • पेट के बल लेट जाएं और हथेलियों को कंधों के पास रखें। 
  • सांस भरते हुए शरीर के अगले हिस्से (नाभि तक) को ऊपर उठाएं और आसमान की ओर देखें।
  • कुछ सेकंड रुकें और फिर धीरे-धीरे वापस आएं।
  • फायदे- यह फेफड़ों के जकड़न को कम करता है और रेस्पिरेटरी सिस्टम को बेहतर बनाता है।

सावधानियां
फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ स्मोकिंग से बचना, प्रदूषण में मास्क लगाना और हाइड्रेटेड रहना भी जरूरी है। यदि आपको फेफड़ों से जुड़ी कोई गंभीर बीमारी है, तो कोई भी नई एक्सरसाइज शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच