छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में अब विवेक शर्मा संभालेंगे सरकार की कमान, पैनल वकीलों की फीस भी तय

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में अब विवेक शर्मा संभालेंगे सरकार की कमान, पैनल वकीलों की फीस भी तय

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कानून विभाग में बड़े बदलाव किए हैं। प्रदेश के महाधिवक्ता विवेक शर्मा को अब हाईकोर्ट में राज्य सरकार का मुख्य चेहरा बनाया गया है। सरकार ने उन्हें हाईकोर्ट के लिए लोक अभियोजक और शासकीय अधिवक्ता दोनों महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त कर दिया है। इसके साथ ही हाईकोर्ट में सरकार का पक्ष रखने वाले पैनल वकीलों की फीस को लेकर भी नया आदेश जारी किया गया है। अब पैनल वकीलों को हर सुनवाई के 2500 रुपए मिलेंगे।

देखे आदेश 

https://www.nationaljagatvision.com/media/2026-01/4070,4065,4068_251231_180537.pdf

Read More ‘केके’ टैटू ने खोला हत्या का राज, प्रेमिका को पत्थर से कुचलने वाले प्रेमी को उम्रकैद

प्रमुख सचिव सुषमा सावंत द्वारा जारी आदेश के अनुसार विवेक शर्मा अब हाईकोर्ट में सरकार से जुड़े आपराधिक और सिविल मामलों की पैरवी करेंगे। उनकी यह नियुक्ति पदभार ग्रहण करने के दिन से लागू हो जाएगी। कानून विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक विवेक शर्मा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और सिविल प्रक्रिया संहिता के तहत सरकार की ओर से सभी जरूरी कानूनी जिम्मेदारियां निभाएंगे।

Read More चार्जशीट में नया खुलासा: कोयले के बाद अब आयरन पैलेट पर भी 100 रुपए प्रति टन की वसूली, डायरी में IAS मौर्य को 1 करोड़ देने की ....

 

वकीलों की फीस पर लगा कैप, एक दिन में मिलेंगे अधिकतम 2500 रुपए

 

सरकार ने पैनल वकीलों के लिए पारिश्रमिक के पुराने सभी आदेशों को रद्द करते हुए नई दरें लागू कर दी हैं। अब पैनल वकील को एक बार की सुनवाई के लिए 2500 रुपए दिए जाएंगे। हालांकि आदेश में यह साफ कर दिया गया है कि एक वकील को एक दिन में 2500 रुपए से ज्यादा नहीं मिलेंगे। चाहे वह दिन भर में एक से ज्यादा केस में ही क्यों न खड़ा हुआ हो। फीस पाने के लिए वकील को दिन में कम से कम एक केस की सुनवाई में मौजूद रहना जरूरी होगा।

 

वित्त विभाग की मंजूरी के बाद जारी हुआ आदेश

 

सूत्रों का कहना है कि वकीलों की फीस का यह मामला काफी समय से लंबित था। वित्त विभाग ने 23 दिसंबर को इस फाइल पर अपनी मुहर लगाई जिसके बाद कानून विभाग ने 31 दिसंबर को इसका आदेश जारी किया। सरकार के इस कदम से हाईकोर्ट में सरकारी कामकाज में और तेजी आने की उम्मीद है। शासन की ओर से अतिरिक्त सचिव भूपेंद्र कुमार वासनिकर ने इस आदेश की कॉपियां सभी संबंधित विभागों और महाधिवक्ता कार्यालय को भेज दी हैं ताकि नए साल से नई व्यवस्था लागू हो सके।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच