सीपत प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण: शहीदों के परिजनों का सम्मान कर पेश की अनूठी मिसाल, भावुक हुआ माहौल

सीपत प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण: शहीदों के परिजनों का सम्मान कर पेश की अनूठी मिसाल, भावुक हुआ माहौल

देवेश शर्मा सीपत 

कलेक्टर ने दिलाई पदाधिकारियों को शपथ; कहा- समाज की सोच को दिशा देता है मीडिया


सीपत | सीपत प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को प्रेस क्लब भवन में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें केवल पदाधिकारियों ने पद की शपथ ही नहीं ली, बल्कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले क्षेत्र के चार वीर शहीदों के परिजनों को सम्मानित कर कृतज्ञता भी ज्ञापित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल उपस्थित थे।

IMG-20260221-WA0018

Read More दोस्तों के साथ नहाने उतरा दिग्विजय, तैरते-तैरते गहराई में गया और फिर नहीं आया बाहर, 3 घंटे बाद मिला शव

शहीद की माँ को देख नम हुई सबकी आँखें

Read More CGPSC भर्ती पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पुनर्मूल्यांकन की मांग खारिज, 1:3 अनुपात नहीं होने पर भी चयन प्रक्रिया सही

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात सीपत क्षेत्र के चार शहीद परिवारों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान जब शहीद विनोद सिंह कौशिक की माता बृहस्पति देवी कौशिक सम्मान ग्रहण करने मंच पर पहुंचीं, तो वह अपने आंसू नहीं रोक सकीं। इस भावुक क्षण ने वहां मौजूद हर व्यक्ति को झकझोर दिया और पूरे सदन ने खड़े होकर शहीदों को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।

निष्पक्षता और निष्ठा की शपथ

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को पद की गरिमा बनाए रखने और निष्पक्ष पत्रकारिता की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रेस की भूमिका रीढ़ की हड्डी के समान है। स्वतंत्रता आंदोलन का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे उस दौर में प्रेस ने जन-जागरूकता फैलाकर आजादी की राह प्रशस्त की थी। उन्होंने प्रेस क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शपथ ग्रहण के साथ शहीद परिवारों का सम्मान करना एक अत्यंत प्रेरणादायक कार्य है।

पत्रकारों ने रखी विकास की मांग

प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने स्वागत भाषण में शहीद परिवारों को देश की आन-बान और शान बताया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष क्षेत्र की कुछ प्रमुख मांगें भी रखीं, जिनमें नवाडीह चौक पर शौचालय निर्माण, प्रेस क्लब के लिए अतिरिक्त भूमि का आवंटन और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण शामिल है। कलेक्टर ने इन मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।

विशेष अतिथियों ने कहा- समाज का दर्पण है मीडिया

जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं जो सच्चाई को निर्भीकता से सामने लाते हैं। वहीं, एनटीपीसी परियोजना प्रमुख स्वपन कुमार मंडल ने कहा कि समाचार केवल शब्द नहीं बल्कि समाज का प्रतिबिंब होते हैं। उन्होंने पारदर्शिता बनाए रखने में मीडिया की भूमिका को अहम बताया।

इनकी रही गरिमामय उपस्थिति

समारोह में ट्रेनी आईएएस अरविंद कुमार टी, सरपंच श्रीमती मनीषा योगेश वंशकार, एसडीएम प्रवेश पैकरा, तहसीलदार सोनू अग्रवाल और थाना प्रभारी राजेश मिश्रा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से दुबे सिंह कश्यप, दिलेंद्र कौशिल, अरविंद लहरिया, चित्रकांत श्रीवास और दीपक शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और मस्तूरी क्षेत्र के पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रियाज अशरफी ने किया और आभार प्रदर्शन हरिश्चंद्र गुप्ता द्वारा किया गया।

Tags:

Latest News

Vrindavan News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत ने बढ़ाई उलझन, नए CCTV और पोस्टमार्टम से उठे सवाल Vrindavan News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत ने बढ़ाई उलझन, नए CCTV और पोस्टमार्टम से उठे सवाल
Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से लौट रही 22 वर्षीय युवती पर तेजाब फेंकने का आरोप, हालत गंभीर; रायपुर रेफर
CEC Gyanesh Kumar पर SC का बड़ा रुख: निलंबन पर अंतरिम रोक से इनकार, SIR फैसलों पर EC से मांगा जवाब; कानून टूटा तो कार्रवाई के संकेत
Takhatpur News: स्मार्ट मीटर पर चढ़ा सियासी रंग! कांग्रेस ने चिपकाए ‘महतारी वंदन वसूली मीटर’ के स्टिकर, BJP ने SDM से शिकायत की तैयारी
Raipur News: प्रिंस ढाबे पर बुलडोजर कार्रवाई के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा! संचालक ने खुद पर पेट्रोल डाला, प्रशासन ने रोकी कार्रवाई
नहीं तय कर सकता कर्मचारी का हक, हाईकोर्ट ने SC आयोग की सिफारिश पर लगाई रोक
Siberia Lab Incident: लैब हादसे के बाद प्लेग का खौफ! 28 वर्षीय रिसर्चर की मौत, 197 लोग निगरानी में; कई अस्पतालों में क्वारंटाइन
CG News: दिव्यांग कल्याण मामले में CBI जांच पूरी होने की चर्चा, 1000 करोड़ के आरोप से 35-40 करोड़ के खर्च तक पहुंची जांच; चार्जशीट का इंतजार
छात्रों के लिए बड़ी राहत, दफ्तरों के चक्कर खत्म, अब 60 दिन में मिलेगा हर जरूरी शैक्षणिक दस्तावेज
Flydubai Flight FZ1073: को-पायलट की खतरनाक साजिश का खुलासा! कप्तान पर हमला कर विमान को क्रैश कराने की थी कथित योजना
Delhi Crime News: दिल्ली में नशे के सबसे बड़े नेटवर्क पर शिकंजा! 50 करोड़ की हेरोइन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार; कई राज्यों तक जुड़े तार
सरोज पांडेय के बैंक खाते का खुलेगा राज? हाई कोर्ट में फिर गरमाया 2018 का चुनाव विवाद, 16 अक्टूबर को अहम सुनवाई