रामभक्तों की कलश यात्रा कल: प्रशासन ने डाइवर्ट किया मार्ग, शिव टॉकीज से लाल बहादुर शास्त्री स्कूल तक बदलेगा रास्ता

रामभक्तों की कलश यात्रा कल: प्रशासन ने डाइवर्ट किया मार्ग, शिव टॉकीज से लाल बहादुर शास्त्री स्कूल तक बदलेगा रास्ता

बिलासपुर। शहर में रविवार 11 जनवरी को प्रभु श्रीराम कथा के उपलक्ष्य में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निकलने वाली इस यात्रा के कारण शहर के मुख्य मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। कलश यात्रा जगन्नाथ मंगलम से शुरू होकर पुराने बस स्टैंड, अग्रसेन चौक और गोल बाजार होते हुए लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के मैदान में संपन्न होगी। भारी भीड़ और माताओं-बहनों के काफिले को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर के कई रास्तों को डाइवर्ट किया है।

यातायात पुलिस के मुताबिक शोभायात्रा के दौरान पैदल चलने वालों और कलश धारियों की सुरक्षा के लिए वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए तय किए गए डायवर्सन मार्गों का ही उपयोग करें।

 

Read More ‘केके’ टैटू ने खोला हत्या का राज, प्रेमिका को पत्थर से कुचलने वाले प्रेमी को उम्रकैद

इन रास्तों पर रहेगा पहरा

Read More चार्जशीट में नया खुलासा: कोयले के बाद अब आयरन पैलेट पर भी 100 रुपए प्रति टन की वसूली, डायरी में IAS मौर्य को 1 करोड़ देने की ....

 

कलश यात्रा के रूट को देखते हुए शिव टॉकीज, सीएमडी चौक, मगरपारा चौक और डीआईजी तिराहा जैसे मुख्य जंक्शनों से गाड़ियों को मोड़ा जाएगा। इसके अलावा ईदगाह चौक, सिम्स चौक, बाल्मीकि चौक और शनिचरी तिराहा से भी आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। गांधी चौक और हटरी चौक पर भी पुलिस तैनात रहेगी ताकि आम लोगों को जाम में न फंसना पड़े।

इन रास्तों से करें आवागमन 

यातायात विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कलश यात्रा के समय लोग मुख्य बाजार और पुरानी बस्ती की ओर जाने के बजाय वैकल्पिक रास्तों का चुनाव करें। मार्ग में तैनात पुलिस कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। शहर के व्यस्त इलाकों जैसे मारवाड़ी लाइन और गोल बाजार में यात्रा के दौरान पैदल यात्रियों की भारी भीड़ रहने की संभावना है।

इन 10 पॉइंट पर रहेगा डायवर्सन

 

  • शिव टॉकीज और सीएमडी चौक
  • मगरपारा चौक और डीआईजी तिराहा
  • ईदगाह चौक और सिम्स चौक
  • बाल्मीकि चौक और शनिचरी तिराहा
  • गांधी चौक और हटरी चौक

धार्मिक आयोजन की भव्यता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। यातायात पुलिस बिलासपुर ने नागरिकों और वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है 

Tags:

Latest News

Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण