फ्री में मिल रहे राशन और पैसों से काम नहीं करना चाहते लोग: सुप्रीम कोर्ट

फ्री में मिल रहे राशन और पैसों से काम नहीं करना चाहते लोग: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। मुफ्त राशन और पैसे मिलने से लोग काम नहीं करना चाहते। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने चुनावों से पहले राजनीतिक पार्टियों द्वारा मुफ्त में मिलने वाली योजनाओं पर गंभीर चिंता जाहिर की है। जस्टिस बी.आर. गवई और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि क्या हम राष्ट्रीय विकास के लिए लोगों को मुख्यधारा में शामिल करने की बजाए परजीवियों का एक वर्ग बना रहे हैं? कोर्ट ने मुफ्त योजनाओं जैसे लाड़ली बहन और लाड़की बहन का भी जिक्र किया।

सरकार की योजनाओं पर उठाए सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार और राजनीतिक पार्टियों की मुफ्त वाली योजनाओं पर सवाल उठाते हुए कहा, दुर्भाग्य से, इन मुफ्त उपहारों के कारण जो चुनावों से ठीक पहले घोषित किए जाते हैं, लोग काम करने को तैयार नहीं हैं। कोर्ट ने आगे कहा कि लोगों को बिना कुछ कमाए मुफ्त में राशन और पैसे मिल रहे हैं, जिसके चलते वे काम नहीं करना चाहते। हम लोगों के प्रति आपकी (सरकार) चिंता की सराहना करते हैं, लेकिन क्या यह बेहतर नहीं होगा कि उन्हें समाज की मुख्यधारा का हिस्सा बनाया जाए और राष्ट्र विकास में योगदान करने के लिए प्रेरित किया जाए?

Read More न्यूजक्लिक को बड़ी राहत दिल्ली हाई कोर्ट ने रद्द की एफआईआर ईडी जांच पर भी रोक...

यह टिप्पणी शीर्ष अदालत ने शहरी क्षेत्रों में बेघर व्यक्तियों के आश्रय के अधिकार से संबंधित एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान की है। कोर्ट ने कहा कि इन मुफ्त योजनाओं के कारण लोग काम नहीं करना चाहते, जिससे वे समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने से कतराते हैं।

Read More राजधानी में गैंगवार: पुरानी रंजिश और जेल कनेक्शन की भनक के बावजूद सोती रही पुलिस, सरेआम चले चाकू

Tags:

Latest News

फ्रूटी का घूंट लेना पड़ा भारी! पाउच के अंदर मिली छिपकली की चमड़ी, बच्ची की बिगड़ी तबीयत फ्रूटी का घूंट लेना पड़ा भारी! पाउच के अंदर मिली छिपकली की चमड़ी, बच्ची की बिगड़ी तबीयत
फर्जी दस्तावेज, सरकारी नौकरी और बड़ा खेल! असम में भर्ती घोटाले ने उड़ाए होश, बाहरी उम्मीदवारों ने हड़पीं नौकरियां
छत्तीसगढ़: थार में लाखों की नकदी लेकर जा रहा था चालक! पुलिस ने रोका तो खुल गई पूरी कहानी
7 लाख का लॉकर ले उड़े चोर! CCTV का DVR भी गायब, राजधानी रायपुर में हाई-प्रोफाइल चोरी से हड़कंप
रायगढ़ जेल में फिर कैदी की मौत: तीन दिन पहले आबकारी मामले में गया था जेल, पिता का आरोप पैसे लेकर दूसरे को छोड़ा मेरे बेटे को मार डाला
दुर्ग-भिलाई से चल रहा था साइबर ठगी का 'कमीशन कनेक्शन'! 15 म्यूल अकाउंट सप्लायर गिरफ्तार, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा
रायपुर बना 'चाकूपुर'! गैंगवार, चाकूबाजी और खूनखराबा... आखिर किसके भरोसे राजधानी?
राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अब OTP नहीं, सिर्फ अंगूठा लगाएंगे तभी मिलेगा अनाज, केंद्र का सख्त आदेश
देहरादून में बीजेपी नेता की हत्या के बाद फूटा गुस्सा! आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, इलाके में भारी तनाव
ब्रिटिश परंपराओं को अलविदा! भारतीय सेना की नई वर्दी नीति लागू, बंदी जैकेट से लेकर टैटू और मूंछों तक बदले नियम
नागलोक से चार गुना ज्यादा मौतें बिलासपुर में, डॉक्टरों और वकीलों ने मिलकर डकार लिया सर्पदंश का मुआवजा
फरारी के बीच मौत! नेपाल में गोली मारकर हत्या, खान सर कोचिंग बवाल से जुड़े आरोपी की संदिग्ध मौत से सनसनी