बिल्डरों में हड़कंप: नगर निगम ने किया 19 एकड़ की अवैध कॉलोनी को राजसात, राज्य में पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई

बिल्डरों में हड़कंप: नगर निगम ने किया 19 एकड़ की अवैध कॉलोनी को राजसात, राज्य में पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर से एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है, जिसने अवैध कॉलोनाइजरों के बीच हड़कंप मचा दिया है। बिलासपुर नगर निगम ने 19 एकड़ निजी भूमि पर बनी एक पूरी की पूरी कॉलोनी को राजसात कर लिया है। छत्तीसगढ़ में यह पहला मौका है जब छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1956 की धारा 292 ग का प्रयोग करते हुए किसी निजी कॉलोनी को पूरी तरह से राजसात किया गया है। अब इस कॉलोनी में बचे हुए लगभग 80 प्लॉटों की बिक्री खुद नगर निगम करेगा।

क्या है पूरा मामला?

निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। यह मामला बिलासपुर-रायपुर रोड पर तिफरा सेक्टर डी मंडपम शादी घर के बाजू में बनी जायसवाल कॉलोनी का है, जिसे वर्ष 2003 में बनाया गया था। कॉलोनी को विकसित करने के लिए पहले एसडीएम से अनुमति ली गई थी, लेकिन यह कॉलोनी जायसवाल भाइयों की संयुक्त भूमि पर बनी थी। एक भाई ने इस अनुमति के खिलाफ एडिशनल कलेक्टर कोर्ट में अपील कर दी थी।

Read More यौन उत्पीड़न केस: हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस विभाग ने बदले निलंबित IPS डांगी केस में जांच अधिकारी

एडिशनल कलेक्टर ने सुनवाई के बाद एसडीएम द्वारा दी गई बिक्री की अनुमति को रद्द कर दिया। इसके बाद कॉलोनाइजरों ने संभागायुक्त कोर्ट में अपील की, लेकिन वहाँ से भी उनकी अनुमति खारिज हो गई। तब यह क्षेत्र ग्राम पंचायत के अधीन था, इसलिए उन्होंने पंचायत सचिव के पास अपील की, लेकिन वहाँ भी कॉलोनाइजर केस हार गए।

Read More चार्जशीट में नया खुलासा: कोयले के बाद अब आयरन पैलेट पर भी 100 रुपए प्रति टन की वसूली, डायरी में IAS मौर्य को 1 करोड़ देने की ....

निगम में शामिल होते ही हुई कार्रवाई

वर्ष 2019 में यह क्षेत्र नगर निगम में शामिल हो गया। औद्योगिक विकास निगम ने इस कॉलोनी के बीच से सड़क बनाने का नक्शा बनाया, जिस पर मुआवजे को लेकर विवाद खड़ा हुआ। मामला जिला प्रशासन और नगर निगम के संज्ञान में आया। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने निगम आयुक्त अमित कुमार की अध्यक्षता में एक जाँच समिति गठित की।

समिति की जाँच में सामने आया कि कॉलोनाइजर द्वारा शासन के नियमों की जमकर धज्जियाँ उड़ाई गईं। समिति की सिफारिश पर निगम आयुक्त अमित कुमार ने छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम की धारा 292 च (अवैध कॉलोनी निर्माण की भूमि का प्रबंधन अधिग्रहण) और 296 छ (अवैध कॉलोनी निर्माण वाली भूमि का समपहरण) के तहत यह ऐतिहासिक कार्रवाई की है। दावा आपत्तियों की सुनवाई के बाद कुल 19.35 एकड़ की भूमि को राजसात कर लिया गया है।

 50 प्लॉट वालों को राहत, 80 प्लॉट निगम बेचेगा

इस कॉलोनी के लगभग 50 प्लॉट पहले ही बिक चुके हैं। राहत की बात यह है कि जिन लोगों ने इन 50 प्लॉटों की रजिस्ट्री करा ली है, उनका स्वामित्व उन्हीं के पास रहेगा। लेकिन बाकी बचे हुए लगभग 80 प्लॉटों की बिक्री अब नगर निगम करेगा, जिससे निगम को बड़ी कमाई होगी। नेशनल हाईवे पर मेन रोड से लगी होने के कारण यह जमीन बहुत कीमती है। निगम आयुक्त अमित कुमार ने बिलासपुर एसडीएम को इस कॉलोनी का नामांतरण निगम के नाम करने के लिए पत्र लिख दिया है।

इन खसरा नंबरों को किया गया राजसात...

खसरा नंबर: 1367/9, 1369/2, 1370/2, 1357,1369/3, 1355/7, 1371, 1372/2, 1356/1, 1356/2, 1366/1, 1355/4, 1355/6, 1388, 1369/5, 1370/5, 1367/10, 1368/2, 1355/8, 1367/11, 1368/3, 1367/13, 1368/5, 1075/1ख, 1075/1ग, 1355/10, 1355/5, 1367/12, 1368/4, 1369/4, 1370/4, 1372/1 कुल 19.35 एकड़ को अवैध कॉलोनी निर्माण के प्रकरण में दोषी पाते हुए कार्रवाई के लिए चुना गया। इस पूरी भूमि को छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 292-च (अवैध कॉलोनी की भूमि का प्रबंधन आयुक्त को सौंपना) और धारा 292-छ (अवैध कॉलोनी की भूमि का समपहरण) के तहत निगम के प्रबंधन-अधिग्रहण में लेने के आदेश जारी किए गए।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार