महासमुंद नकल कांड: 12वीं की छात्रा के 'स्टिंग' से मचा हड़कंप, DEO ने DPI को सौंपी प्रारंभिक रिपोर्ट; कल हाईकोर्ट में अहम सुनवाई, कार्रवाई पर सस्पेंस

महासमुंद नकल कांड: 12वीं की छात्रा के 'स्टिंग' से मचा हड़कंप, DEO ने DPI को सौंपी प्रारंभिक रिपोर्ट; कल हाईकोर्ट में अहम सुनवाई, कार्रवाई पर सस्पेंस

रायपुर/महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में 12वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान हुए खुलेआम नकल कांड में प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गई है। भंवरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी-अंग्रेजी माध्यम स्कूल परीक्षा केंद्र में हुई इस घटना की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय ने लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) को सौंप दी है। अब पूरे प्रदेश की निगाहें कल यानी 4 मई को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में होने वाली अहम सुनवाई पर टिकी हैं। फिलहाल, रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा विभाग के स्तर पर दोषियों पर क्या गाज गिरेगी, इसे लेकर संशय बरकरार है।

छात्रा ने 'स्टिंग' कर खोली सिस्टम की पोल

इस पूरे मामले का पर्दाफाश किसी विभागीय उड़नदस्ते (फ्लाइंग स्क्वॉड) या शिक्षा अधिकारी ने नहीं किया है, बल्कि उसी सेंटर पर 12वीं की परीक्षा दे रही एक निडर छात्रा ने किया है। प्रदेश में बेहतर रिजल्ट का दिखावा करने के लिए कई जिलों से नकल की दबी-छिपी शिकायतें आ रही थीं, लेकिन भंवरपुर सेंटर पर तो खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। परेशान छात्रा ने न सिर्फ इसकी लिखित शिकायत की, बल्कि 'स्टिंग' के जरिए इस पूरे फर्जीवाड़े को उजागर कर दिया। शुरुआत में स्थानीय स्तर पर मामले को दबाने की कोशिश हुई और जांच के नाम पर खानापूर्ति की गई। जब जिला स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हुई, तो छात्रा ने सीधे माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) रायपुर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, कल पेश होगा शासन का जवाब

छात्रा की पुख्ता शिकायत को माशिमं की अध्यक्ष ने बेहद गंभीरता से लिया और तत्काल महासमुंद कलेक्टर को पत्र लिखकर इस पूरे प्रकरण की तथ्यात्मक रिपोर्ट तलब की। मामला तब और हाई-प्रोफाइल हो गया जब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने इस गंभीर मामले पर स्वतः संज्ञान (Suo Motu) ले लिया। हाईकोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर इस अव्यवस्था पर जवाब तलब किया है। इस मामले में कल, 4 मई को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है, जिसमें राज्य शासन की ओर से जवाब प्रस्तुत किया जाना है।

Read More छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर, मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल

जांच रिपोर्ट में नकल को माना गया 'गंभीर', मंत्री ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत

विभागीय सूत्रों के मुताबिक, माशिमं मुख्यालय तक शिकायत पहुंचने और हाईकोर्ट की सख्ती के बाद ही जिला शिक्षा कार्यालय हरकत में आया। आनन-फानन में जांच पूरी कर रिपोर्ट सीधे संचालनालय (DPI) को भेजी गई है। बताया जा रहा है कि इस प्रारंभिक रिपोर्ट में परीक्षा केंद्र में नकल और भारी अव्यवस्था को गंभीर माना गया है।

Read More छत्तीसगढ़ के जजों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़कर 62 वर्ष हुई: सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर राज्य शासन का फैसला, राजपत्र में अधिसूचना जारी

इस पूरे विवाद पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने भी कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट का बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है और परीक्षा के दौरान किसी भी स्तर पर गड़बड़ी या केंद्र प्रभारियों की मिलीभगत पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त से सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ के जजों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़कर 62 वर्ष हुई: सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर राज्य शासन का फैसला, राजपत्र में अधिसूचना जारी छत्तीसगढ़ के जजों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़कर 62 वर्ष हुई: सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर राज्य शासन का फैसला, राजपत्र में अधिसूचना जारी
Raipur No Flex Zone: कागजों में प्रतिबंध, सड़कों पर बैनर का कब्जा! नियमों की धज्जियां उड़ने पर निगम की कार्रवाई पर बड़े सवाल
लंबे इंतजार के बाद मिली खुशखबरी! कांस्टेबल भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की SLP की खारिज, 400 से अधिक अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग का रास्ता खुला
बच्चा SNCU में, मां अस्पताल से लापता… रातभर खोजते रहे परिजन, जेंजरा में पेड़ पर मिला नवप्रसूता का शव, जांच में जुटी पुलिस
PM Awas Yojana: भूपेश बघेल और विजय शर्मा आमने-सामने, आवास के आंकड़ों पर छिड़ी तीखी बहस, जानें किसने क्या कहा..
Promotion से ज्यादा Peace जरूरी! Gen Z क्यों ठुकरा रहा Manager बनने का मौका? ‘Conscious Unbossing’ के पीछे छिपी है नई Career Thinking
PM Surya Ghar Yojana: सोलर सिस्टम में गड़बड़ी का आरोप, पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव ने उठाए सवाल; उच्चस्तरीय जांच की मांग
Blood For Mobile EMI: मोबाइल की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक! खून बेचने के लिए ब्लड बैंक ले जाने का आरोप, पुलिस पर भी उठे सवाल
Hasdeo Arandh News: तारा कोल ब्लॉक की नीलामी से फिर गरमाया हसदेव का मुद्दा, जंगल, आदिवासी अधिकार और सरकार की नीति पर उठे बड़े सवाल
Gurugram Hit and Run Case: सड़क पर महिला बाइकर को टक्कर… फिर कार लेकर फरार! CCTV वायरल होते ही पुलिस ने राजस्थान से आरोपी को दबोचा, 307 में केस
अकेले अफगानिस्तान घूमना पड़ा भारी! बामियान में भारतीय महिला व्लॉगर को रोका, ‘गिरफ्तारी’ की बात से डरीं; सोशल मीडिया पर मांगी मदद
UPI Payment Charges: 2,000 तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार ने बैंकों को दिया बड़ा निर्देश