G7 मंच से भारत की आवाज बुलंद! पीएम मोदी ने ट्रंप की मौजूदगी में उठाया भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा

G7 मंच से भारत की आवाज बुलंद! पीएम मोदी ने ट्रंप की मौजूदगी में उठाया भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा

नई दिल्ली: फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 समिट में भारत की आवाज़ एक बार फिर वैश्विक मंच पर मजबूती से सुनाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उसके असर का मुद्दा उठाते हुए भारतीय नागरिकों और नाविकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। खास बात यह रही कि जब पीएम मोदी यह मुद्दा उठा रहे थे, उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत दुनिया के कई बड़े नेता मौजूद थे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि समुद्री व्यापार वैश्विक अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा है और इसे सुरक्षित रखना पूरी दुनिया की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि संघर्षों की कीमत निर्दोष नागरिक और नाविक चुका रहे हैं। ऐसे में समुद्री मार्गों की सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।PM_Modi_at_G7_Summit_1781667371

G7 के हाई लेवल वर्किंग सेशन में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के देशों की आवाज भी बुलंद की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब विकासशील देश केवल सहायता नहीं, बल्कि सम्मानजनक और समान साझेदारी चाहते हैं। उन्होंने दुनिया को यह संदेश दिया कि दाता और लाभार्थी की सोच से आगे बढ़कर साझेदारी और विश्वास के नए युग की शुरुआत करनी होगी।

Read More ट्रंप सरकार का AI पोस्टर बना विवाद की वजह, ‘Mr. Singh’ के नाम पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जताई नाराजगी

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने 'ट्रस्ट डेफिसिट' यानी वैश्विक स्तर पर बढ़ती विश्वास की कमी को सबसे बड़ी चुनौती बताया है। उन्होंने कहा कि दुनिया के पास संसाधनों की कमी नहीं है, लेकिन भरोसे की कमी लगातार गहराती जा रही है। यही वजह है कि संवाद, कूटनीति और सहयोग ही भविष्य के संघर्षों का स्थायी समाधान बन सकते हैं।

Read More अकेले अफगानिस्तान घूमना पड़ा भारी! बामियान में भारतीय महिला व्लॉगर को रोका, ‘गिरफ्तारी’ की बात से डरीं; सोशल मीडिया पर मांगी मदद

समिट के दौरान पीएम मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित कई देशों के नेताओं से मुलाकात भी हुई। इन बैठकों को वैश्विक रणनीतिक साझेदारी और भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय भूमिका के नजरिए से अहम माना जा रहा है।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ के जजों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़कर 62 वर्ष हुई: सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर राज्य शासन का फैसला, राजपत्र में अधिसूचना जारी छत्तीसगढ़ के जजों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़कर 62 वर्ष हुई: सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर राज्य शासन का फैसला, राजपत्र में अधिसूचना जारी
Raipur No Flex Zone: कागजों में प्रतिबंध, सड़कों पर बैनर का कब्जा! नियमों की धज्जियां उड़ने पर निगम की कार्रवाई पर बड़े सवाल
लंबे इंतजार के बाद मिली खुशखबरी! कांस्टेबल भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की SLP की खारिज, 400 से अधिक अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग का रास्ता खुला
बच्चा SNCU में, मां अस्पताल से लापता… रातभर खोजते रहे परिजन, जेंजरा में पेड़ पर मिला नवप्रसूता का शव, जांच में जुटी पुलिस
PM Awas Yojana: भूपेश बघेल और विजय शर्मा आमने-सामने, आवास के आंकड़ों पर छिड़ी तीखी बहस, जानें किसने क्या कहा..
Promotion से ज्यादा Peace जरूरी! Gen Z क्यों ठुकरा रहा Manager बनने का मौका? ‘Conscious Unbossing’ के पीछे छिपी है नई Career Thinking
PM Surya Ghar Yojana: सोलर सिस्टम में गड़बड़ी का आरोप, पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव ने उठाए सवाल; उच्चस्तरीय जांच की मांग
Blood For Mobile EMI: मोबाइल की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक! खून बेचने के लिए ब्लड बैंक ले जाने का आरोप, पुलिस पर भी उठे सवाल
Hasdeo Arandh News: तारा कोल ब्लॉक की नीलामी से फिर गरमाया हसदेव का मुद्दा, जंगल, आदिवासी अधिकार और सरकार की नीति पर उठे बड़े सवाल
Gurugram Hit and Run Case: सड़क पर महिला बाइकर को टक्कर… फिर कार लेकर फरार! CCTV वायरल होते ही पुलिस ने राजस्थान से आरोपी को दबोचा, 307 में केस
अकेले अफगानिस्तान घूमना पड़ा भारी! बामियान में भारतीय महिला व्लॉगर को रोका, ‘गिरफ्तारी’ की बात से डरीं; सोशल मीडिया पर मांगी मदद
UPI Payment Charges: 2,000 तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार ने बैंकों को दिया बड़ा निर्देश