राजधानी में गैंगवार: पुरानी रंजिश और जेल कनेक्शन की भनक के बावजूद सोती रही पुलिस, सरेआम चले चाकू

राजधानी में गैंगवार: पुरानी रंजिश और जेल कनेक्शन की भनक के बावजूद सोती रही पुलिस, सरेआम चले चाकू

रायपुर ।राजधानी रायपुर की पॉश कालोनी सिविल लाइन इलाका एक बार फिर गैंगवार से दहल उठा है। पंडरी तालाब के पास दो गुटों के बीच बीच सड़क लाठी-डंडे और चाकू चले। इस घटना ने रायपुर पुलिस के खुफिया तंत्र और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना में सबसे बड़ा सवाल जो उभर कर सामने आ रहा है, वह यह है कि जब दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश और हाल ही में जेल में हुए विवाद की जानकारी पुलिस को थी, तो इस गैंगवार को रोकने के लिए पहले से कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया गया?

सड़क पर हुआ तांडव...

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। मोहसिन गैंग और उत्तम-पंकज गुट के बीच बीच सड़क पर खूनी संघर्ष हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों गुट पंडरी तालाब के पास आपस में भीड़ गए। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ा कि लाठी-डंडों के साथ-साथ बीच सड़क चाकू लेकर युवक बेखौफ एक दूसरे पर चाकू चलाने लगे इस गैंगवार में पंकज नाम के युवक के सिर पर चाकू लगी है जिसकी स्थिति नाजुक है। वहीं, जवाबी हमले में दूसरे पक्ष के मोहसिन को भी गंभीर चोट आई है। सरेआम हुई इस चाकूबाजी से इलाके में भारी दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

जेल में लिखी गई थी गैंगवार की पटकथा!

सूत्रों की मानें तो इस गैंगवार की पटकथा कुछ दिन पहले ही केंद्रीय जेल की सलाखों के पीछे लिखी जा चुकी थी। हाल ही में जेल के भीतर बनिया और ईरानी गैंग के बीच एक बड़ा विवाद हुआ था। इसी विवाद की आंच जेल की चारदीवारी फांदकर शहर की सड़कों तक आ पहुंची। जेल की घटना के बाद से ही मोहसिन और उत्तम-पंकज गुट के बीच तनाव चरम पर था। दोनों पक्ष बदला लेने की फिराक में थे।

Read More महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे

खुफिया तंत्र फेल, पुलिसिंग पर उठे सवाल

यह घटना रायपुर पुलिस की 'प्रिवेंटिव पुलिसिंग' (निवारक कार्रवाई) की कलई खोलती है। पुलिस का मुखबिर तंत्र पूरी तरह से फेल साबित हुआ।

Read More जुनेजा आई हॉस्पिटल में डॉक्टर की गुंडागर्दी, इलाज कराने आए मरीज को बेइज्जत कर अस्पताल से निकाला*

 जब शहर में दो गुट हथियारों के साथ आमने-सामने आने की तैयारी कर रहे थे, तब सिविल लाइन थाना पुलिस क्या कर रही थी?

  पुरानी रंजिश और जेल के विवाद का 'इनपुट' होने के बावजूद आदतन बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

   राजधानी के हृदय स्थल में ऐसा गैंगवार पुलिस के इकबाल पर सीधा तमाचा है।

घटना के बाद लकीर पीटती पुलिस

अब गैंगवार और खून-खराबे के बाद पुलिस हमेशा की तरह लकीर पीटती नजर आ रही है। सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को जैसे-तैसे नियंत्रित किया। घायल पंकज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में भारी तनाव को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात कर गश्त बढ़ा दी गई है। 

Tags:

Latest News

इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी
MP News: आयुष्मान योजना में रिकॉर्ड की गड़बड़ी पर 11 अस्पतालों को नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; जवाब नहीं तो हट सकते हैं पैनल से
प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर छात्र की लात-घूंसों से पिटाई
CG News: मुख्यमंत्री निवास में सजा छत्तीसगढ़ी रंग, तीजा-पोरा तिहार में दिखी लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक
20 दिन बाद फिर बाघिन का हमला, खेत में खाद डाल रहा किसान गंभीर घायल, एटीआर वन क्षेत्र में बढ़ी दहशत
Hanuman Ansh 2: विराट-अनुष्का के बाद अब हॉलीवुड की बड़ी स्टार की एंट्री? जूलिया रॉबर्ट्स को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा संकेत
J&K Encounter: भद्रवाह के जंगलों में आतंकियों से आमना-सामना, सुरक्षा बलों ने एक को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी
Bilaspur-Delhi Flight: आसमान में एक इंजन ने दिया जवाब, 54 लोगों की अटकीं सांसें; दिल्ली IGI पर Alliance Air की इमरजेंसी लैंडिंग
CG News: जिस बस का था इंतजार, वही बन गई काल! कोरिया में दूसरी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
CG News: न पुल, न एंबुलेंस की राह… खाट पर मरीज को कंधों से उठाकर उफनता नाला पार कराने को मजबूर हुए ग्रामीण
जामिया गर्ल्स हॉस्टल में मेस को लेकर बवाल, ‘खाना खराब’ होने की शिकायत के बाद छात्राओं का धरना; ठेका रद्द करने की मांग