रायपुर पुलिस को मिली नई ताकत: 60 सब-इंस्पेक्टर थानों में संभालेंगे मोर्चा, शुरू होगी फील्ड ट्रेनिंग

रायपुर पुलिस को मिली नई ताकत: 60 सब-इंस्पेक्टर थानों में संभालेंगे मोर्चा, शुरू होगी फील्ड ट्रेनिंग

रायपुर Raipur Police News: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को 60 नए सब-इंस्पेक्टर (SI) मिले हैं। बेसिक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अब इन अधिकारियों को शहर के विभिन्न थानों में व्यावहारिक प्रशिक्षण (फील्ड ट्रेनिंग) के लिए तैनात किया गया है। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर कार्यालय की ओर से पदस्थापना आदेश जारी कर दिए गए हैं।

पुलिस विभाग के अनुसार, नए एसआई को कानून-व्यवस्था, अपराध अनुसंधान, शिकायत निवारण और पुलिसिंग की जमीनी कार्यप्रणाली समझाने के उद्देश्य से अलग-अलग थानों में नियुक्त किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें अनुभवी अधिकारियों के मार्गदर्शन में काम करने का अवसर मिलेगा।whatsapp-image-2026-06-02-at-12129-pm_1780386821whatsapp-image-2026-06-02-at-12129-pm-1_1780386829whatsapp-image-2026-06-02-at-12129-pm-2_1780386836

किन थानों में मिली जिम्मेदारी?
जारी आदेश के मुताबिक खम्हारडीह, खमतराई, कबीर नगर, गोलबाजार, मोहदापारा, कोतवाली, सिविल लाइन, टिकरापारा, पंडरी, पुरानी बस्ती, राजेंद्र नगर, डीडी नगर, उरला, तेलीबांधा, आमानाका, आजाद चौक और गंज थाना में तीन-तीन नए एसआई की तैनाती की गई है। वहीं गुढ़ियारी, मुजगहन, सरस्वती नगर और देवेंद्र नगर थाना में दो-दो एसआई को प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है।

Read More Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?

सीखेंगे पुलिसिंग की बारीकियां
प्रशिक्षण के दौरान नए अधिकारियों को थाना संचालन, अपराध नियंत्रण, केस डायरी तैयार करना, जांच प्रक्रिया, कानून-व्यवस्था प्रबंधन और आम नागरिकों से संवाद जैसी जिम्मेदारियों का व्यावहारिक अनुभव दिया जाएगा। पुलिस विभाग का मानना है कि यह प्रशिक्षण उनके करियर की मजबूत नींव साबित होगा।

Read More सीजेपी के तीन नेताओं की मुचलके की शर्तों पर रिहाई, एक साल तक शांति नहीं कर सकेंगे भंग

Latest News

सुबह की सैर बन गई जिंदगी की आखिरी यात्रा, मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक के भाई समेत तीन की मौत, पिकअप की टक्कर से उजड़ा परिवार, हादसे से क्षेत्र में मातम सुबह की सैर बन गई जिंदगी की आखिरी यात्रा, मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक के भाई समेत तीन की मौत, पिकअप की टक्कर से उजड़ा परिवार, हादसे से क्षेत्र में मातम
CG News: पैर में रॉड, निगरानी में दो जवान… फिर भी अस्पताल से भाग निकला तस्करी का आरोपी
CG News: श्रीराम की मूर्ति बदलेगी या नहीं, फैसला सरकार के हाथ में; चंदखुरी मंदिर की बदहाल व्यवस्थाओं पर भी उठे सवाल
Reservation News: धर्म परिवर्तन के बाद BC (Muslim) आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, जानें किस मामले में आया फैसला
दीपावली में स्कूलों की छुट्टी बढ़ी, अब 11 नवंबर तक स्कूल बंद
वैवाहिक कलह को नहीं मान सकते क्रूरता, पति की याचिका खारिज, बच्चों की गवाही ने खोली पिता के दावे की पोल
धर्म परिवर्तन के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा मद्रास हाईकोर्ट का फैसला
CG News: जिस अस्पताल में मिलना था इलाज, उसी के बंद गेट पर हुआ प्रसव; नवजात की मौत के बाद दो स्वास्थ्यकर्मियों पर गिरी गाज
CG News: डिजिटल पेमेंट के नाम पर नकदी की ठगी! ₹25 लाख तक की धोखाधड़ी का अनुमान, कार-स्कूटी समेत दो गिरफ्तार
CG News: ₹182.98 करोड़ के मैनपावर भुगतान मामले में पूरक चालान, अरुणपति त्रिपाठी और बीआर लोहिया के खिलाफ कार्रवाई
Nuh Encounter: नूंह में तड़के पुलिस मुठभेड़, वांटेड शाहिद की अस्पताल में मौत; कई मामलों में तलाश रही थी पुलिस
Dhamtari Leopard Attack: धमतरी में तेंदुए का खौफ! घर के अंदर घुसकर तीन लोगों को किया घायल, ग्रामीणों में डर का माहौल