रायपुर में 50 किलो गांजा जब्त: क्राइम ब्रांच की घेराबंदी में दो तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख की खेप बरामद

रायपुर में 50 किलो गांजा जब्त: क्राइम ब्रांच की घेराबंदी में दो तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख की खेप बरामद

रायपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। अंतरराज्यीय तस्करी से जुड़ी इस कार्रवाई में दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितिकेश सरोज और हिमांशु दामले के रूप में हुई है। दोनों क्रमशः धमतरी और मोहला-मानपुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि वे ओडिशा के फूलबनी इलाके से गांजे की खेप लेकर रायपुर पहुंचे थे।

नेहरू नगर में खपाने की थी योजना
सूत्रों के मुताबिक तस्कर शहर के नेहरू नगर क्षेत्र में गांजा खपाने की तैयारी में थे। इससे पहले ही क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई को अंजाम दिया।

Read More कोल लेवी वसूली: सूर्यकांत की सीक्रेट डायरी से फंसी विधायक की गर्दन, ईओडब्ल्यू दफ्तर में देवेंद्र से दो घंटे पूछताछ

पीछा करने पर पुलिस वाहन को मारी टक्कर
घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने बचने की कोशिश में अपनी टोयोटा एल्टिस कार से पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। हालांकि सतर्कता से काम लेते हुए टीम ने दोनों को दबोच लिया और वाहन से गांजे की पूरी खेप बरामद कर ली।

Read More एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर

फरार आरोपी की तलाश जारी
पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपी फरार तस्कर मुकेश बनिया के नेटवर्क से जुड़े हैं। इस मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। पूरे प्रकरण की जांच सिविल लाइन थाना पुलिस कर रही है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार पर सख्ती से लगाम लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Latest News

डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप