रतनपुर कुंड में 30 कछुओं की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, वन विभाग जांच में जुटा

रतनपुर कुंड में 30 कछुओं की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, वन विभाग जांच में जुटा

बिलासपुर जिले की धर्म नगरी रतनपुर स्थित महामाया मंदिर कुंड में 30 कछुओं की मौत के मामले में हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। अदालत ने मीडिया रिपोर्ट्स का संज्ञान लेते हुए कलेक्टर और मंदिर ट्रस्ट पर नाराजगी जताई है। साथ ही उन्हें शपथपत्र के साथ जवाब देने का आदेश दिया गया है।

हाईकोर्ट की सख्ती के बाद वन विभाग हरकत में आया और उड़नदस्ता दल को मौके पर भेजा गया। गुरुवार को दल ने मंदिर परिसर पहुंचकर जांच की। इस दौरान तीन सुरक्षाकर्मियों और दो सफाईकर्मियों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए गए। हालांकि, उनके बयानों को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

 

Read More महासमुंद जिला जेल सुरक्षा में सेंध: मास्टरमाइंड पंचराम गिरफ्तार, NDPS एक्ट के 3 कैदियों की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश

कुंड की सफाई के दौरान हुई कछुओं की मौत

Read More रायपुर में शराब पीकर गाड़ी चलाने की जांच के दौरान बवाल, ट्रैफिक TI को कार से मारी टक्कर, आरोपी पर FIR

 

कहा जा रहा है कि मंदिर ट्रस्ट ने कुंड की सफाई कराई थी। सफाई के दौरान जाल डालकर मछलियों को बाहर निकाला गया। इसी दौरान कछुए भी जाल में फंस गए और उनकी मौत हो गई। मामले में वन विभाग ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि जब जिम्मेदारी साफ तौर पर तय हो सकती है तो अज्ञात के खिलाफ केस क्यों?

 

सीसीटीवी फुटेज में दिखे सुराग

 

हाईकोर्ट की सख्ती के बाद वन विभाग ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। फुटेज में कुछ युवक कुंड से मछलियां निकालकर बोरे में भरते नजर आए। आशंका जताई जा रही है कि कछुओं को भी उन्हीं बोरों में छिपाकर ले जाया गया होगा।

 

दम घुटने से हुई कछुओं की मौत

 

वन विभाग ने कछुओं का पोस्टमार्टम कराया। पीएम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि कछुओं की मौत दम घुटने से हुई है। संभावना है कि जिस जाल का उपयोग किया गया, उसकी जाली पतली थी। कछुए इसमें फंस गए और सांस नहीं ले पाए।

इस पूरे मामले में वन विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि विभाग दोषियों को बचाने का प्रयास कर रहा है। पर्यावरण प्रेमी और सामाजिक संगठनों ने वन विभाग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

हाईकोर्ट ने कहा  है कि मामले की  जांच होगी और जो भी दोषी होगा, उस पर कानूनी कार्यवाही होगी।  फिलहाल, वन विभाग की रिपोर्ट का इंतजारकिया जा रहा है।

 

Tags:

Latest News

संजय नगर में पांच मौतें: SIT जांच में पति ही निकला पत्नी और तीन बच्चों का हत्यारा संजय नगर में पांच मौतें: SIT जांच में पति ही निकला पत्नी और तीन बच्चों का हत्यारा
रायपुर में 53% टीबी मरीजों को नहीं मिली पोषण राशि, 2,257 मरीज इंतजार में
महादेव सट्टा केस से प्रमोटरों का नाम हटवाने के लिए वकील हिमांशु को हवाला से मिले 180 करोड़ रुपए
व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
मेडिकल स्टोर पर छापा, 207 कफ सिरप, 3600 प्रतिबंधित टैबलेट जब्त, संचालक गिरफ्तार, यूपी से जुड़ रहे सप्लाई के तार
आग का कहर! तीन अलग-अलग जगह भड़की लपटें, दमकल ने संभाला मोर्चा
न्यायालय से राहत मिली, लेकिन स्कूल में नहीं मिला प्रवेश, दोबारा दाखिले के लिए चक्कर लगा रहा दृष्टिबाधित छात्र
10 दिन की पैरोल पर जेल से निकला हत्याकांड का दोषी, 18 साल से पुलिस की पकड़ से बाहर, अब दर्ज हुई एफआईआर
30 राज्यों के 250 शटलरों का छत्तीसगढ़ में जमावड़ा, अरुण साव ने किया मिनी नेशनल बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
मेहंदी लगाने घर से निकली छात्रा झरने के गहरे कुंड में डूबी, 25 मिनट तक चला बचाने का संघर्ष, हो गई मौत
सूने घर में 15 लाख की चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम
छात्रावास की जमीन पर JCB चली तो भड़के छात्र, बाउंड्रीवाल तोड़ने पर कलेक्टर से शिकायत, सीमांकन होने तक काम रोकने की मांग