Raipur Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर बचपन की सहेली से ठगे 1.88 लाख रुपये, iPhone खरीदने का आरोप

Raipur Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर बचपन की सहेली से ठगे 1.88 लाख रुपये, iPhone खरीदने का आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बचपन की दोस्ती को धोखे में बदलने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती पर खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और राजस्थान कैडर की चयनित सिविल जज बताकर अपनी ही बचपन की सहेली से 1 लाख 88 हजार रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। आरोपी ने सहेली के भाई का पारिवारिक विवाद सुलझाने का भरोसा दिलाया और कभी पुलिस अधिकारी तो कभी वरिष्ठ अधिवक्ता की फीस के नाम पर रकम वसूली। पीड़िता का आरोप है कि पैसे लेने के बाद आरोपी नया iPhone खरीदकर लाई और उसे दिखाया भी। शिकायत के आधार पर खमतराई पुलिस ने आरोपी पूजा सिंह उर्फ मीठी सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बचपन की दोस्ती का उठाया फायदा

पुलिस के मुताबिक, खमतराई निवासी आरजू शर्मा (24) निजी शिक्षिका हैं। उनकी पहचान पूजा सिंह से बचपन से थी। दोनों ने डैजल पब्लिक स्कूल में पहली से पांचवीं कक्षा तक एक साथ पढ़ाई की थी। स्कूल छूटने के बाद भी दोनों का संपर्क इंस्टाग्राम के जरिए बना रहा।

आरजू के अनुसार, अप्रैल 2025 में पूजा ने सोशल मीडिया पर काले कोट और बैंड में अपनी तस्वीरें पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों के साथ उसने खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील बताया था। आरजू ने उसे रायपुर कोर्ट में वकीलों के साथ भी देखा था। इसी वजह से उसे पूजा की बातों पर भरोसा हो गया।

Read More रायगढ़ के युवक को Snapchat पर दोस्ती करना पड़ा भारी, चांपा में युवती समेत 7 लोगों पर लूट और मारपीट का आरोप

भाई का पारिवारिक विवाद सुलझाने का दिया भरोसा

आरजू के भाई आदित्य की शादी 3 फरवरी 2026 को प्राची शर्मा से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद प्राची ने आदित्य, आरजू और उनकी मां के खिलाफ क्रूरता और उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी।

Read More बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा: ढाका में बस ड्राइवर को जिंदा जलाया, कई जगह बम धमाके और आगजनी से दहशत

इस मामले में आरजू ने पूजा से कानूनी मदद मांगी। आरोप है कि पूजा ने बड़े पुलिस अधिकारियों और मजिस्ट्रेटों से अपनी पहचान होने का दावा किया और परिवार को भरोसा दिलाया कि वह विवाद खत्म करवा सकती है।

पुलिस अधिकारी और वकील की फीस के नाम पर मांगे पैसे

सितंबर 2026 के पहले सप्ताह में पूजा ने दिल्ली से रायपुर आने की बात कही। 13 सितंबर को आरजू ने उसे यात्रा खर्च के लिए 5 हजार रुपये ऑनलाइन भेजे। रायपुर पहुंचने के बाद पूजा ने दावा किया कि उसका राजस्थान कैडर में सिविल जज के पद पर चयन हो गया है और वह ट्रेनिंग पर है। उसने यह भी कहा कि वह खुद केस नहीं लड़ सकती।

14 सितंबर को पूजा ने गुढ़ियारी के पास आरजू की मुलाकात वरिष्ठ अधिवक्ता अमानत उल्ला खान से कराई। इसके दो दिन बाद यानी 16 सितंबर को पूजा ने कथित तौर पर बताया कि पुलिस अधिकारी मनीष केस खत्म कराने के लिए 2 लाख रुपये मांग रहे हैं। इसके अलावा उसने अपनी और वकील की फीस के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की।

आरजू ने वकील के बैंक खाते में 15 हजार और पूजा के खाते में 5 हजार रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद 1.5 लाख रुपये नकद दिए। पीड़िता के मुताबिक, उसी रात चौकी के बाहर पूजा ने CDR निकलवाने का हवाला देकर QR कोड भेजा और 18 हजार रुपये और ट्रांसफर करवा लिए। इस तरह कुल रकम करीब 1.88 लाख रुपये हो गई।

iPhone खरीदने के बाद पैसे लौटाने से किया इनकार

आरजू का आरोप है कि रकम लेने के बाद पूजा नया iPhone खरीदकर लाई और उसे दिखाया। कुछ दिनों बाद एक परिचित के जरिए उसे जानकारी मिली कि पूजा ने कानून की पढ़ाई भी पूरी नहीं की है।

वहीं, वरिष्ठ अधिवक्ता अमानत उल्ला खान ने भी कथित तौर पर आरजू को बताया कि पूजा उनसे पैसे वापस ले चुकी है और उनके पास केवल 5 हजार रुपये बचे हैं।

पैसे मांगने पर गाली-गलौज और झूठे केस में फंसाने की धमकी

पीड़िता के मुताबिक, 3 अक्टूबर को वह अपने पैसे वापस मांगने पूजा के घर पहुंची। इस दौरान पूजा ने कथित तौर पर उसके साथ गाली-गलौज की और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद आरजू ने 4 अक्टूबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

खमतराई पुलिस ने मामले की जांच के बाद 12 नवंबर 2026 को पूजा सिंह उर्फ मीठी सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 319(2) के तहत FIR दर्ज की है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर मनीष बाजपेयी कर रहे हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी द्वारा वकील और सिविल जज होने के किए गए दावों की सच्चाई तथा पैसों के लेनदेन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Tags:

Latest News

नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं
जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े बड़ी लूट: घर में घुसकर महिला से मारपीट, 10 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, सरकार से वार्ता विफल; ड्राइवरों ने दी चक्काजाम की चेतावनी
रायपुर रेलवे स्टेशन पर 300 किलो संदिग्ध नकली पनीर जब्त, भोपाल से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप
रेलवे कर्मचारियों के राशन कार्ड पर रेलवे बोर्ड सख्त, NFSA सूची में नाम मिलने पर जांच और सरेंडर का फरमान जारी
Raipur Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर बचपन की सहेली से ठगे 1.88 लाख रुपये, iPhone खरीदने का आरोप
CG School Aadhaar Update: छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में लगेंगे आधार कैंप, बच्चों का नया रजिस्ट्रेशन और बायोमेट्रिक अपडेट होगा
दुर्ग में नगर निगम सफाईकर्मी की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग हिरासत में; परिजनों ने जताई अन्य लोगों की संलिप्तता की आशंका
छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को बड़ी सौगात, पुरानी पेंशन पर सरकार की मुहर
बेमेतरा में सरकारी रिकॉर्ड में जिंदा महिला को बताया मृत, 4 महीने से नहीं मिला राशन; दफ्तरों के चक्कर काट रही जेठिया बाई
5100 दीपों से जगमगाया अरपा तट, वैदिक मंत्रोच्चार, महाआरती और सामूहिक हनुमान चालीसा से भक्तिमय हुआ छठ घाट
Kangana Ranaut FIR: शिमला में बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज, गांधी परिवार पर विवादित पोस्ट करने का आरोप