28 साल से लंबित विस्फोटक मामले में आरोपी को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की पुनर्विचार याचिका

28 साल से लंबित विस्फोटक मामले में आरोपी को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की पुनर्विचार याचिका

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक 28 साल पुराने विस्फोटक अधिनियम के मामले में आरोपी हुन्नैद हुसैन को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने सत्र न्यायालय द्वारा लगाए गए आरोपों के खिलाफ दायर उनकी पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति बी डी गुरु की सिंगल बेंच ने अपने फैसले में साफ कहा कि आरोप तय करना अंतिम फैसला नहीं है बल्कि यह सिर्फ आगे की सुनवाई के लिए एक कानूनी प्रक्रिया है।

              यह मामला साल 1997 का है। रायपुर की मेसर्स तैय्यब भाई बदरुद्दीन फर्म के पार्टनर हुन्नैद हुसैन पर आरोप था कि उन्होंने बिना लाइसेंस वाले दो लोगों दीपक कुमार और रामखिलावन को विस्फोटक सामग्री बेची थी। गुप्त सूचना पर पुलिस ने इन दोनों के पास से विस्फोटक बरामद किया। पूछताछ में उन्होंने हुसैन की फर्म का नाम लिया था।

        हुन्नैद हुसैन ने अपनी याचिका में तर्क दिया था कि जिन दस्तावेजों के आधार पर उन पर आरोप तय किए गए थे वे अधूरे थे। उन्होंने कहा कि कुछ अहम गवाहों के बयान को शामिल नहीं किया गया था। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि आरोप तय करने के चरण में अदालत अभियोजन पक्ष के सबूतों की गहराई से जांच नहीं करती। कोर्ट केवल यह देखती है कि आरोपी के खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई मामला बनता है या नहीं।कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों का भी हवाला दिया और कहा कि सिर्फ संदेह या प्रारंभिक बहस के आधार पर आरोप तय करने के आदेश में दखल नहीं दिया जा सकता। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद इस 28 साल पुराने मामले में अब आगे की सुनवाई का रास्ता साफ हो गया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सत्र न्यायालय द्वारा आरोप तय करना पूरी तरह से सही था।

Read More बिलासपुर पुलिस में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: SSP ने 18 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, बेलगहना चौकी प्रभारी बदले; जानें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

Tags:

Latest News

रायपुर चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा खेल, नियमों को ताक पर रखकर चहेतों को फायदा पहुंचाने की कोशिश, करोड़ो की विवादित निविदा पर कार्यवाही नहीं... रायपुर चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा खेल, नियमों को ताक पर रखकर चहेतों को फायदा पहुंचाने की कोशिश, करोड़ो की विवादित निविदा पर कार्यवाही नहीं...
घर के पास डॉक्टर बनने का सपना टूटा, सरकारी बदइंतजामी से छत्तीसगढ़ के पांच मेडिकल कॉलेज फेल
गार्ड गायब, सीसीटीवी बंद: सरोना शराब दुकान से 7 लाख कैश और शराब पार, खुली सुरक्षा की पोल
पॉवर शिफ्ट: राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ मिशन, अब जिला अध्यक्षों के हाथ में होगी कमान
फ्रूटी का घूंट लेना पड़ा भारी! पाउच के अंदर मिली छिपकली की चमड़ी, बच्ची की बिगड़ी तबीयत
फर्जी दस्तावेज, सरकारी नौकरी और बड़ा खेल! असम में भर्ती घोटाले ने उड़ाए होश, बाहरी उम्मीदवारों ने हड़पीं नौकरियां
छत्तीसगढ़: थार में लाखों की नकदी लेकर जा रहा था चालक! पुलिस ने रोका तो खुल गई पूरी कहानी
7 लाख का लॉकर ले उड़े चोर! CCTV का DVR भी गायब, राजधानी रायपुर में हाई-प्रोफाइल चोरी से हड़कंप
रायगढ़ जेल में फिर कैदी की मौत: तीन दिन पहले आबकारी मामले में गया था जेल, पिता का आरोप पैसे लेकर दूसरे को छोड़ा मेरे बेटे को मार डाला
दुर्ग-भिलाई से चल रहा था साइबर ठगी का 'कमीशन कनेक्शन'! 15 म्यूल अकाउंट सप्लायर गिरफ्तार, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा
रायपुर बना 'चाकूपुर'! गैंगवार, चाकूबाजी और खूनखराबा... आखिर किसके भरोसे राजधानी?
राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अब OTP नहीं, सिर्फ अंगूठा लगाएंगे तभी मिलेगा अनाज, केंद्र का सख्त आदेश