हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी: स्वास्थ्य सचिव पर 'शंकराचार्य इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज' को संरक्षण देने का गंभीर आरोप 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग और एक निजी मेडिकल कॉलेज के बीच बड़े विवाद का मामला सामने आया है। शंकराचार्य इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, भिलाई की सीबीआई जांच का आदेश छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दिया था, लेकिन आरोप है कि राज्य के स्वास्थ्य सचिव ने आज तक यह जांच सीबीआई को नहीं सौंपी है। इस देरी और निष्क्रियता पर स्वास्थ्य सचिव पर सीधे तौर पर शंकराचार्य इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लग रहा है, जिससे पूरे मामले पर रहस्य गहरा गया है।


एडमिशन दबाव में हटाया गया डायरेक्टर हेल्थ!


मामला केवल सीबीआई जांच तक सीमित नहीं है। सूत्रों के अनुसार, हाल ही में हाईकोर्ट ने कॉलेज की दो सीटों के लिए काउंसलिंग की तारीख बढ़ाने का निर्देश दिया था। इस निर्देश पर डायरेक्टर हेल्थ ने तारीख तो बढ़ा दी, लेकिन शंकराचार्य इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने यूनिवर्सिटी से मान्यता संबंधित दस्तावेज जमा नहीं किए।
बावजूद इसके, स्वास्थ्य सचिव लगातार डायरेक्टर हेल्थ पर एडमिशन के लिए दबाव बनाते रहे। बताया जा रहा है कि जब डायरेक्टर हेल्थ ने यह दबाव नहीं माना, तो उन्हें पद से हटा दिया गया। खबर है कि कल (शुक्रवार) ही शिखा तिवारी को इस पद से हटा दिया गया।

Read More Bhilai Crime News: साईं मंदिर में बड़ी चोरी, गार्ड से मारपीट कर 2 किलो चांदी का छत्र और नगदी ले उड़े बदमाश

राज क्या है? जांच की मांग तेज

Read More मेघालय विधानसभा में ‘सियासी जुगलबंदी’: विधायक पत्नी ने CM पति से मांगा प्रोजेक्ट का हिसाब


स्वास्थ्य सचिव द्वारा हाईकोर्ट के सीधे आदेश के बावजूद सीबीआई जांच न सौंपना और कॉलेज को जरूरी दस्तावेज जमा किए बिना भी एडमिशन के लिए दबाव बनाना कई सवाल खड़े करता है। राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में यह चर्चा गर्म है कि आखिर स्वास्थ्य सचिव किस वजह से शंकराचार्य इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज को बचा रहे हैं।
यह पूरा घटनाक्रम प्रदेश के प्रशासनिक और शैक्षणिक जगत में बड़ी हलचल पैदा कर रहा है। माना जा रहा है कि इस मामले में अभी और भी कई बड़े खुलासे होने बाकी हैं।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने खेला ‘महिला प्रतिनिधित्व’ का मास्टरस्ट्रोक, राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा उम्मीदवार घोषित

राज्य

कमिश्नरी सिस्टम पर कानूनी सवाल: हाईकोर्ट ने गृह सचिव और इंदौर पुलिस आयुक्त को जारी किया नोटिस, जाने क्या है मामला.....   कमिश्नरी सिस्टम पर कानूनी सवाल: हाईकोर्ट ने गृह सचिव और इंदौर पुलिस आयुक्त को जारी किया नोटिस, जाने क्या है मामला.....
इंदौर। मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में लागू पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था अब न्यायिक समीक्षा के दायरे में आ गई है।...
सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश: देरी की कीमत चुकानी होगी, मुआवजा लेट तो पेनल्टी खुद भरेगा नियोक्ता
School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
HPV Vaccine India: सर्वाइकल कैंसर से बेटियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 9–14 साल की लड़कियों को मिलेगा मुफ्त टीका
मुंबई में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट बेनकाब: विदेशी महिलाओं को नौकरी के नाम पर लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार