छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 1 लाख का बांड और पासपोर्ट जमा करने की शर्त पर चैतन्य बघेल रिहा, 170 दिन बाद आए बाहर

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 1 लाख का बांड और पासपोर्ट जमा करने की शर्त पर चैतन्य बघेल रिहा, 170 दिन बाद आए बाहर

शराब घोटाले में चैतन्य बघेल 170 दिन बाद रायपुर जेल से रिहा। कोर्ट ने 1 लाख का बांड और पासपोर्ट जमा करने की शर्त रखी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में फंसे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल (Chaitanya Baghel Bail) शनिवार देर शाम रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद शनिवार को विशेष न्यायाधीश की अदालत ने उनकी रिहाई का आदेश जारी किया। रविवार को प्रदेश के सियासी गलियारों में यह खबर सबसे ज्यादा चर्चा में रही क्योंकि करीब 170 दिन जेल की सलाखों के पीछे गुजारने के बाद चैतन्य बाहर आए हैं। 

विशेष न्यायाधीश (ईडी और ईओडब्ल्यू) की अदालत ने चैतन्य की रिहाई के लिए कुछ कड़ी शर्तें रखी हैं। ईओडब्ल्यू मामले में उन्हें 1 लाख रुपये का निजी बांड भरने और हर सुनवाई पर कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। वहीं ईडी से जुड़े मामले में कोर्ट ने उनका पासपोर्ट जमा कराने का आदेश दिया है ताकि वे बिना अनुमति देश के बाहर न जा सकें। बचाव पक्ष के वकील हर्ष परगनिया ने बताया कि चैतन्य बघेल कोर्ट की सभी शर्तों को मानेंगे और जांच में सहयोग करेंगे।

जन्मदिन पर मिली जमानत 

Read More डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश

चैतन्य की गिरफ्तारी और रिहाई दोनों ही तारीखें चर्चा में रही । लिटिल बघेल को पिछले साल 18 जुलाई को उनके जन्मदिन के मौके पर भिलाई निवास से गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को जब उनकी रिहाई हुई तो उनके बेटे विवांश का जन्मदिन था। जेल के बाहर खुद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने बेटे का इंतजार कर रहे थे। रिहा होते ही पिता-पुत्र गले मिले और समर्थकों ने फूल मालाओं से चैतन्य को लाद दिया।

Read More ‘केके’ टैटू ने खोला हत्या का राज, प्रेमिका को पत्थर से कुचलने वाले प्रेमी को उम्रकैद

1000 करोड़ के लेनदेन का है आरोप

जांच एजेंसियों ने शराब घोटाले में चैतन्य बघेल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ईडी और ईओडब्ल्यू द्वारा पेश किए गए चालान में दावा किया गया है कि करीब 2161 करोड़ के इस घोटाले में 1000 करोड़ रुपये का अवैध लेनदेन चैतन्य के माध्यम से हुआ। डिजिटल सबूतों और गवाहों के बयानों को आधार बनाकर उनकी गिरफ्तारी की गई थी। हालांकि लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अब वे जेल से बाहर आ गए हैं। कानूनी जानकारो का कहना है कि जमानत का मतलब दोषमुक्ति नहीं है और मामले की सुनवाई अभी लंबी चलेगी।

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच