ढेका पंचायत में 25 लाख का घोटाला: पूर्व सरपंच, सचिव समेत 4 पर FIR, 15वें वित्त आयोग की राशि के दुरुपयोग के आरोप

ढेका पंचायत में 25 लाख का घोटाला: पूर्व सरपंच, सचिव समेत 4 पर FIR, 15वें वित्त आयोग की राशि के दुरुपयोग के आरोप

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की ग्राम पंचायत ढेका में 15वें वित्त आयोग एवं अन्य शासकीय मदों की राशि में कथित वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। शिकायतों के आधार पर जिला पंचायत ने जनपद पंचायत बिल्हा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच दल गठित किया था। जांच प्रतिवेदन में प्रथम दृष्टया 24,70,530 रुपये की शासकीय राशि के दुरुपयोग के संकेत मिलने की पुष्टि की गई है, जिसे गंभीर वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में रखा गया है।

जांच रिपोर्ट में आवेदक, संबंधित जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों के बयानों में गंभीर विरोधाभास पाए जाने का उल्लेख किया गया है। मामले में ग्राम पंचायत ढेका के पूर्व सरपंच दिनेश मौर्य, तत्कालीन सचिव सचिन कौशिक, तत्कालीन सचिव (घूमा/हरदीकला) भानू विश्वकर्मा और पंचायत के कोटवार कमल कश्यप को जिम्मेदार माना गया है। जिला पंचायत बिलासपुर के निर्देश पर जनपद पंचायत बिल्हा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने 19 फरवरी को तोरवा थाना में चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, संबंधित विकास कार्यों के स्वीकृति पत्र, मस्टर रोल, भुगतान अभिलेख और निर्माण कार्यों के भौतिक सत्यापन की विस्तृत जांच की जाएगी। यदि आरोप प्रमाणित होते हैं तो दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई के साथ-साथ शासकीय राशि की वसूली की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है। यह प्रकरण पंचायत स्तर पर वित्तीय पारदर्शिता, निगरानी तंत्र और जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। फ़िलहाल, मामले की आगे की जांच जारी है और प्रशासन का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Read More जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा

Latest News

अस्पताल का वार्ड बना रणभूमि! डॉक्टर-गार्ड और मरीज के अटेंडर में भिड़ंत, मारपीट का VIDEO वायरल अस्पताल का वार्ड बना रणभूमि! डॉक्टर-गार्ड और मरीज के अटेंडर में भिड़ंत, मारपीट का VIDEO वायरल
बच्चों की लड़ाई छुड़ाने पहुंचे बुजुर्ग, अचानक जमीन पर गिरे और थम गई सांसें! पारिवारिक विवाद के बीच मौत, भतीजा हिरासत में
Samsung Galaxy A08: 20 हजार से कम में 6,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, 6 साल तक मिलेगा अपडेट का साथ
Hair Care Tips: कंडीशनर लगाते समय कहीं आप भी तो नहीं करती ये 5 गलतियां? बाल दिख सकते हैं चिपचिपे और बेजान
Shardiya Navratri 2026: घर में सजा रहे हैं माता की चौकी तो इन बातों का रखें ध्यान, सही दिशा से लेकर जरूरी नियम जानें
PM-AJAY में 12.48 करोड़ का खेल: IAS जगदीश सोनकर पर एजेंसी ने लगाए रुपए मांगने के आरोप; चार सेंटर निरस्त, 5838 युवाओं की ट्रेनिंग कागजों में सिमटी
मनरेगा में फर्जी बिल के आरोपी उपयंत्री पर बड़ी कृपा: 2023 में बने सहायक अभियंता, अब ईई बनाने की फाइल पीएससी पहुँची
जल संसाधन विभाग में मनमानी: बिना मंजूरी खुद बना लिया ‘अधीक्षण अभियंता’ का नया पद, रिटायर्ड अफसर से करा रहे संभाग के वित्तीय काम
जमीन के लिए पिता की जान का दुश्मन बना बेटा! खाना खाते वक्त हुआ विवाद, टंगिया से हमला कर हत्या का आरोप
अरावली में तड़तड़ाईं गोलियां! LCB और बिश्नोई गिरोह के बीच मुठभेड़, 500 किलो पोशडोड़ा जब्त; 3 पुलिसकर्मी घायल
महिला पत्रकार से कथित छेड़छाड़ पर बवाल! ACP विवेक भगत पर FIR की मांग, CJP ने संसद मार्ग थाने के बाहर खोला मोर्चा
धरमजयगढ़ में कुपोषण का बढ़ता संकट! पहाड़ी गांवों के बच्चों पर पोषण की मार, NRC में 240 बच्चों को स्वस्थ करने का लक्ष्य