जिला जेल में बंद विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत: तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में तोड़ा दम, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

जिला जेल में बंद विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत: तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में तोड़ा दम, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

रामानुजगंज। रामानुजगंज स्थित जिला जेल में हत्या के आरोप में बंद एक 42 वर्षीय विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान विष्णु कुमरिया (42) निवासी ग्राम सीतारामपुर पाट, थाना पस्ता के रूप में हुई है। वह 15 नवंबर 2023 के हत्या प्रकरण में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद था।

तबीयत बिगड़ने पर दो बार अस्पताल में भर्ती
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को कैदी ने पेट दर्द और दस्त की शिकायत की थी। इसके बाद जेल प्रशासन ने उसे तत्काल 100 बिस्तर अस्पताल में भर्ती कराया। शाम करीब 6 बजे से रात 9 बजे तक उपचार के बाद उसे वापस जेल लाया गया। शनिवार सुबह लगभग 9:45 बजे उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई। स्थिति गंभीर देखते हुए जेल प्रशासन ने उसे दोबारा अस्पताल पहुंचाया, जहां सुबह 10:30 बजे चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

प्रशासनिक बयान और आगे की कार्रवाई
अस्पताल अधीक्षक डॉ. शरद चंद्र गुप्ता ने बताया कि चिकित्सकीय परीक्षण के बाद मृत्यु की पुष्टि की गई। वहीं जेलर वाल्मीकि ध्रुव ने कहा कि कैदी को लगातार पेट दर्द और दस्त की शिकायत थी, और हर बार गंभीरता को देखते हुए तत्काल अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों और उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।

Read More एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर

समाचार लिखे जाने तक परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे थे और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया लंबित थी। प्रशासन ने मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस घटना के बाद जेल प्रबंधन और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Read More डोंगरगढ़ में तड़के बड़ा सड़क हादसा: टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग, स्कूटी भी जली; वाहन मालिक की तलाश

Latest News

Vrindavan News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत ने बढ़ाई उलझन, नए CCTV और पोस्टमार्टम से उठे सवाल Vrindavan News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत ने बढ़ाई उलझन, नए CCTV और पोस्टमार्टम से उठे सवाल
Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से लौट रही 22 वर्षीय युवती पर तेजाब फेंकने का आरोप, हालत गंभीर; रायपुर रेफर
CEC Gyanesh Kumar पर SC का बड़ा रुख: निलंबन पर अंतरिम रोक से इनकार, SIR फैसलों पर EC से मांगा जवाब; कानून टूटा तो कार्रवाई के संकेत
Takhatpur News: स्मार्ट मीटर पर चढ़ा सियासी रंग! कांग्रेस ने चिपकाए ‘महतारी वंदन वसूली मीटर’ के स्टिकर, BJP ने SDM से शिकायत की तैयारी
Raipur News: प्रिंस ढाबे पर बुलडोजर कार्रवाई के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा! संचालक ने खुद पर पेट्रोल डाला, प्रशासन ने रोकी कार्रवाई
नहीं तय कर सकता कर्मचारी का हक, हाईकोर्ट ने SC आयोग की सिफारिश पर लगाई रोक
Siberia Lab Incident: लैब हादसे के बाद प्लेग का खौफ! 28 वर्षीय रिसर्चर की मौत, 197 लोग निगरानी में; कई अस्पतालों में क्वारंटाइन
CG News: दिव्यांग कल्याण मामले में CBI जांच पूरी होने की चर्चा, 1000 करोड़ के आरोप से 35-40 करोड़ के खर्च तक पहुंची जांच; चार्जशीट का इंतजार
छात्रों के लिए बड़ी राहत, दफ्तरों के चक्कर खत्म, अब 60 दिन में मिलेगा हर जरूरी शैक्षणिक दस्तावेज
Flydubai Flight FZ1073: को-पायलट की खतरनाक साजिश का खुलासा! कप्तान पर हमला कर विमान को क्रैश कराने की थी कथित योजना
Delhi Crime News: दिल्ली में नशे के सबसे बड़े नेटवर्क पर शिकंजा! 50 करोड़ की हेरोइन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार; कई राज्यों तक जुड़े तार
सरोज पांडेय के बैंक खाते का खुलेगा राज? हाई कोर्ट में फिर गरमाया 2018 का चुनाव विवाद, 16 अक्टूबर को अहम सुनवाई